छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine aaj chena rasgulla try kiya, 2 gabdab hui
1) mera chena sakth tha, mulayam nahi tha
2) wo itna tight hone ki vajah se sare rasgulle hard aur chote chote bane, phule magar thode se,
plz help
निशा: विजेता, छैना बनाने के लिये फुल क्रीम दूध लीजिये, दुध को उबालिये और हल्का ठंडा कीजिये, थोड़ा पानी डालकर भी दूध को हल्का ठंडा कर सकते हैं, नीबू का रस और उतना ही पानी मिला कर लीजिये, थोड़ा थोड़ा दूध में डालिये दूध फटने पर, नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, दूध पूरी तरह से फटने पर कपड़े में छान लीजिये, वास कर लीजिये, नरम छैना बनेगा, रैसिपी पढिये और रसगुल्ले बनाइये, धन्यवाद.
निशा: शशि, ये छोटे स्पंज रसगुल्ले हैं.
निशा: नीतू जी हां रसगुल्ले ताजे छैना से ही बनाये जाते हैं.
निशा: आर्यन, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: राधिका, वह गलती से लिख गया था, हमने एडिट कर दिया है.
निशा: जयन्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, छैना में पानी की मात्रा रहने से रसगुल्ले थोड़े फ्लेट हो जाते हैं.
Rasgulle mai gulab jal kab dale!!!!!!!!!!
निशा: पिनल जी गाय के दूध से बने छैना से रसगुल्ला बहुत ही सोफ्ट बनते हैं, और बार बार बनाने से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam kya hum ye rasgulla bangali rasgulle ki tarah bna sakte he kooker me.
aur mam plzzzzz reply kar dijiyega.
निशा: आलिशा, जी आप ये रसगुल्ला भी बिलकुल बंगाली रसगुल्ले की तरह ही कुकर में बना सकती हैं.
निशा: प्रभात जी हाँ बना सकते हैं.
निशा: मीना, इसमें कार्न फ्लावर यूज नहीं कर सकते है.
araroot jyada pad gaya kya??
निशा: प्रगनेश, आप सही समझ रहे हैं.
i followed it as given.
rasgulle were soft at the time of cooking.
but when after switching off the gas, and letting them cool in sugar syrup, after 1 hour they became hard.....what should i do..?
निशा: सगुन, एकदम गरम रसगुल्ले बहुत ज्यादा सोफ्ट होते हैं, लेकिन ठंडे होने के बाद रसगुल्ले कम सोफ्ट रह जाते हैं, चाशनी अगर एकदम गाढ़ी हो गई हो तब रसगुल्ले हार्ड हो सक्ते हैं.
निशा, सोम्या, रसगुल्ले को चाशनी में ही रहने दीजिये, वे अपने आकार में ही रहेंगे.
Mem, apke according maine rasgulle prepare kiye, usme pani bhi dala, its my first chance to prepare any sweet dish, bt i am fail.
starting five mint everything ok bt after its going wrong.
chashni tied ho gayi or rasgulle bhi.
give suggestion.
निशा: नेहा, आपको भी दिपावली की शुभकामनायें. रसगुल्ले की चाशनी को इतना गाढ़ा नहीं होने देना है, चाशनी में 1 - 1 चमचा करके ये ध्यान में रखते हुये पानी डालना है कि चाशनी में हमेशा उबाल बना रहे, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: यमन, दोंनो मात्रा लेकर रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं, और दोनों ही तरह से रसगुल्ले अच्छे बनते हैं. कुकर में रसगुल्ले बहुत ही आसानी से बन जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी कोशिश तो करनी ही होगी, धन्यवाद.
Maine aaj rasgulle banaye.. lekin pressure cooker me.. jaise aapne chum chum banayi thi.. waise hi lekin maine 1/2 liter dood ka banaya try karne ke liye. Chena achcha bana.. use mathne ke baad... maine fir usme corn starch dal ke achchi tara matha chikna hone tak.. fir maine 1cup chini aur 2cup pane cooker me dal ke banaya.. 10-12 min tak... mera cooker 3.5l ka tha toh uska width bada hone ke wajah ke wo aadhe hi pane me dube aur aadhe kache rah gaye aur double bhi nahi hue.. fir maine unhe cool karne ke baad pata chala ki wo kache h.. fir maine unhe waapas 20 min ka pakaya thora pani aur dalke.. lekin fir wo orange ho gaye.. unke thanda hone ke baad maine unhe khaya to wo tight kade the.. aur naki unme jali bani.. wo sirf aadhe mithe chena tha.. pls help what to do next time? i also forgot to add baking powder.. and my mom told that i added extra corn flower.. pls help
निशा: यमन, रसगुल्ले पकाने के लिये पानी इतना होना चाहिये कि रसगुल्ले पानी में अच्छी तरह डूब जायें और एक दूसरे से अलग रहें, रसगुल्ले ज्यादा कुक होने पर ओरेन्ज कलर के हो जाते हैं, स्वाद भी अच्छा नहीं रहता, छैना में अधिक कार्न फ्लोर डालने की आवश्यकता नहीं हैं. मैं यही कहूंगी कि अच्छी तरह ध्यान से वीडियो देखें और कोशिश करें, आप अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगे.
निशा: प्रियंका, आपने रसगुल्ले सही बना लिए हैं, चाशनी हल्की गाढ़ी हो गई हैं, चाशनी में थोड़ा और पानी मिलाने की आवश्यकता है.
निशा: अल्का, दही का जो खट्टा पानी निकलता है, उसका यूज कर सकते हैं.
निशा: सुखी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च ) डाला जा सकता है.
निशा: नितिषा, अगर चाशनी ज्यादा गाड़ी हो जायेंगे तो रसगुल्ले पिचक जायेंगे, चाशनी में 1 -1 चमचा पानी धीरे धीरे डालते रहना है, चाशनी को गाढ़ा नहीं होने देना है, लेकिन ध्यान रहे कि पानी मे उबाल हमेशा बना रहे. आप कुकर में छैना रसगुल्ले बना लीजिये उसमें बनाना ज्यादा आसान है.
निशा: स्रिति, छैना अच्छी तरह बाइन्ड न हो, मल मल कर चिकना न हुआ हो या चाशनी में हर समय उबाल न रहे तब रसगुल्ले फट सक्ते हैं.