छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी हां डाला जा सकता है.
aaj maine spongy rasgulle banaye lekin vo tight bane hai swad to thik hai but tight hone se man kharab ho gaya.....bahut dukhi hu.......kya karu...kya galti ho gayi pakaye bhi thik the.
निशा: रीता जी, प्लीज दूखी न हों हर चीज एक बार में ही एकदम सही नहीं बनती, छैना नरम न बना हो या उसे मसल मसल कर एकदम नरम न किया हो तब एसा हो सकता है, आप इसका वीडियो देखिये और फिर से बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Had a query regarding this recipe. I tried making them today and unfortunately it failed. I followed the recipe as instructed in the video. the rasgullas were floating in the sugar syrup for about 5 minutes and after which i added hot water little by little but they all gradually melted away. can you tell me where did i go wrong?
निशा: रिचा जी, रसगुल्ला, को तेज गैस में उबाल आते हुये पकाना है, पानी छोटे चमचे से डालना होता है कि पानी का उबाल आना बन्द न हो, चाशनी का तापमान कम हो जाने से रसगुल्ले खराब हो सकते हैं.
निशा: सिदरा जी, छैना अच्छा नरम न बना हो या चाशनी में अच्छी तरह उबाल न आया हो और छैना के गोले उसमें डाल दिये जायं तो वे फट जाते हैं.
निशा: नितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, कार्न फ्लोर डाला जा सकता है, उससे स्वाद में कोई फर्क नहीं आयेगा.
Maine rasgulle bhi bahot baar try kiye hain. Mere rasgulle har baar double size ke ho jate hain lekin cooker se bahar nikalne ke baad fir se chote ho jate hain.. main is problem ko kaise solve karun? Thanks!
निशा: श्रुति जी, रसगुल्ले को अच्छी तरह से पका लीजिये और 20 घंटे तक चाशनी वाले पानी में रहने दीजिये, रसगुल्ले अपने आकार में ही रहेंगे.
निशा: अतुल जी, वेबसाइट पर बहुत सारे स्वीट्स की रेसिपी उपलब्ध हैं, स्वीट कालम में सर्च करके रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू कभी कभी एसा हो जाता है, परेशान न हों और फिर से बनायें, आप अच्छे रसगुल्ले बनालेंगी.
निशा: संदेशराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू, मैं फूड फूड चैनल पर नहीं आती हूँ, मेरे प्रोग्राम टाटा स्काई के एक्टिव कुकिंग पर आते हैं, और सारी रेसिपी तो यहीं यूट्यूब पर देखी जा सकती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, रसगुल्ले और रसमलाई के लिये ताजा छैना ही बनाया जाता है, रखा हुआ पनीर इतना सोफ्ट नहीं होता है.
does any one want to get laid tonight
निशा: पूजा, रसगुल्ला कम पकने से एसा हो सकता है.
charo taraf araroth Ka aata aur beech me chaina ho.
निशा: पूजा जी, रसगुल्ले रेसिपी के नीचे दिये हुये कमेन्ट पढ़े जा सकते है, उससे काफी हैल्प मिलेगी और थोड़ी सी प्रेक्टिस आप जल्दी ही अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
mene ye recipe try ki thi but .....soft ni bne....mene ache ye msla b tha aur acha sa pest b teyar kiya tha.....but......meri recipe achi ni bni.....
निशा: सुहानी जी, छैना रसगुल्ला में बहुत सारी शिकायतें हैं, जिसका कारण दूध में मिलाबट भी है,छैना के लिये गाय का दूध मिल जाता है तब वह सबसे अच्छा दूध है, भैंस का ताजा दूध भी ठीक रहता है, या फिर अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकते हैं, वीडियो देखकर छैना रसगुल्ला आसानी से बनाये जा सकते हैं.
निशा: सावित्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी हां अवश्य कर सकते हैं.
I like your all recipes and trying many of them
But today my rusgulle are raw from inside??
Plz help
निशा: सीरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. रसगुल्ले कम पके तब एसा हो सकता है.
निशा; सोनक जी, रसगुल्ले बनाने के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है, अमूल का फुल क्रीम मिल्क भी ले सकते हैं. दूध में मिलाबट होने की वजह से रसगुल्ले अच्छे नहीं बन पाते.
निशा: कीर्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.