छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपके कहे अनुसार मैने (बिना आरारोट डाले) रसगुल्ला बनाने कि कोशिश कि, पर कुकर में डालने के बाद सारा रसगुल्ला टूट कर बिखर गया और चासनी के पानी में घुल गया. मुझे समझ में नहीं आ रहा है कहाँ गलती हो गयी.
आपके सुझाव के इन्तजार में
पूजा
निशा: पूजा, छैना नरम न बना हो और अच्छी तरह मसल कर उसे और नरम न किया गया हो या रसगुल्ले अच्छे तरह उबलते पानी में न डाले गये हों तब एसा होता है, छैना बनाने के लिये दूध गाय का लेंगी तो रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं, अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है.
aata h usse rasgulle banane h plz mujhe powder se rasgulle banane ki vidhi bataiye.
निशा: प्राची, रसगुल्ला पूरी तरह स्पंजी न हुये हों तो एसा हो सकता है, अरारोट कम डालिये और छैना को अच्छी तरह मसल कर नरम कीजिये. रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: दिलीप जी, दूध के पाउडर से बने छैना से अच्छे रसगुल्ले नहीं बना सकते हैं.
muje aapki hr recipi boht pasand h
mene kafi kuch bnake gr pe sbko taste b kraya h or sbne boht tarif b ki h. thanx for this. but mam ek problem aai h rasgulla ki recipi me. aapne jese btaya wese hi mene recipi bnai but jb rasgulle ko hm pani me dal k hlke hato se chla rhe the to kuch time bad ve gayab ho gye the. mene 2nd time or try kiya tha but us time to rasgulle pke hi n mene 30 min. tk pkaye the fir b wo to wese k wese hi the pke b n the. mam pls muje btao na k mujse kaha pe glti ho rhi h.
निशा: हीना जी, रसगुल्लों को तेज आग पर पकाया जाता है, चाशनी में तेज उबाल हमेशा रहे, रसगुल्ले 20 मिनिट में पक कर तैयार हो जाते हैं.
निशा: बबिता, छैना रसगुल्ला बनाने के लिये दूध गाय का हो तो ज्यादा अच्छा है, या फिर अमूल का फुल क्रीम मिल्क दूध ले लीजिये और अगर आप इसमें दिये हुये कमेन्ट पढ़ लेंगी तो आपके सारे सवालों के जबाव मिल जायेंगे और अगली बार आप अवश्य अच्छे फ्लपी रसगुल्ले बना पायेंगी.
pls tell me about arrowroot
निशा: अभिजीत जी, अरारोट स्टार्च है जो एरोरूट पलान्ट की जड़ों से बनाया जाता है. अरारोट किसी भी किराना स्टोर से आसानी से मिल जाता है.
निशा: सोनक जी, रसगुल्ले पकने के लिये पर्याप्त सीरप हो और उन्हैं तेज आग पर पकायें, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: सोनक जी, रसगुल्ले 1 दिन बाद खराब होने का कोई सवाल ही नहीं है, ये अवश्य दूध में कुछ कमी है, जिससे आप छैना बना रही हैं.
or dudh konsa lena hai cow buffelow ka plz reply fast
निशा: कमलेश जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बना पाउडर है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. छैना के लिये गाय का दूध लेंगे तो छैना अच्छा बनेगा और रसगुल्ले भी अच्छे बनेंगे.
निशा: सोनक जी, दूध उबालने के 3-4 मिनिट बाद टाटरी डाल सकती हैं, लेकिन छैना नरम बना था ये तो अच्छा है, नरम छैना से रसगुल्ले अच्छे बनते हैं, आप दूध अमूल का फुल क्रीम लीजिये या गाय का दूध लीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, 2 छोटे चम्मच लेबल करके अरारोट डालना है.
