छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
नियति: छेना बनाने के लिये दूध जैसे ही फटे इसमें ठंडा पानी डाल छान लीजिये और धो लीजिये. इससे आपके छैना में खटास नहीं रहेगी और छेना मुलायम भी बनेगा
maine resgulla try kiya par wo soft nahi bane kafi hard bane hai aur white bhi nahi hai red ho gaye h.aisa kyu hua?plz reply me
निशा: नेहा, इसमें मैदा थोड़ा अधिक लिया है और उबाला भी अधिक है. इसलिये यह लाल हो गये है.
I made the rasgullas but they become a little harder. plz give the reason.
I want to know if I can use anything else in place of arrowroot.
निशा: रेणू, आप अरारोट पाउडर की जगह कार्नस्टार्च ले सकतीं हैं
thanks n nice day
me pahli bar aapki recp nahi bana pai.me ne rasgulle banane ke liye full crem milk li ya tha . me ne milk ko fada or wo fata bhi per me ne use chana to wo fir se sara milk bangya asa kuo ho wa karand bataiye plesssssssssssss......................
निशा: मोना, दूध अगर फट जायेगा, इसके बाद कभी वह दूध नहीं बन सकेगा, कुछ कनफ्य़ूजन है.
निशा: रोशनी, बेकिंग पाउडर नहीं डालना है, मैदा यूज कर सकते हैं, लेकिन अरारोट ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: या तो आपके अच्छी तरह पके नहीं होंगे और सॉफ्ट होंगे या चाशनी अधिक पतली हो सकती है
निशा: छैना आप घर पर ही बनायें तो अच्छा है. रसगुल्ले एकदम ताजे छैना से बहुत अच्छे बनते हैं और छैना बनाना भी बहुत आसान है
निशा: राखी, रसगुल्ले थोड़े चपते तो बनते हैं, बाल की तरह गोल नहीं होते, लेकिन अगर उन्हैं उबालते समय अगर चाशनी कम रह कर, बहुत गाढ़ी हो जाय तब रसगुल्ले अधिक चपटे हो जाते हैं.
निशा: रिचा, सबसे पहले तो मिल्क ही अच्छी तरह फाड़ कर छैना बनाना है, प्लीज वीडियो देखिये ये तो बहुत ही आसान है. रसगुल्ले के लिये चाशनी में झाग और उबाल हमेशा बना रहे, चाशनी इतनी हमेशा रहे कि रसगुल्ले उसमें डूबे रहें, रसगुल्ला पहली बार में अच्छे नहीं बन पाता है, कोशिश कीजिये अगली बार अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: ऋचा, अरारोट की जगह कार्नफ्लोर प्रयोग कीजिये, जितना अरारोट पाउडर प्रयोग करना है, उतना ही
निशा: मिनाति, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
निशा: राजा, पनीर बनाने की रैशिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: किरन, धन्यवाद.
निशा: सोहन, रसगुल्ला के लिये छैना मुलायम बने, थोड़ा सा अरारोट मिलाकर अच्छी तरह मथा जाय, रसगुल्ला पकाते समय चाशनी में हमेशा तेज उबाल रहे, चाशनी गाढ़ी लगे तो चमचे से पानी डालना है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद रसगुल्ले अवश्य अच्छे बनेंगे.
निशा: संदीप, मेरे वीडियो तो यू ट्यूब पर ही उपलब्ध हैं
निशा: कार्न स्टार्च डाल सकते हैं.
kal mene rasgule try kiye they, jab bane to vo bahut acchey dikh rahey they, but after 1/2 hour vo yellowish colour ke or bina spoungy ho gaye, like khurmani....pls rpl aisa kyu hua??
निशा:
रसगुल्ला पूरी तरह न पके तो एसा हो सकता है.
निशा: मनीषा, छैना एकदम नरम न हो और अच्छी तरह फैटा न गया हो, तो एसा हो सकता है, रसगुल्ला पकाते समय, आग कम हो तो भी एसा हो सकता है.
निशा: रीना, वीडियो को आप देखिये उसमें हमने बोला है कि चाशनी में हम थोड़ा थोड़ा पानी डाल रहे हैं, चाशनी को कम नहीं होने देना है. हमने रसगुल्ले स्टील के बर्तन में ही बनाये हैं, मुझे उम्मीद है अगली बार आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: असावरी, अरारोट अलग है, लेकिन अरारोट की जगह कार्न फ्लोर भी डाला जा सकता है, दोंनो स्टार्च ही हैं. रसगुल्ले को बहुत ध्यान से तो बनाना पड़ता है, लेकिन ये अच्छे बन जायेंगे.