छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mujhe bahut pasand aayi aapki website.is website se bahut ku6 sikhneko mila...
निशा: इंद्रा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
what the name of ararot
Sorry mam mujhe gussa aaya hua tha mere rasgulle red red ho gye jabki main sath sath unhe check bhi kr rhi thi aap bta skye hain kyo......... Again i m sry mere rasgulle khrab ho gye the to mujhe ghar par bht daant pdi sabse
निशा: शना जी, एसा होता है, रसगुल्ला बनाना थोड़ा सा मुश्किल है, इसमें समय भी ज्यादा लगता है, दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, प्लीज समझने के लिये कि इसमें क्या क्या हो सकता है, इसके नीचे दिये हुये कमेन्ट पढ़ लीजिये, और ट्राई कीजिये, थोड़े सी प्रेक्टिस के बास ये चीजें आसान हो जाती हैं.
Bekaar rasgulle bne mujhe lgta hai nishamadhulika mam aapko rasgulle bnane nai aate
Agar hme apki recipe mobile se daunlod karni ho to uske liye hme kiya karna ho plz reply
Kya ager hamare pass rdy fata hua milk hai tho hum who use kar sakte hai direct chaan kar paneer nikal kar aararot milaye
निशा: सैयद जी, वह दूध यूज नहीं कर सकते .
rasgulla bana to acha leken mulayam nahi bana to kya kare?
निशा: सतीश जी, छैना मुलयम बनेगा तो रसगुल्ले अवश्य मुलायम बनेंगे.
nisha ji, rasgulle kitne time tak pakaye? Meine video dekhar 15-20 min pakaye.
निशा: रिचा जी, रसगुल्ले को मीडियम तेज आग पर 18-20 मिनिट तक पकाना होता है.
Nishaji mere rausgulla bante acche hai per thodi der bad me tait ho jate hai
निशा: रिचा जी, रसगुल्ले अगर कम पके हो तो एसा हो सकता है, अगली बार रसगुल्ले थोड़े अधिक देर तक पकायें.
Mithyi ya banane ki saral vidhi provide kare please
निशा: गारगी जी, छैना में बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है, प्लीज रेसिपी को पढकर वीडियो देखिये और उसी तरीके बनायें अच्छे रसगुल्ले बनेंगे.
निशा: महक जी, छैना रसगुल्ले के लिये दूध ताजा गाय का सबसे अच्छा रहता है, भैंस का ताजा दूध भी ले सकते हैं, अमूल फुल क्रीम दूध ले सकते हैं. छैना नर्म बनायें और कार्न फ्लोर बहुत ही कम मात्रा में डालें, रसगुल्ले बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: कविता जी, छैना में कार्न फ्लोर अधिक होने से या छैना नरम न होने से एसा हो सकता है.
निशा : अगर अच्छी तरह मसल कर गोले बनाये जांय और एकदम गरम चाशनी में डाले जाय तो नहीं बिखरे<गे
reply mam..
निशा: अनु जी, रसगुल्ले बनाने में दूध का अहम रोल है, गाय के दूध से रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हें. फ्लेवर के लिये रोज वाटर डाला जा सकता है.
निशा: मेहराज जी, इसके लिये छैना फुल क्रीम दूध से ही बनाना आवश्यक है.
निशा: हर्षित जी, छैना नरम न हो या छैना के गोले उबलते हुये चाशनी में न डाले गये हों, या गैस तेज न हो और चाशनी में अच्छा उबाल आते हुये रसगुल्ला न पकायें हो तब एसा हो सकता है.
h kya
निशा: निशा जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर यूज किया जा सकता है.
निशा: आभा, हमारे यहां छैना रसगुल्ला अरारोट डालकर बनाये जाते है, स्वाद में अलग होते हैं. लेकिन बंगाली छैना रसगुल्ले बिना अरारोट के बनाये जाते हैं, आप इन्हैं दोंनो तरह से बनाइये, बताइये कि आपको कौन सा स्वाद ज्यादा अच्छा लगा?
निशा: भूमिका जी, अरारोट और बेकिंग पाउडर एकदम अलग चीजें है, अरारोट की जगह बेकिंग पाउडर नहीं डाला जा सकता है.