छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

📅 2 जुलाई 2008 👁 25.4 लाख बार देखी गई 💬 1000 कमेंट ★ 3.3 (39132)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं.  आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.

Read - Rasgulla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla

  • दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
  • नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • अरारोट - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 800 ग्राम (4 कप)

विधि - How to make Rasgulla

rasagulla_2_646330197.jpgरसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.

छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे,  रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये.  सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.

चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं.  रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.

लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे,  इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं.  ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.

सावधानियां

  • 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
  • 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
  • 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.

Rasgulla Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (39132 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1000)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anjali
mam maine ye recipie try ki jb rasgulle bnaye tb toh spongi but rkhne k baad thde tight hgye h aisa q?

निशा: अंजली रसगुल्ले को चाशनी में रहने देना होता है, रसगुल्ला टाइट बिलकुल नहीं होते.
Shalini
Mere rasgulla fridge m rakhne k bad hard ho gya Kya araroat milana jaruri h 1 litre milk m kitna araroat milaye

निशा: शालिनी जी, फ्रिज में रखने से रसगुल्ले थोड़े हार्ड हो ही जाते हैं. आप इन्हें सर्व करने से पहले फ्रिज से 10 मिनिट पहले निकाल कर रख दीजिए ये हार्ड नहीं रहेंगे. आप चाहें तो इन्हें बिना अरारोट के भी बना सकते हैं.
amit
seb kre k bad jab gas band krta hu rasgulla chota tight ho jata h jase uski hawa nikal gyi kya krna hoga
निशा: अमित जी, रसगुल्ले कम पके हो या अधिक पके हों तब एसा हो जाता है.
Snaya
hello aunty, apki sari recipebhot achi hai but chena rasgule mujhse perfectly nahi bante hai, chashni me dalte hi bikharne lag jate hai, plz help me.
निशा: सनाया जी, छैना को सोफ्ट बनाये, वीडियो देखें और मसल कर चिकना करें, चाशनी में अच्छा उबाल हो गैस तेज हो तब एक एक करके पकने के लिये डालें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बनायेंगे.
Khushi
Nisha Ji mere rasgulle to chashni m dalne k 10 minute bad fat gaye the. Meri chashni m to ubal aa RHA tha fir esa kese hua
निशा: खुशी जी, रसगुल्ले फटने का कारण छैना सोफ्ट न हो, उसे अच्छी तरह फैट कर चिकना न किया हो या चाशनी में हर समय अच्छा उबाल न हो.
Afreen
Nisha Ji men's rasgulla banaye t

निशा: अफरीन जी, धन्यवाद.
harsh
kya soy milk se ban sakte he rassgulle?
Shivangi
Hello mam agar Ararot ni hai to maida ke saath kuch aur bhi milana chahiye? Aur kitni quantity rakhu?

निशा: शिवांगी, आप अरारोट के स्थान पर 1 छोटी चम्मच कार्न फ्लोर या मैदा डाल सकती हैं.
sumit
How to make rasgulla by rasgulla packet
निशा: सुमित जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Khushbu
Very nice दो आदमी के लिऐ कितना दुध चाहिऐ और चीनी भी कितनी चाहिऐ
निशा: खुशबू जी, आप 1 लीटर दूध से छैना रसगुल्ला बनायें, और इसके लिये चीनी आप 500 ग्राम चीनी यूज कर लीजिये.
rahul
Chains Kya paneer hota h

निशा: राहुल जी, छैना भी पनीर की तरह ही है, जो थोड़ा पनीर से नरम होता है.
smita karan
Rasgulla bnaane k baad wo fool jaata hai or cold hone p uska size chota ho jata hai kyo?

निशा: स्मिता जी, रसगुल्ले कम पके होने के कारण ऎसा होता है साथ ही अगर उन्हें उबलने के लिए स्पेस कम मिले तो भी ऎसा होना स्वभाविक है.
Ibaad
Rasgulla pakane pr gol nahi ban rahe hai kya karna chahiye taki woh gol bane

निशा: छैना को अच्छी तरह न फैटा गया हो, या जिस चाशनी में आप रसगुल्ले उबाल रहे हों, उसका हमेशा उबलते रखना है, बर्तन में रसगुल्ले को बढ़ने के लिये पूरी जगह होनी चाहिये, ध्यान रहे कि आग तेज रहे ताकि चाशनी में उबाल हमेशा बना रहे. इन कुछ बातों का ध्य्ना रखते हुए आप इन्हें बनाएं आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बनाएंगे.
Naveen
We do according to your recipe but get hard

निशा: नवीन जी, छैना में अरारोट की थोड़ी मात्रा अधिक होने से या कम पके होने से रसगुल्ले सख्त स्पंजी हो सकते हैं.
Ravin Malik
i was try this recipe but rasgulle bane toh sahi the lekn wo tight hogaye the or sikud v gaye the plsss iske bare me btao nisha ji
निशा: रविन जी, छैना सोफ्ट न बना हो और उसे मसल मसल कर अच्छा नरम न किया गया हो, तो वे स्पंजी नहीं होते और या रसगुल्ले कम पके हों तो वे सख्त हो जाते हैं.
Robin samaddar
Main banaya por thora sakt hooya

