छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजीव जी, गोलियों को उबलती चाशनी में ही डाला जाता है और हमेशा उबलते रखना होता है, नहीं तो वे फट जायेंगे और अच्छे नहीं बनेंगे.
निशा: अनाम जी, रसगुल्ला सख्त होने से एसा हो सकता है, अरारोट अधिक होने से एसा हो सकता है, अगली बार अरारोट बहुत कम, 1 लीटर दूध से बने छैना में 1 छोटी चम्मच अरारोट डालिये, और अच्छी तरह मसल कर चिकना और नरम कीजिये, चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने के बाद रसगुल्ला पकने के लिये दालिये, रसगुल्ला पकते समय पानी में उबाल हमेशा, रहना चाहिये.
निशा: प्रीति जी, छैना नरम न हो और उसे मसल कर अच्छी तरह चिकना न किया हो या दूध मिलाबटी हो तो रसगुल्ला अच्छे नहीं बनते, गाय के ताजे दूध से बनाये गये छैना से रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: दीपा जी, अरारोट, एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाय़ा जाता है, ये स्टार्च होता है. किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: अंकिता जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी. बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapke bataye huye tarike par rasgulla
banaya tha...magar jaise hi ubalte huye chasni mai rasgulle dala 5min k baad sare toot gaye...
iska kya wajah ho sakta hai plz bataiye...
or ek baat maine rasgulle jyada phulne k liye
usme thoda beking powder milaya tha..
निशा: हाफिज जी, चाशनी में उबाल अच्छा न हो और रसगुल्ले पकने के लिये डाल दिये जायं तो वे फट सकते हैं, या छैना को अच्छी तरह मसल कर नरम न किया हो तो भी रसगुल्ले फट जाते हैं. रसगुल्ले फटने की बेकिंग पाउडर भी एक वजह हो सकती है.
maine apki bahut si receipe try ki hai. muje rasgulle m janana h ki aararote dalne k bad maida b dalna jaruri hota h yaa nhi or ap muje half ltr milk m rasgulle k liye kitna aararote chamach or chini+pani kitne cup lena h chasni bnane k liye bta skte h pls...
mere rasguullo me ras kam rah jata h aisa kyo or rakhne k baad chashni me dardarapan aa jata h aisa kyo ho raha h
निशा: काजल जी, चीनी में पानी कम होने पर एसा हो सकता है, चीनी में पानी थोड़ा अधिक डालें, रस ज्यादा रहेगा और रस में दाने भी नहीं बनेंगे.
Hi....
Aapne rasgulla ki recipe me maida or ararote ke bare me nhi bataya h. Kya ye dalna jaruri h.
निशा: पिंकी जी,इन रसगुल्ले में थोड़ा सा अरारोट डाला जाता है, ये छैना रसगुल्ले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बनाये जाते हैं. बिना अरारोट के भी रसगुल्ले बनाये जाते हैं, जो बहुत ज्यादा स्पंजी होते हैं ये बंगाली छैना रसगुल्ले होते हैं.
निशा: आयुषी जी, गाय के दूध से छैना बहुत अच्छा बनता है, अमूल के फुल क्रीम दूध से भी ठीक बन जाता है, यदि दूध में मिलाबट है तब छैना अच्छा नहीं बनता है और रसगुल्ले भी अच्छे स्पंजी नहीं बनते.
निशा: श्वेता जी, छैना रसगुल्ला ताजे छैना से बनाये जाते हैं, पाउडर से बनाने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
नमस्कार
आप जो फुल क्रिम मिल्क बता रहे है ये क्या है.ये अमूल मिल्क ही है क्या.किराना स्टोर मे किस नाम सि मिलेगा
निशा: योगेन्द्र जी, फुल क्रीम दूध डेयरी पर मिलता है.
निशा: रुबीना जी, 2 लीटर दूध से 400 ग्राम छैना बन जाता है, इसमें आप 2 -3 छोटे चम्मच कार्न फ्लोर डा सकते हैं.
Poha,Amla Murabba,Rasagulla
Aur Jesa apne Bataya wesa he hamne Banaya aur Bahut Badia Bana
Thanks a Lot
निशा: मुर्तजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, छैना में मैदा नहीं कार्न फ्लोर या अरारोट डालना है, और 1/2 कि. ग्रा. छैना में 2-3 छोटी चम्मच अरारोट डाला जाता हैं.
निशा: सिमरन जी हां कार्न फ्लोर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: हरीष जी हां अरारोट अधिक होने से रसगुल्ला सख्त हो जाते हैं.
निशा: अफरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलमा जी, छैना अच्छी तरह नरम और चिकना न हो या चाशनी में अच्छा उबाल न हो तो छैना के गोले फट जाते हैं. आप इसे छान कर छैना को ड्राई फ्रूट मिलाकर बर्फी की तरह जमा कर खाने में यूज कर सकती हैं और चाशनी को फिर से यूज कर सकती हैं.
दूध - 1.5 लीटर (7.5 कप)
नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
अरारोट - 2 छोटी चम्मच
चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
निशा: पूजा जी, 1.5 कि.दूध से 300 ग्राम छैना बनता है.
निशा: मधू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji aaj aapka wajad sa mai apna boyfriend ko useka pasand ka khana bana kar khala sakti hu..... wo bahtu khush hoga rasgulla dekha kar use rasgulla bahtu pasand hai thanks for recpics
निशा:taina jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, दूध को उबाल कर गैस से नीचे उतार लीजिये, 5 मिनिट बाद यानि कि दूध थोड़ा ठंडा हो जाय तब नीबू का रस थोड़ा डालिये, मिक्स कीजिये, फिर थोड़ा डालिये और मिक्स कीजिये इस तरह बार एसा करना है जब तक दूध फटना शुरू नहीं होता, दूध अवश्य फटता है.