छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
apki recepies mujhe bahut achhi lagati hai.
निशा: नीलम अवश्य बनाया जा सकता है. आमतौर पर गाय के दूध से बने छैना के लिये कार्न स्टार्च आदि की आवश्यकता नहीं होती
please advise
regards
निशा: सुमन, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च) भी प्रयोग किया जा सकता है. शुगर सीरप को भी दोबारा प्रयोग भी किया जा सकता है.
I tried it. Its taste was ok but it was not soft.
Thank you very much.
निशा: लकी, अरारोट स्टार्च होता है जो एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनता है़
maine bhi rasgulle try kiye but wo itne tait bane ki patthar bataiye kya kami reh gai??????????????????????????????
निशा: भावना, अरारोट अधिक होने से रसगुल्ला सख्त हो जाते हैं.
निशा: दीपिका, जी एकदम ठीक कह रही हैं, छैना गाय के दूध से अच्छा और मुलायम बनता है, भैस के दूध से इतना अच्छा नहीं बनता.
निशा: मधुलिका, दूध से फरक पड़ता है.
निशा: प्रियंका, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया गया स्टार्च होता है.
par kadak ho gaya qu hogaya
what is this?
निशा: पायल, छैना भी पनीर की तरह ही है, जो थोड़ा पनीर से नरम होता है.
निशा: दीपिका, जैसे ही सम्भव हुआ मैं ये वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: दीपांशु, आप सर्च बटन पर सोया मिल्क लिखिये और आपके लिये रैसिपी उपलब्ध है.
निशा: स्वीटी, अरारोट और मैदा अलग हैं, और इसे arroroot कहा जाता है.
thank u ...ur recipes r v nice...hav tried many of them...
निशा: हर्षदाजी, रसगुल्ला दोनों ही तरीके से बनाये जाते हैं, लोंगो को रसगुल्ला बनाने में प्रोब्लम हो रही है, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश कर रही हूँ, इसके बाद समस्यायें कुछ कम हो जायेंगी.
maine rasgulle banaye but rasgulla bahut kada ho gaya phula bhi nahi. chasani bhi ander nahi gayi.
निशा शंकर, रसगुल्ला के लिये हम वीडियो बना देगे, तब इतनी प्रोब्लम नहीं होगी.