निशा: रॉबिन जी, अगर छैना में अरारोट थोड़ी भी अधिक हो जाय तो रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं.
Aman Raj
Namste mam mai ek dukandar hu par mujhe rasgulle banana nahi aata maine aapki video ko dekh kar lagbhag 12 bar banaya par nahi bana kabhi chasni me ghul gaya to kabhi phula hi nahi mam ararot kitna me kitna dalna hota hai chacni kaise banana hai please detale me bataye mam
निशा: अमन जी, आप रेसिपी के नीचे दिये हुये सभी कमेन्ट पढ़ लीजिये, और वीडियो भी देखें, आप अवश्य छैना रसगुल्ले अच्छे बना सकेंगे.
Gaurav
Chena ke rasgulla ko 3 mahine tak rakhna h to kaise paick karege...kya prakriya hogi....kaun si gais ya kuch other fild karna padega...
Utkarsh
क्या हमको बंगाली छेना एंड रासगुल एंड other स्वीट्स बनाने वाले का contect nomber मिल सकता है
Please रिप्लाई जरूर दीजियेगा बहुत ही जरूरी ह please answer दीजियए
अगर आप के पास नही ह तो हमको कहाँ से मिलेगा प्लीज बताने की कृपा करें
निशा: उत्कर्ष जी, ये आप किसी हलवाई की दुकान पर पता कर सकते हैं.
Utkarsh
Chena recipe kha ke karigar sabse acha or tasti banate hn
निशा: उत्कर्ष जी, हमारे यहां यू.पी. में बहूत अच्छी छैना की रेसिपी बनाई जाती है.
Rajani
Nisha ji pls help.. Milk apne ap fat gya to kya use kr skte hai chhena banane ke liye ...or mera chhena thoda gila sa hai...kya karu..ararot nhi hai cornstarch mila skti hu kya... Pls reply urgently

निशा: रजनी जी, अपने आप फटे दूध से छैना रसगुल्ले नहीं बनाए जाते हैं, और आप छैना में कार्नस्टार्च का उपयोग कर सकती हैं.
nisha
Suji ka rasgulla kese banate hai.aap iski recipe Bata Sakti hai

निशा: निशा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
kunal
agar chenna ptla ho jaye to uska solution kya hoga
Snehlata
Mam maine rasgulla apke btayge hue recip ki trh hi bnaya aur 1st 10mint tk rasgulla bnte samay to tik spongy lag rha tha lekin baad uske baad rasgulla thora kara aur chipta ho gya. Pure 20 mint tk maine ise high flame pr pakaya tha
निशा: स्नेहलता जी, बाद में सीरप कम होने से या आग कम होने से एसा हो सकता है, प्लीज रेसिपी वीडियो भी देख लीजिये, आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बनायेंगी.
Monika
Mere rasgulle khul gye Kya Karana hai
निशा: मोनिका जी, छैना के गोले अगर चाशनी में अच्छा उबाल न हों डाल दें तो बे बिखर जाते हैं या छैना नरम न हो तब भी एसा हो सकता है.
Prerana
Nisha ji.. rasgulle bahut acche bane aur soft bhi..par those grany texture k bane..next time Kya karun ki chikne bane...
(Mujhse1.5 ltr doodh fat gaya Maine use aur garam Kar k nimbu dal Kar fada. Gas on par he ..).
निशा: प्रेरना जी, पहले से फटे दूध से रसगुल्ला अच्छे नहीं बनते. और रसगुल्ला का टेक्स्चर ग्रेनी ही होता है.
Laxmi singh
Agar chena jyada naram ho jaye to kese thin kre?
निशा: लक्ष्मी जी, छैना नरम तो अच्छा है लेकिन उसमें पानी अधिक न हो.
Soni
Is recepi me rusgulle me sapnj dene ke Liye soda use kr sakte h kta???

निशा: सोनी जी, उपयोग कर सकते हैं.
chetana
me jab hi rasgulle banati hu tab rasgulle ubalte samay fat jate hai...
निशा: चेतना जी, छैना को अच्छा मसल कर सोफ्ट बनायें, गोले बनाते समय जरा भी क्रेक न आय्रें, और उबलते चाशनी में उन्हैं एक एक करके डालें, तेज आग पर ही उबलने दें और प्लीज वीडियो अवश्य देखें, थोड़ी सी मेहनत के बाद आप अवश्य अच्छे छैना रसगुल्ले बनायेंगे.
kamal sharma
छेने के रसगुल्ले बनाते वक्त तो फूल कर डबल हो जाते हैं, पर चाशनी मे डालते ही छोटे हो जाते हैं , ऐसा क्यों ?

निशा: कमल जी, रसगुल्ले पूरी तरह पके नहीं हों तब एसा हो सकता है. रसगुल्ले पकाते समय आग तेज रखते हैं और थोड़ी थोड़ी देर में एक एक टेबल स्पून पानी डालते हैं, लेकिन ध्यान रखना होता है चाशनी में हमेशा अच्छा उबाल बना रहे, 18-20 मिनिट में रसगुल्ले पक कर तैयार हो जाते हैं.