छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
brown bitter in tast also
निशा: छैना नरम न बने रसगुल्ले तो भी नहीं फूलते.
निशा: मोनिका, दही से छैना फाड़ने में एसा कोई अन्तर नहीं आयेगा, लेकिन रसगुल्ले न फूलने का कारण छैना का नरम न होना, छैना में अरारोट ज्यादा होना हो सकता है.
agar han to kaise.....??
निशा: सुरुचि, नरम छैना बनाने के लिये दूध की ही आवश्यकता होती है.
thank u! :)
i am 12. it was really easy
to pls chhene ki chashni kaise bnani hai ye btaiye pls......
निशा: निशि, छैने के ये रसगुल्ले जिन्हैं सेव रसगुल्ला भी कहा जाता है, इसी तरह से चाशनी बनाई जाती है.
निशा: विवेक, अरारोट स्टार्च है, जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है.
निशा: सर्बजीत, जी हां ये रसगुल्ले भी कुकर में पकाये जा सकते है.
निशा: सर्मिष्टा, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर यूज कर सकते हैं, Arowroot powder and corn starch दोंनो ही किराना स्टोर पर मिलते हैं.
निशा: छैना में अरारोट डालना होता है, वह भी बहुत कम मात्रा में.
ye ararot kise kahte hai?
plz reply
निशा: मनीषा, छैना में अरारोट अधिक हो या पकाते पकाते चाशनी गाड़ी हो गई हो, रसगुल्ले हार्ड हो जाते हैं.
निशा: मनीषा, रसगुल्ला सोफ्ट ही होते हैं,आपको लग रहा है कि अधिक साफ्ट हैं तब आप छैना में 1 छोटी चम्मच अरारोट और डालकर मिक्स कर दीजिये और अब रसगुल्ले पर्याप्त सोफ्ट बनने चाहिये.
निशा; शिखा, ये arrowroot starch कह्लाता हैं.
निशा: स्वीटी, चाशनी जैसे ही गाढ़ी होने लगती है, उसमें पानी थोड़ा थोड़ा डालते रहते हैं क्यों कि चाशनी गाढ़ी चाशनी होने से रसगुल्ले पिचक ही जायेंगे.
hum 2-3 baar try ker chuke hai per her baar chasni ander tak nhi jate aur rasgulla tight hote hai kya reason ho sakta hai
निशा: संदीप आप मेरा स्पंज रसगुल्ला का वीडियो देखिये जो अभी थोड़े दिन पहले डाला गया है और उसे देखकर स्पंज रसगुल्ला बनाइये, आप अच्छे स्पंज रसगुल्ला बना लेंगे.
Sabse pehala maine aapko Thanks bolna chati hui kyu ki main jab bhi aapka website se dekh kar aapka anusar banati hui sab sai banata hai compare to other websites.Thanks a Lot .Aap imarti banana bhi seekaya to bhaut acha hoga.
Once again Thanks for the way you teach the recipe.
निशा: गीतान्जली, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आराधना एसा होता है, लेकिन आप किसी भी रैसिपी को बार बार बनाने की कोशिश करेंगी तो वह आसान हो जाती है.
निशा: फिर तो इसमें और छैना बना कर मिलाना पडेगा.
निशा: कमला, रसगुल्ले ठंडा होने के बाद थोड़े टाइट होते हैं, ये सेव स्पंज रसगुल्ला है,लेकिन बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. अभी आप जल्दी ही स्पंज रसगुल्ला की रैसिपी का वीडियो देखेंगी, वे रसगुल्ला ज्यादा साफ्ट रहते हैं.
निशा: सोहन, ये सेव रसगुल्ला है, थोड़ा कम स्पंजी होता है, लेकिन बहुत स्वादिष्ट होता है, जैसे ही लगता है कि चाशनी गाढ़ी हो रही है, धीरे धीरे पानी डालकर उबालते हैं, और अभी हम स्पंजी रसगुल्ले आपके लियेब नाकर तैयार कर रहे हैं आप जल्दी ही उसका वीडियो देख सकेंगी.
निशा: रक्शिता, रसगुल्ला तेज गैस पर, 18-20 मिनिट तक पकाने होते हैं, रसगुल्ला बिलकुल कच्चे नहीं रहते.
निशा: मोनिका, आप सुगर फ्री डालकर रसगुल्ला बना सकती हैं.
निशा: चिंकी,ये सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
to sponge rasgulla bnane k liye usme baking powder dalu? if yes then kitna ? plz reply
निशा: अमरजीत, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है, सही तरीके से बनायें तो रसगुल्ले स्पंजी बनेंगे, इन चीजों को बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है, प्लीज ध्यान से वीडियो देखें और बनायें, हो सक्ता है, कि 1-2 बार अच्छे रसगुल्ले न बन पायें, बाद में आप अच्छे रसगुल्ले अवश्य बना सकेंगे.
aapne apno recipe mai baking powder to likha hi nai k kitna dalna hai plz tell. i hv tried the recipe it comes out best. but rasgullas were nt so spongy.i dnt knw why? plz reply.
निशा: अमरजीत, स्पंज रसगुल्ले के लिये आप इसमें अरारोट मत डालिये