छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निर्मल, फ्रिज में रसगुल्ला थोड़े टाइट हो जाते हैं, आप उन्हैं थोड़ा गरम करें वे फिर से नरम हो जायेंगे, धन्यवाद.
Thank you
निशा: सरोज आपको भी मेरा धन्यवाद.
Aaap India mein kahan rehti hain? (Where do you live) When I will come next time to India I want to meet you and learn from you to cook certain items. Or you come to USA and stay with me for some time.
thanks
Shivani Gupta
निशा: शिवानी मैं नोयडा में रहती हूँ, मैं आपको आपके घर पर ही सारी रैसिपी सिखा रही हूँ, मेरे घर आकर आप इतना समय दे ही नहीं सकती, धन्यवाद.
kya mai अरारोट ki jagah corn flour use kar sakti hoon. ek baar maine banaye the kafi pahle koi aur video dekhkar but flame se neeche utarte hi unka size chota ho gaya tha . pata nahi kis reason se. maine aapke vedios dekhkar bahut dishes banaye aur logon ki tarrefen bhi. thank you so much.
निशा: अनु, कार्न फ्लोर भी डाला जा सकता है, रसगुल्ले अच्छी तरह न पके हों तो पिचक कर वह छोटे हो जाते हैं.
मेरी उम्र २५ है मेरी शादी को एक साल चार महीने हुए है । मै एक सॉफ्टवेर इंजिनियर हूँ । और खाना बनाने का शौक है ।
मैंने आपको विडियो से देखकर पनीर कोफ्ता , बेसन ढोकला एवं गुलाब जामुन बनाया है ।
सब कुछ बहुत अच्छे बने है ।
मैंने फोटोस लेकर रखी है आपको फोटोस भेजना चाहती थी ।
आपको बहुत दिल से धन्यवाद भेज रही हु । और आगे भी तैयारिया जारी है नए के लिए ......
निशा: अनुराधा, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: गायत्री, छैना मुलायम बने और अरारोट बहुत ही कम डालें, अच्छी से मले रसगुल्ले अच्छे बनते हैं, बेकिंग पाउडर कई लोग डालते हैं लेकिन बेकिंग पाउडर जरा भी अधिक होता है तो रसगुल्ले फट कर चाशनी में बिखर जाते हैं.
निशा: शीतल, ध्यान से देखकर, सारी चीजें का ध्यान रख कर रसगुल्ले बनायें और थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद रसगुल्ले अच्छे बनेगे ही, धन्यवाद.
निशा: स्वपन, अरारोट मैदा नहीं है, ये साबूदाना से बनाया जाता है और मैदा से भी फाइन होता है,
निशा: मीनाक्षी, धन्यवाद.
निशा: अंतरा, हमने सारी सावधानियां तो लिख दी हैं , कई बार होता है कि हम वही गलती बार बार करते हैं, प्लीज आप रैसिपी को पढ़िये और बनाइये रसगुल्ले अच्छे बनेंगे ही.
our is ko bana te kesa hai
निशा: सुरेदर, अरारोट एक तरह का स्टार्च होता है, जो एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनता है.
आपकी बताई हुई विधि के अनुसार रसगुल्ले बनाऐ। पहली बार में ही बहुत ही अच्छे बने जबकि मैंने आज तक कभी रसगुल्ले या कोई अन्य मिठाई नहीं बनाई है। इसके लिये आप बधाई की पात्र हैं। आपके समझाने का तरीका इतना सरल है कि बनाने में कोई कठिनाई ही नहीं आई।
आपकी वैबसाईट के माध्यम से अब हम अनेक प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं। इसके लिये आपका बहुत-2 धन्यवाद...
निशा: आशिष, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, छैना नरम न बने तो रसगुल्ले नहीं फूलते, बहुत छोटी सी कमी से एसा हो जाता है, जिसे हम महसूस नहीं कर पाते, थोड़ी सी प्रेक्टिस से अच्छे रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं.
निशा:शुभदा, चीनी एकदम सफेद न हो तो रसगुल्ले का कलर भी बदल जाता है, अगली बार चीनी को दूध डालकर साफ कर रसगुल्ले सफेद और चमक दार बनेंगे.
निशा: ज्योति, रसगुल्ले रस यानि कि चाशनी में ही डूबे रहने चाहिये, चाशनी अधिक गाढ़ी न हो, रसगुल्ले नहीं पिचकते.
निशा: रिंकू, अरारोट ज्यादा अच्छा रहता है.
baking powder ka jikr hai bt recipe me kahin nahi hai baking powder vahan to aararot likha hai.
निशा: जी आंचल रसगुल्ला के लिये बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मोना, आप वीडियो देख रही हैं, हर चीज का ध्याना रख कर रसगुल्ला बनायें, अच्छे रसगुल्ला बना सकेंगी, कुछ भी एसा नही जो नहीं हो सकता, धन्यवाद.
m pagal ho chuki hu logo k comment padkar kyoki na apne kahi dikhaya ki maida dalna hai na dikhaya ki baking soda dalna hai to log baar baar ye kam zada ki baaat ku kar re hai ...or ap bhi unko nai kehri ki bhai mene jab bataya hi nai to ku ap log ye cheeze dal rahe hai...ararot ararot dalna likha hai isme sirfffff.
निशा: नाजिमा, आप परेशान न हो, कुछ लोग अरारोट की जगह मैदा डालते हैं, रसगुल्ले में बिलकुल 1/2 पिंच बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है, लेकिन जरा से भी ज्यादा होने पर रिजल्ट खराब हो जाते हैं, इसलिये बेकिंग पाउडर न डालना अच्छा है, धन्यवाद.