छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam ararot nahi dala kya kare ab
Asa kyu hua mam.
निशा: सानिया जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रिचा जी, चाशनी गाढी़ होना या रसगुल्लों का हार्ड होना इसके मुख्य कारण हो सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, मैदा की जगह कार्न फ्लोर डालेंगी तो अच्छा रहेगा.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवल जी, रसगुला फटने के कई कारण होते हैं, छैना में पानी ज्यादा रह जाना, कम फैटना, और चाशनी में अच्छा उबाल न आ रहा हो, छैना के गोले उसमें डाल दिये जाय तब एसा हो सकता है. चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो तब छैना के गोले एक - एक करके उबलती चाशनी में डालें और उन्हैं तेज आग पर बनायें, प्लीज सही रिजल्ट के लिये वीडियो अवश्य देखें.
निशा: छैना को अच्छी तरह हथेली या उंगलियों से फैंटकर चिकना बनायें, उससे बहुत अच्छे चिकने गोल बाल बनकर तैयार होंगे.
निशा: रुची जी, रसगुल्ले अच्छे से पक जाने पर फूल कर साइज में बड़े हो जाते हैं और दबाने पर अच्छे स्पंजी लगते हैं.
nisha ji humne rasgulla banaye par humare rasgulle sare fat ke bikhar gaye humne amul gold cream milk use kiya tha aesa kyu hua????????
निशा: सोनिया जी, रसगुल्ले घुलने के कारण हो सकते हैं, छैना को अच्छी तरह न फैटा गया हो, या जिस चाशनी में आप रसगुल्ले उबाल रही हों, उसे हमेशा उबलते रखना है. चाशनी का तापमान कम होने से रसगुल्ले फट कर, घुल जायेगें.
निशा: खुशीराम जी, मावा में मैदा अधिक होने से एसा होता है, रसगुल्ले सोफ्ट नहीं बनते. वीडियो देखें और थोडी सी प्रेक्टिस से रसगुल्ले अवश्य अच्छे बनेंगे.
निशा: जसवंत जी, आप बिना इसके भी बना सकते हैं.
निशा: सुरेन्दर जी, छैना से पूरा पानी निकालना होता है, आप इसमें थोडा अरारोट या कार्न फ्लोर मिलाकर थोडी देर के लिये रख दें और फिर यूज करें, ठीक हो जाना चाहिये.
निशा: दिव्या जी, रसगुल्ले कम पकने या बहुत अधिक पकने से एसा हो सकता है, इन्हैं पकाते समय चाशनी पतली रहे, उसके लिये बीच बीच में थोड़ा टेबल स्पून से पानी डालते रहें और रसगुल्ले पकने के बाद चाशनी में ही 20-24 घंटे तक रहने दें, इसके बाद इन्हैं फ्रिज में रखें.
निशा: अंजली जी, रसगुल्ले ठंडा होने के बाद थोड़े टाइट होते हैं, ये सेव स्पंज रसगुल्ला है, लेकिन बहुत स्वादिष्ट लगते हैं.