छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

📅 2 जुलाई 2008 👁 25.4 लाख बार देखी गई 💬 1000 कमेंट ★ 3.3 (39132)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं.  आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.

Read - Rasgulla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla

  • दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
  • नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • अरारोट - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 800 ग्राम (4 कप)

विधि - How to make Rasgulla

rasagulla_2_646330197.jpgरसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.

छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे,  रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये.  सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.

चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं.  रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.

लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे,  इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं.  ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.

सावधानियां

  • 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
  • 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
  • 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.

Rasgulla Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (39132 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1000)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rashmi
Nisha ji mera banaya hua chena bahut tide aaya hai eksar nahi hi raha hai . rasgulla nahi ban raha hai .main kya karu
निशा:रशमी जी, इसे आप जमा कर पनीर के रूप में यूज कर लीजिए, और सोफ्ट छैना बनाने के लिये दूध को उबाल कर हल्का सा 3-4 मिनिट ठंडा कर लीजिये, इसके बाद उसमें नीबू का रस मिलायें और जैसे ही दूध फट जाय, 1-2 मिनिट बाद उसे छान लें, बहुत अच्छा सोफ्ट छैना बनकर तैयार होताहै.
Mohd.Dilshad
Ararot kya h or kha se milega

निशा: दिलशाद जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च होता है ये आपको किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Sharda
Humare rasgulle thande hone par tight Ho jate hai ur fulte bi kam hai

निशा: शारदा जी, रसगुल्ले यदि कम पके हों तब वे ठंडे होने पर सख्त हो सकते हैं. छैना सोफ्ट बना हो, गोले बनाने में बिलकुल दरार न हों और उसे अच्छी तेज आंच पर पर पकायें, प्लीज रेसिपी का वीडियो अवश्य देखें, थोड़ी सी मेहनत के बाद आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बना लेंगे.
Narendra
Shreeji Chena mix se rassogolla kese banate
Rachana pandey
Hello nisha mam,
Aaj maine rasgulla try kiya..lekin pakte time to wo achhe se ful gye fir gas off hone pe pichak k patle ho gye..aisa kyo? Aur chashni bhi yellow ho gyi white nhi rahi
निशा: रचना जी, रसगुल्ले पकते समय फूले थे और बाद में गैस बन्द करने पर वह पिचक गये, मीन्स वह पूरी तरह पके नहीं थे. चाशनी पक कर पीली हो सकती है, वह कम भी हो गई होगी, रसगुल्ले पकाते समय आग तेज रखते हैं और थोड़ी थोड़ी देर में एक एक टेबल स्पून पानी डालते हैं, लेकिन ध्यान रखना होता है चाशनी में हमेशा अच्छा उबाल बना रहे, 18-20 मिनिट में रसगुल्ले पक कर तैयार हो जाते हैं, अब आप गैस बन्द करेंगी तो रसगुल्ले नहीं पिचकेंगे, उन्हैं चाशनी में रहनें दें 10-12 घंटे बाद सर्व करें.
varsha
Hii nisha mam!
Maine jbi rasgulle chasni m ubale tbi foole bt bad pichk gye aisa kyu???
Nd ha kya rsgulle bnne k liye 20min tk ubalna zruri h chasni me ya km b chlega
निशा: वर्षा जी, रसगुल्ला पकाते समय यदि तापमान कम हो जाये तब एसा हो सकता है.
Akhil
निशा ज़ी ,
चासनी मे छेना ड़ालने क़े बाद ना तो वो दुगना हुआ और लगभग 1 घण्टे तक उसे उबाला जिससे उसका रंग लाल हो गया, अब वह बिलकुल भी स्वादिष्ट नही रहा. क्या ऐसा अरारोट ज्यादा डालने से हुआ ,,,,बताइये मुझे

निशा: अखिल जी, जी हां अरारोट अधिक होने से एसा हो सकता है, छैना को अच्छी तरह फैटना चाहिये, एकदम आटे की तरह मुलायम हो जाना चाहिये, छैना के गोले उबलते पानी में डालिये, इन्हैं पकाते समय पानी हमेशा उबलता ही रहना चाहिये, रसगुल्ले 20 मिनिट में पक कर तैयार हो जाते हैं, सारी सावधानियां रखी जायं तो रसगुल्ला अच्छे ही बनेगे.
Shalini
You are awesome...my rasgullas came out so well!

निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.


kavita
Hi mam
Rasgulla bnane k bad jb hum use chasni me chhor dete h, to thori der k bad Rasgulla ka size bhut chhota or hard ho jata h.

निशा: कविता जी, छैना अच्छी तरह फैट कर चिकना न किया गया हो तब हो सकता है.
raj
shape is perfect but its little bit hard how we can make and get soft and smooth.

निशा: राज जी, रसगुल्ला सख्त होने का कारण छैना में अरारोट का ज्यादा डाला जाना होता ह या रसगुल्ले को अधिक देर तक पकाना होता है.
narendra sharma
धन्यवाद निशा आंटी......
जब भी मै कुछ नया बनाना चाहता हु जो मैंने कभी नहीं बनाया, मै सीधे आप का वीडियो देख कर सीख लेता हु. आप की रेसिपी परफेक्ट होती है.
क्या हम आरारोट की जगह मैदा इस्तेमाल कर सकते है...
एक बार फिर से धन्यवाद..