निशा: नीडा, रसगुल्ले बिना अरारोट के भी अच्छे बनते हैं, उनका स्वाद और टैक्सर अलग होता है, दोंनो तरह के रसगुल्ले वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
meranaam Jayesh hai muje nayinayi mithayiay khane ka bada sauka hai aou mai woh khud hi banaya karta hun rasoi ka bhi saukh hai to aapki web said pe mene chhene ke rasgoolle ki resipi padhi thi aur ab mai banata hun maine 3/4 time banayahai achhe bante hai par mere rasgoolle stating me to ek dam soft hote hai par 1-2 din baad thode hard ho jate hai kya isame aararot dalna jaruri hai agar na dale to kya ho sakata hai ?
निशा: जयेश जी, छैना रसगुल्ले 2 तरह से बनाये जाते हैं, छैना में अरारोट डालकर और बिना अरारोट के, दोंनो का स्वाद और टेक्सचर अलग होता है, लेकिन दोंनो ही स्वादिष्ट होते हैं, आप जिस तरह चाहें बनायें, रसगुल्ले फ्रिज में रखकर हार्ड हो जाते हैं, बाहर निकाल कर रखने पर या गरम करने पर फिर से साफ्ट हो जाते हैं.
निशा: क्रीम और मलाई और मक्खन तीनों अलग अलग है, क्रीम कच्चे दूध से बनती है, अमूल की फ्रेस क्रीम पैक में किरना स्टोर से ली जा सकती है, डेयरी से खुली क्रीम ले सकते हैं.
निशा: रितु, दूध में मिलाबट हो तो अच्छा छैना नहीं बनता है,छैना के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है, या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, छैना बनाने के लिये वीडियो देखिये और बनाइये, अच्छा छैना बनेगा तो अच्छे रसगुल्ले भी बन जायेंगे. रसगुल्ले कुकर में अच्छे बनते हैं.
निशा: शशि, छैना में अरारोट डालकर बनाये गये रसगुल्ले कम स्पंजी होते हैं और उन्हैं सेव रसगुल्ले कहा जाता है, आप थोड़ा अरारोट और बढ़ा सकती हैं.
निशा: सोनक जी, आप इन्हैं बिलकुल जिस तरह कुकर में बंगाली रसगुल्ले बनायें उसी तरह उतने ही समय पका लीजिये.
निशा: सोनक जी, इन्हैं कम चीनी वाली चाशनी में कुकर में पकाया जा सकता है.
निशा: सोनक जी, रसगुल्ले कुकर में कैसे बनाये जाय ये रैसिपी बेबसाइट पर उपलब्ध है, अरारोट कम होने से रसगुल्ला सोफ्ट होते हैं और अधिक होने से सख्त हो जाते हैं.
निशा: सोनक जी, दोंनो रसगुल्ले अलग अलग तरह के हैं, जो रसगुल्ला अधिक चीनी लेकर बनाया गया है, वह दिल्ली का सेव स्पंज रसगुल्ला है वह इसी तरह से बनाया जाता है और जो कम चीनी लेकर बनाया गया है वह बंगाली स्पंज रसगुल्ला है, दोंनो का टेक्स्च्रर और स्वाद थोड़ा अलग होता है.
regards
Raghavendra
निशा: सोनक जी, छैना रसगुल्ला बनाने के लिये, प्लीज वीडियो को अच्छी तरह देखिये और सारे इन्स्ट्रक्सन उसी तरह करें, दूध गाय का या अमूल डेयरी का यूज कीजिये, थोड़ी प्रेक्टिस से आप छैना रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, यदि रसगुल्ले कम पके हो तो एसा हो सकता है.
निशा: davepratichi, छैना नरम न हो और अच्छी तरह मैस न हो तो एसा हो सकता है, छलनी से छान कर चाशनी का पानी अलग कर दीजिये, उसे चाय में यूज कर सकते हैं, मीठा छैना में इलाइची पाउडर मिलाकर लड्डू बांध कर तैयार कर लीजिये बहुत अच्छे लगेंगे, या एसे ही चम्मच से खाइये अच्छा लगेगा.
निशा: सोनक जी, रसगुल्ले को पकने में इतना समय लग जाता है.
निशा: सोनक जी, छैना को ठंडा करके हाथ से निचोड़ दीजिये उतना ही काफी है, रात भर छैना को लटका कर रखने की आवश्यकता नहीं हैं.