छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीनाक्षी, पहले रसगुल्ले अच्छी तरह स्पंजी नहीं हुये थे, अगर छैना को अच्छी तरह मसल कर नरम न किया जाय तो रसगुल्ले अच्छी तरह स्पंजी नहीं होते. रसगुल्ले फ्रीज में रखने से हल्के सख्त हो जाते हैं, लेकिन बाहर निकालने और हल्के गरम करने से वे फिर से नरम हो जाते हैं, फ्रिज में हर मिठाई थोड़ी सी सख्त हो जाती है.
निशा: अरुना, दूध में मिलाबट या चाशनी के ज्यादा जलने से चाशनी काली हो सकती है.
Plz mam mujhe bataye ki mene kaha galti ki h...
निशा: दीपक, पानी एक एक टेबल स्पून लेकर डालना होता है, गैस तेज ही रखते हैं ताकि चाशनी में हमेशा उबाल बना रहे, अगली बार आप पहले से थोड़ा अधिक पानी रखना, या अगर आपको पानी डालना पड़े तो बहुत कम कम उबलते चाशनी में डालना, मुझे विस्वास है अगली बार आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगे. रसगुल्ले पूरी तरह से न पकें तो वे ठंडे होने पर पिचक जाते हैं.
निशा: जया, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: गुड़िया जी ओवन में किसी भी मेटल के बर्तन यूज कीजिये, ओवन में कांच के बर्तन यूज करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: चेतन, अरारोट स्टार्च है जो arrowroot plant ki जड़ों से बनाया जाता है.
Maine chhena banaaye the aaj wo bane to bohot achhe hain spongy bhi hain sab kuchh bohot achha hai ,lekin uska taste wo nahin hai jo india (delhi) main milte hain . Agar waise wale chhena banane hon to kya ADD karna hoga ?, Waise Mam aap ki site bohot help karti hai Ishwer aap ko hamesha khush rakhe :) . aap ki site se maine kaphi cheejain apne thakurji ke bhog ke liye banaai hain :)
निशा: राधा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya cooker me bhi rasgulle banaye ja sakte h? and what method are best? cooker ya any bartan...
निशा: दीपक जी हां कुकर में रसगुल्ले बनाये जाते हैं, और बनाने का तरीका वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, कुकर में रसगुल्ले आसानी से और जल्दी बन जाते हैं.
निशा: दिव्या, अरारोट बाइन्डिंग के लिये यूज किया जाता है, बिना अरारोट के रसगुल्ले भी बनते हैं लेकिन वे थोड़े अलग होते हैं.
निशा: गौरव, रसगुल्ले अगर कम पके हो तो एसा हो सकता है, यदि वे अच्छी तरह पके हो तो ठंडे होने पर टाइट नहीं होंगे.
apki bhut achi chef hain apki hr dish bhut achi hoti hai
ap plz mujhe btaiye ki agr hm ararot na daalen to kya hoga or ye arrarot kya hai kya ye custard ki trh hota hai , actually maine in rasgullun ko bnane ki 2 times try ki hai 1st time bhi ye nhi fulle the but spongy bn gye the but is baar to ye ras malai ki trh lg rahe the or spongy bhi nhi the or na hi fulle mere se kya mistake hui ye bikhar bhi jate hain esa kyon ho raha hai plz suggest me . i'm waiting for your reply ....
निशा: दिव्या, रसगुल्ले के लिए जो छैना बना रहे हैं, नरम बने और उसे मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना किया जाय कि गोले बनाते समय वह फटें नहीं, रसगुल्ले पकाते समय हमेशा चाशनी में अच्छा उबाल रहना चाहिये, रसगुल्ले स्पंजी बनेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: शालिनी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विकास, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर लिया जा सकता है.
निशा: नीलम, अरारोट ज्यादा अच्छा होता है.
shakkar aur pani ka kya ratio lena chahiye taki wo soft rhe??
निशा: रोहन, रैसिपी में चीनी के बराबर पानी लिया गया है, बाद में जैसे ही चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाय तब उसमें थोड़ा थोड़ा चमचे से पानी डाला जाता है, ध्यान रखना होता है कि चाशनी में हमेशा तेज उबाल बना रहे.
i am big fan of yours recipes. maine apki site se bahut sari recipe dekh kar seekhi hai and woh bahut acchi bani hai.i want to give you so many thanks to you.but mam i have a problem
maine apki recipe dekh kar chhena rasgulle banaye. woh bane to very tasty and delicious but round shape mein nahi ban paye
can i know the reason. actually maine jab inko suger syrup mein dala tab to rasgulla round shape mein tha but jab maine inhe cook hone ke baad dekha to yeh flat ho gaye . plz.....mam tell me the reson
निशा: सर्बजीत, चाशनी गाड़ी हो जाने से रसगुल्ले फ्लेट बनते हैं.
Kya hum thande pani ki jagah is me garam pani dal sakte hai taki chasni ka tapman kam na ho or arrowoot ki jagah maida dal sakte hai......Thanks & maine apki site se bhut kuch bnana sikha apki recipes bhut achi hai ma'am or aap bi thanku so much....
निशा: नेहा, जी अच्छा सुझाव है, गरम पानी डाला जा सकता है, छैना में मैदा भी मिलाया जा सकता है, लेकिन अरारोट ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: सोनम मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: कोमल छैना से पानी को निकाल दीजिये, कपड़े में डालिये और टगाकर या दबाकर पानी निकाल दीजिये छैना सैट हो जायेगा, छैना में 1-2 छोटी चम्मच अरारोट की डाली जा सकती है.
निशा: सुनीता, सबसे मख्य बात है कि छैना नरम बनेगा रसगुल्ले भी तभी नरम बनेंगे, रैसिपी के नीचे दी गई सुझाव को पढ़ लीजिये, और कोशिश कीजिये आप एक दिन अच्छे रसगुल्ला अवश्य बना लेंगी.
निशा: प्रीति, इसमें बेकिंग पाउडर यूज नहीं कर सकते हैं.