छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योती जी, रसगुल्ले, उबलते हुये पानी में एक एक करके डालिये, पानी का तापमान हमेशा बोइलिंग पोंइंट पर रहना चाहिये, पानी की मात्रा भी इतनी होने चाहिये कि रसगुल्ले अच्छी तरह उसमें डूब सकें.
निशा: रश्मी जी, अरारोट डालकर बनाये गये रसगुल्ले अलग होते है, और बिना अरारोट डाले गये रसगुल्ले अलग होते आप दोंनो ट्राई कर सकते हैं, वेबसाइट और चैनल पर दोंनो रेसिपी उपलब्ध है.
Apane recipe me 1 hi batch me saare rasgulle boil kar diye but ma'am agar hamane 2 or 3 batches me boil karne ho ?? Reason koi bhi ho bartan chhota ho yaa hamane 3 ltr milk se rasgulle banane ho.
Ma'am plz reply me sirf isi vajah se meri kayi recepies spoil ho jaati h
Than you expecting soon reply
निशा: गगन जी, अगर आप अधिक रसगुल्ले यानि कि तिगुने बना रही है तब आपको ये तीन बार में पकाने होंगे या फिर बर्तन बहुत बड़ा यूज करना होता है.
निशा: सचिन जी, 800 ग्राम चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये.
निशा: अबुबकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, छैना को कपड़े में डालकर निचोड़ कर अतिरिक्त पानी निकाल कर उसे गाढ़ा कर सकते हैं.
निशा: पूनम जी, कॉर्नफ्लोर का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, रेसिपी को 2-3 बार पढ़ लीजिये, और वीडियो भी देख लीजिये, और थोड़ी सी प्रेक्टिस आप अवश्य जी अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: रश्मी जी, रसगुल्ले को उबालने के लिये अगर चाशनी कम हो, तब एसा हो सकता है.
निशा: हिमानी जी, रसगुल्ले, उबलते हुये पानी में एक एक करके डालिये, पानी का तापमान हमेशा बोइलिंग पोंइंट पर रहना चाहिये, पानी की मात्रा भी इतनी होने चाहिये कि रसगुल्ले अच्छी तरह उसमें डूब सकें. पानी की मात्रा कम होने से रसगुल्ले चपटे हो सकते हैं.
निशा: शुभम जी, बेकिंग सोडा जरा भी अधिक डालने से रसगुल्ले चाशनी में फट सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अम्रता जी, छैना रसगुल्ले अरारोट डालकर और बिना अरारोट दोंनो तरह से बनते हैं, दिल्ली में अरारोट डालकर रसगुल्ले बनते हैं ये अलग हैं और बंगाली छैना रसगुल्ले बिना अरारोट के बनते हैं ये अलग हैं.
निशा: अमृता जी, बिना अरारोट के भी छैना रसगुल्ला बना सकते हैं, लेकिन अरारोट डालकर बने रसगुल्ले अलग होते हैं.
निशा: अगर छैना सोफ्ट न हो और उससे बने गोले चाशनी में उबाल आने से पहले ही डाल दिये जाय या गैस कम जल रही हो तब रसगुल्ले फट जाते हैं.
निशा: मीरा जी, उसे दाल या करी को पतला करने के काम में लाया जा सकता है, उसे आटा भी गूथा जा सकता है.
निशा: दिव्या जी, आप रैसिपी को फोलो करें आप अच्छे रसगुल्ले बनाएंगे.
निशा: संतूर जी, ये छैना रसगुल्ले एसे ही बनाये जाते हैं, लेकिन आप फ्लेवर देना चाहते हैं तब छैना में या सीरप में इलाइची पाउडर ये केसर डाल सकते हैं, और इस फ्लेवर में छैना रसगुल्ले तैयार कर सकते हैं.
निशा: नरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नैना जी, बंगाली रसगुल्ला बिना अरारोट डाले बनाये जाते है, लेकिन हमारे यहां छैना रसगुल्ला अरारोट डालकर बनाये जाते हैं ये थोड़े अलग होते हैं, और दोनों तरह के रसगुल्ले बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, आप उन्हैं देख सकती हैं.
me aapke receipe hamesha padati hu isse muje bohat kuch sikhane mila he
Thank You.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, बर्तन में जगह कम हो और सीरप कम हो तब एसा होता है.
निशा: रीना जी, सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कविता जी, छैना को अच्छी तरह न फैटा गया हो, या जिस चाशनी में आप रसगुल्ले उबाल रही हों, उसका हमेशा उबलते रखना है. चाशनी का तापमान कम होने से रसगुल्ले फैल जाते हैं.
निशा: सीमा जी, छैना में अरारोट अधिक होने से रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं, बंगाली रसगुल्ला के लिये मेरे वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकती हैं, उसमें अरारोट बिलकुल नहीं डाला जाता है, इसके लिये निम्न लिक है.
निशा: सिकन्दर जी, मैं आज आपका ये कमेन्ट पढ़ रही हूँ, आपने अवश्य और नीबू का रस डालकर दूध को फाड़ कर अच्छा छैना बनाया होगा और रसगुल्ले भी अच्छे बने होंगे.
i am wait
निशा: कैलाश जी, अरारूट ही कहते हैं
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, अगर छैना में अरारोट की मात्रा थोड़ी भी अधिक हो जाय तो रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं, इसमें बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.