निशा: नरेन्द्र जी, इसके लिये अरारोट या कार्न फ्लोर ही अच्छा होता है.
Your name...
Nisha mam aapki bataye hue tarike se mene channa banane ke koshish ke, but ban he nahi paya, bhot der bad thoda sa channa nekla lekin vah bhot patla tha, asa ku hua mam
Rishi prakash singh
Kitne chaine me kitna ararot dala jaye
निशा:रिशि जी, 300 ग्राम छैना में 2 छोटे चम्मच अरारोट डाल सकते हैं.
Vandana
Maine Rasgulle aapki recipe k according hi banaye....Boil hote samay bahut bade size k spongy or white the par gas band karne k baad size chhote ho gaye....Gol se pede ki shape ke ho gaye or color bhi off white ho gaya...Aisa Kyu hua....Plz bataye....
निशा: वन्दना जी, रसगुल्लों में सीरप कम हो जाने के कारन एसा हो सकता है.
shreya
mam mne apki recipe se rasgulle bnaye h. pr vo thodi der pkne ke bad fatne lg gye to fir mne gas bnd kr diya. esa kyu hua mam
निशा: श्रेया जी, छैना सोफ्ट न हो या छैना के गोले सीरप में डालते समय अच्छा उबाल न हो तब एसा हो सकता है.
Sachi
Nisha ji dedh kilo doodh me ararot kitna rahega chena bnanae me aur agr ararot na dale
निशा:सांची जी, डेड किलो दूध से लगभग 300 ग्राम छैना बनता है, इसमें 2 छोटी चम्मच अरारोट डाला जाता है,छैना रसगुल्ला बिना अरारोट डाले भी बनते हैं, वेबसाइट और चैनल पर दोंनो तरह के छैना रसगुल्ले दिये हुये हैं.
Sangeeta
Ararot kiya hota h

निशा: संगीता जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Priya saxena
Hello nisha ji ,. ...nisha ji maine ab tak char baar rasgulle try kiye pr hr baar jb tak gas pr rhte h tb tak bht fulte hai pr gas bnd krte hi pichak jate h or chasni me pani bahane pr bhi pichak jate h aise kyun hota h plz give a solution for this.plz mam

निशा: प्रिया जी, अगर रसगुल्ले कम पके रह जाएं, और गैस बंद कर दी जाए, तब रसगुल्ले पिचक सकते हैं. चाशनी में 1-1 चमचा धीरे-धीरे पानी बढ़ाइए, पानी में हमेशा उबाल बना रहना चाहिये, रसगुल्ले नही पिचकेंगे. धन्यवाद.
Manisha Baloliya patidar
Mara ras gula me Ra's nahi bharay nisha ji 12 ghanta me bhi or kadak rah gaya Mara Ra's gula to is a kiya mistake h nishaji plz heelp

निशा: मनीषा जी, दूध में मिलाबट होने से, छैना नरम न बने, छैना में अरारोट अधिक मिला दिया जाय और रसगुल्ले पूरी तरह से फूलें नहीं, तब रसगुल्ले सख्त बनते है. आप अगली बार जब भी रसगुल्ले बनाएं, तो अरारोट कम डालें और छैना को अच्छे से मसल-मसलकर चिकने गोले तैयार कीजिए. फिर, पर्याप्त मात्रा में चीनी और पानी का सीरप बनाएं और उबलते हुए सीरप में रसगुल्ले पकने के लिए डाल दीजिए. ध्यान रखें कि आंच तेज हो और सीरप ज़्यादा गाढ़ा न हो. डिटेल जानकारी के लिए आप इसका वीडियो देख लीजिए, आप रसगुल्ले आसानी से अच्छे बना पाएंगी.
Abhilash kumar
nice recipe

निशा: अभिलाष जी, धन्यवाद.
Vinny Pathak
Hlo ma'am, Thanks main aap ki sari recipe's try krti hu. Maine rasgulle bnaye but jab tak rasgulle chasni me ubalte rhe tab tak hi fulte hai gas band hone ke bad rasgulle pichak jate hai please help me.

निशा: विन्नी जी, चाशनी जैसे ही गाढ़ी होने लगती है, उसमें पानी थोड़ा थोड़ा डालते रहते हैं क्योंकि चाशनी गाढ़ी चाशनी होने से रसगुल्ले पिचक जाते हैं, या रसगुल्ले कम पके हो और गैस बन्द कर दें तो भी रसगुल्ले पिचक जाते हैं.
Your name...
Chaina kya h ye kaha milega

निशा: साईं जी, छैना दूध को फाड़कर बनाया जाता है. यह पनीर से काफी नरम होता है. आप ताजा छैना कहकर इसे डेयरी से ला सकते हैं. आप चाहे, तो घर पर भी ताजा छैना बना सकते हैं. छैना बनाने की विधि इसी रेसिपी में ऊपर दी गई है.
Jyoti Singh
Mam kya hm Sirf chena hi use krenge ya Maida v dalna hota h isme Qki apne maida to kahi likha nahi h

निशा: ज्योति जी, इन रसगुल्लों में मैदा नही बल्कि थोड़ा सा अरारोट का इस्तेमाल होता है. बिना अरारोट के ही, सिर्फ छैना से भी रसगुल्ले बना सकते हैं, ये ज्यादा स्पंजी होते हैं.
Sangeeta
Mam,jb Mene rasgulla banaya tho ubalte samy tho bade ho gaye lekin bad me chpte or chpte ho gaya ....esa kyu huaa....

