छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कोमल जी, छैना का मिश्रण अच्छे से न बन पाने के कारण छैना फट सकता है. थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगे.
निशा: आप इसमें 1 से 1.5 छोटी चम्मच अरारोट डाल सकती हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने और स्पंजी हो जाने पर तैयार हो जाते हैं.
निशा: अमित जी, थोड़ा सा कार्न फ्लोर मिलाकर रसगुल्ले बना लीजिये.
निशा: नीती जी, रसगुल्ले बिना अरारोट डाले भी बनाये जा सकते हैं, वह ज्यादा स्पंजी अलग होते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर बिना अरारोट डाले बंगाली रसगुल्ले की रेसिपी उपलब्ध है, वह भी आप देख सकती हैं.
निशा: नीती जी, छैना में अरारोट अधिक होने से एसा हो सकता है या छैना नरम न बना हो तब एसा हो सकता है.
:)
निशा: मीना जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर बंगाली छैना रसगुल्ला रेसिपी उपलब्ध है, उसमें अरारोट नहीं डाला जाता है, वह आप बना लीजिये, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
hlo....
Ararot dalna jaroori h kya???
निशा: सोना जी, इन रसगुल्ले के लिये छैना में अरारोट या कार्न फ्लोर डालाना होता है.
Nisha ji apki recipe bahut achi hoti hain .thanks for these recipes.mam plz bread veg sandwitch ki recipe ke bare mein batye.taki usko bhi hum ghar par bana sake .as soon as posible
Thnx
निशा: जितेन्द्र जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hii neesha Ji mene rasgule banaye ache bne but thande hone k baad chashni k upar papdi jam gai. Kya reason h iska.
निशा: अनीता जी, चाशनी गाढ़ी होने पर एसा हो सकता है.
Maim ham rasgulle banate hain to ban to jate hain. But bo jab karahi me fulte hain tab to bhut mote hote hain lakin thande hone par unka size bhut chota ho jata h. Please help me
निशा: नेहा जी, रसगुल्ले कम पके हों तो एसा होता है, रसगुल्ले अच्छे उबलते सीरप मे 20 तक पकाना होता है.
kya chhena me baking powder aur mitha soda daal sakte hai?
निशा: आस्था जी, छैना में बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
i like the way it was made and iwill try to make same way thank you
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha g maine chena banaya to par wo ful kar tite se lag rahe the kyo please anser me
निशा: रचना जी, छैना अगर सोफ्ट न हो तब एसा होता है या छैना में अरारोट ज्यादा मिला दिया जाय तब एसा हो सकता है.
Maine try kiya by mere rasgulle hard bane or tast b bhut bura tha. Rasgulle size m double b nhi hue why?
Namaskar , mai hotale vyavsai hun pls mujhe adhik matra me 10ltrs. milk se rasgulla banane ki vidhi batane ka kasht karenge Thanks...
निशा: कैलाश जी, दूध कितना भी हो रसगुल्ले इसी प्रकार से बनाये जाते हैं.
Sweets
Rasgule m koi aur taste bhi la sakte hai means koi flavour...
निशा: पंकज जी, इलाईची, केसर या केवड़ा का फ्लेवर डाला जा सकता है.
Hi Mam
Maine aaj rasgulle banaye per bo tite hi rahe.
Maine usme ararot nahi milaya tha ya phir kisi aur karan se.
निशा: ऊषा जी, छैना नरम बने और छैना को मसल मसल कर अच्छा नरम किया जाता है, अगर छैना नरम न हो तो रसगुल्ला अच्छे स्पंजी नहीं होते और सख्त हो जाते हैं.
Hii nisha ji.. mene apki recipe s rasgulla bnaya bt wo thoda sa browny ho gya nd thoda sa hard b ...
निशा: एलिशा जी, रसगुल्ला ज्यादा पकने पर ब्राउनी हो जाता है, और वह पूरी तरह न फूले तो हार्ड बनता है.
My radula melted inside chase what I need to do now
निशा: रूबी जी, छैना अच्छा नरम न बना हो या चाशनी में अच्छा उबाल नहीं आ रहा हो और छैना के गोले उसमें पकने के लिये डाल दिये जायं तब रसगुल्ला फट जाते हैं.
Didi kya hm chhena bnane ke liye nimbu ki bjay fhitkri ka upyog kr skte he kya
निशा: शिवानी जी, छैना बनाने के लिये नीबू के रस की जगह टाटरी या सिरका का यूज किया जा सकता है.
Nisha ji...maine jb rasugulle banye to wo kch der baad chasni m ublne k baad usme ni footne lge..jbki maine to acche se ararot milaya tha..
निशा: पूजा जी, छैना अच्छा नरम न बना हो या चाशानी में आपने रसगुल्ले पकने के लिये डाले और चाशनी का तापमान कम हो गया हो, तब रसगुल्ले चाशनी में फट सकते हैं. चाशनी में हर समय अच्छा उबाल रहना आवश्यक हैं.
Nisha ji mere rasgule ke Bandar chasni NGO ha rahi h chene me mene Kuch bhi nahi milaya tha.
निशा: पूनम जी आप क्या पूछना चाहती है, कुछ पता नहीं चल पा रहा है.
ararot kya h or us ko kitna dalna h
mam maine ap ka video dekh k rasgule banaye the but wo fula he nai or bilkul tight tight ho gayea.aisa ku hua mam plz tell me.
Hello,, rasgulla ache bane h par tite bahot ho gaye please batao kyaa karan h
निशा: दीपांशु जी, छैना नरम बने और उसे मसल मसल कर अच्छी तरह नरम किया जाय, तब रसगुल्ले अच्छे स्पंजी और सोफ्ट बनेंगे.
Mera rasgulla gas off karne keep bad chipta ho kyun gaya
निशा: अजय जी, रसगुल्ले अच्छी तरह से पके न हों तब एसा हो सकता है.
Nisha ji, kya hum ararot ki jagah cornflour use kar sakte he kya? Please reply
निशा: आशिमा जी हां अवश्य कर सकते हैं.