छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya ararote ki jagah maida dalsakte h.
निशा: शबनम जी, मैदा उपयोग कर सकती हैं.
निशा: अवंतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: पदमा जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: मिश्रा जी, छैना सोफ्ट न बना हो और उसे पकाते समय आग अच्छी तेज न हो, सीरप पर्याप्त न हो तब एसा हो सकता है.
Agar chhena patla ho gaya to usme kuch Mila sakte he kya
निशा: राकेश जी, इसमें आप थोडा़ सा अरारोट मिला सकते हैं.
निशा: खुशी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Mne apki recipes me we Kafi recipes bnayi h sbhi achi n bni so thanks a lot....
But madam mujhe ye janana h ki kya hum readymade paneer se rasgulla no ban skte????
निशा: अनीता जी, रेडिमेड पनीर से रसगुल्ला अच्छा स्पंजी नहीं बन पाता है.
निशा: धीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, छैना बनाने के बाद जो दूध से पानी बचता है उसको आप सब्जी या दाल की ग्रेवी में डाल सकते हैं या उससे आटा लगा सकते हैं.
निशा: पूजा जी, कार्न फ्लोर यूज किया जाता है, या फिर 1 छोटी चम्मच मैदा यूज कर लीजिये.
निशा: भावना जी, आप इसकी जगह बेकिंग पाउडर या मैदा भी डाल सकते हैं.
निशा: अजीत जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: भावना जी, छैना सोफट बनायेण, और उसे अच्छी तरह मलें तब तक वह सोफ्ट न हो जाय, अगर छैना सोफ्ट और चिकना नहीं होगा, रसगुल्ला अच्छे नहीं बनेंगे.
निशा: कोमल जी, इसमें बेकिंग सोडा नहीं मिलाया गया है.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, छैना को दबा दबा कर उसका पानी पूरा निचोड़ दिया जाता है, इसके बाद छैना को मैश करने पर वह अच्छा चिकना बनता है और पतला नहीं होता,
निशा: श्रेया जी, इतने दूध में लगभग 250 -300 ग्राम छैना बन जाता है.
निशा: सविता जी, पाउडर गुलाब जामुन की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल दी हुई है उसे देख सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, जितनी मात्रा अरारोट की दी हुई है, उसकी जगह उतनी ही मात्रा में कार्न फ्लोर डाला जा सकता है, बेकिंग पाउडर या बेकिं सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: फरमान जी, अपने आप से फटे दूध से रसमलाई कभी नहीं बनती. रसमलाई के लिये दूध फाड़ कर ताजी छैना तैयार किया जाता है.
निशा: अंजली जी, ये छैना रसगुल्ले अलग है, ये दिल्ली में बनाये जाते हैं, इसके लिये आप इसका वीडियो देखिये, बिलकुल इसी तरह बनाइये, ये बंगाली स्पंज रसगुल्ले से अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
निशा: अंजली जी, इसमें क्या चेन्ज करना चाहिये, ये अलग रसगुल्ले हैं, अलग रेसिपी है.