निशा: संगीता जी, रसगुल्ले थोड़े चपटे तो बनते हैं, बाल की तरह गोल नहीं होते, अगर उन्हें उबालते समय चाशनी कम रह कर, बहुत गाढ़ी हो जाय तब रसगुल्ले अधिक चपटे हो जाते हैं या उन्हैं चाशनी से हटा कर रख दें, रसगुल्ले चाशनी में डूबे ही रखें, 12-15 घंटे बाद, चाशनी से हटायें.
Ranjeet kaur
Hi, Mam app bhot ache se explain Karti ha recipe Ko jo puri tarah se samajh ati ha Thanks you Nisha mam

निशा: रंजीत जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
shruti gupta
Hello nisha mam, mam hm jo rosgulla bnate h siti lgne k bad 10 min dheemi gas pr rkhte h , gas band kr dete thanda hone pr cookr ka dhakan kholne pr rosgulla ful k pichak jata h mam plz hme btaiye ki kyun hmara rosgulla ful kr pichak jata h

निशा: श्रुति जी, रसगुल्ले इतनी देर में पके तो पूरे हैं. चाशनी कम या गाढ़ी होने से भी एसा हो सकता हैं. अगली बार आप जब भी रसगुल्ले बनाएं, तो चाशनी पर्याप्त मात्रा में बनाकर लें,और रसगुल्ले को तुरन्त चाशनी से निकाल कर न रखें, उन्हैंं कम से कम 12-15 घंटे चाशनी में डूबे रहने के बाद चाशनी से निकालें, रसगुल्ले बिलकुल नहीं पिचकेंगे.
Dilshad
Hi....Man,rasgulle round shape me nhi bne pls tell round shape Kaise ayga or color white

निशा: दिलशाद जी, रसगुल्ले थोड़े चपटे तो बनते हैं, बाल की तरह गोल नहीं होते, लेकिन अगर उन्हैं उबालते समय चाशनी कम रह कर, बहुत गाढ़ी हो जाय तब रसगुल्ले अधिक चपटे हो जाते हैं इसलिए चाशनी कम न रहने दें, बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी चमचे से चाशनी में डालते जायं, लेकिन ध्यान रखें कि चाशनी में अच्छा उबाल हमेशा बना रहें, रसगुल्ले अच्छे से तैयार होंगे.
Sahar
Nisha ji... Aapki sabse achchi baat ye hai k aap sabhi k sawalon ko answer karti hai.. ek hi sawal log 10 baar bhi Kare to bhi aap ki taraf se bahut patiently answers aate hai... Thanx for being patient with beginners like us...

निशा: सहर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sahar
Nisha ji rasgulla jab ubalti chashni me dala to bartan k bottom par halka chipak gaya.. phir use chammach SE hatana parha.. jisse thode toot gye .. aur thoda yellow spot bhi aa gaya... Otherwise spongy aur soft bane.. I tried it for the first time..
Par chipakne ka Kya reason ho sakta hai . Plz tell.. thank u
निशा: सहार जी, उबलती हुई चाशनी में 1 -1 करके छैना के गोले डाले जाते हैं, अगर तापमान कम हो जाय तभी पानी के तले में जाकर रसगुल्ला तले में चिपक सकता है.
Naziya
Namaste aunty ji. Mene rasgulle try kiye pr jb chena ko kapde me dal kr pani nichod liya.fir chena pr pani dala taki bibu ka swad nikl jaye.pr esa karne pr chena bhot gila ho gya.kapde ko nichoda fir bhi chena sukha nhi.dobara try kiya tb chena ko kapde me lapet kr 45 minut k liye tang diya taki atirikt pabi nikl jaye.pr fir v chena bhot gila hi rha.vo gila cream ki trh ho gya.or chena gile hone ki vjh se usme mene meda dala.pr fir v rasgulle achche nhi bn paye. Esa q huwa plz reply kre.chena ko gila hone se bachane k liye kya kare.aunty i m ur big fan.aapki bhot si recipe me try krti hu.plz help me.chena ko gile hone se rokne k liye upay btaiye.plz

निशा: नाज़िया जी, छैना को पानी से धोने के कारण वह और पतला हो गया. उसे फिर से अच्छी तरह निचोड़ कर पानी निकाल दीजिये, छैना सोफ्ट हो लेकिन पतला न हो, बस छैना को अच्छी तरह निचोड़ना है, आप अवश्य कर लेंगी.