छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गगनदीप जी, दूध- 1.5 लीटर और अरारोट- 2 छोटी चम्मच
निशा: बराफ जी, माफ कीजिएगा, मैं आपका कमेन्ट समझ नहीं पाई.
Mene apki batae recipe se h rasgulle bnae but mere rasgulle bikul soft se ho gye.bikul dhele ho gye h.10 min boil krne k baad size bada but dhele s bane esa kyo?
निशा: दीप जी, रसगुल्ले कम पके हों तो एसा हो सकता है, प्लीज इसके लिये इसका वीडियो देखें, रेसिपी को पढ़े और रेसिपी पर दिये हुये कमेन्ट पढ़े, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगे.
निशा: निशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, धन्यवाद.
निशा: प्रवीण जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
when I put rasgulla in sugar syrup and cover with lid they become double in size after 6 minute. Is it necessary to cover the lid when they puffed up.
Thanks and regards
निशा: रूबी जी, रसगुल्ले को ढककर पकाना आवश्यक नहीं है, आप उन्हैं खुले ही पका सकते हैं.
Thank you
निशा: अना जी, हम यह रैसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: दीपिका जी, छैना रसगुल्ले बिना अरारोट के बंगाल में और हमारे यहां छैना में थोड़ा सा अरारोट मिला कर बनाये जाते हैं, दोंनो रसगुल्ले स्वाद में अलग बहुत अच्छे बनते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल बिना अरारोट डाले भी रसगुल्ले की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: मोना जी, रसगुल्ले के लिये गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, भैंस का ताजा दूध भी ले सकते हैं और अमुल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है. आप छैना एक बार अच्छे से वीडियो से देख कर बनाएं, छैना अच्छा नरम बने तब रसगुल्ले सोफ्त स्पंजी बनते हैं. थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद रसगुल्ले सही अवश्य बनेंगे.
निशा: अनीमा जी, अनीमा जी, छैना अच्छा नरम न हो या चाशनी में अच्छा उबाल न हो और आग तेज न हो तब रसगुल्ले चाशनी में डालते ही फट जाते हैं.
Thanks
निशा: तापस जी, अगर छैना में अरारोट अधिक डाला हो या छैना अच्छा फैटा न हो, सोफ्ट न हो तो रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं.
Thanks nisha ji
निशा: अंजलि जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, प्लीज रेसिपी पर दिये हुये सारे कमेन्ट पढ़ लीजिये, आपको हर प्रोब्लम का सोल्यूशन मिल जायेगा, आप अवश्य ही अच्छे छैना रसगुल्ले बना सकेंगी.
निशा: नेहा जी, एसा लग रहा है कि रसगुल्ले कम देर पकाये जा रहे हैं,इसलिये वह सोफ्ट हो जा रहे हैं. वेबसाइट पर 2 प्रकार के छैना रसगुल्ले की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखें और रसगुल्ले बनायें, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: प्रीती जी, छैना नरम न होने पर, या उसमें अधिक कार्न फ्लोर डालने पर एसा हो सकता है.
निशा: अंजना जी, ये रसगुल्ले छैना से बनते हैं, मैदा से नहीं.
How r u. aj mne apki rasgulla ki recipe try ki aur mere bnae hue rasgulle sbko bhut pasand aae. thank you so much for sharing this type of recipes.
निशा: किरण जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप इसके रसमलाई बना लीजिये, या छोटे छोटे गोल रसगुल्ले बना लीजिये, अच्छे बनेंगे.
निशा: नाजरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजरीन जी, छैना को दबा दबा कर उसका पानी पूरा निचोड़ दिया जाता है, इसके बाद छैना को मैश करने पर वह अच्छा चिकना बनता है और पतला नहीं होता, छैना में थोड़ा सा अरारोट या कार्न फ्लार मिलाया जा सकता है. अभी ये छैना पतला हो गया है इसे अभी आप एसे ही गोले बनाकर पका कर यूज कर लीजिये और अगली बार सावधानी से बनायें.
Maine chhena k rasgulle banane k lie full cream milk lia boil krne k bad 1 lemon juice add krne k bad bhi nhi fata imli k pani or ek nimbo bhi dala or gas par rkhne k bad hi fata .. ap batayengi yesa q hua ek hi Babar me q nhi fata or chhena banne k bad WO soft nhi bane .. plzzzz mam bataye ...
निशा: दूध को बोयल करने के बाद गैस बन्द करके, 2 मिनिट के बाद, नीबू का रस और उसमें उतना ही पानी मिलाकर थोड़ा थोडा डालें और मिलायें, जब तक दूध फटना शुरू न हो तब तक मिलायें, दूध फटने पर, 2 मिनिट के लिये छोड़ दीजिये और छान लीजिये, अच्छा नरम छैना बन कर तैयार हो जायेगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद ये सारी चीजें सही होने लगती हैं.
निशा: मनीषा जी, रसगुल्ले कम होने के कारण बाद में हार्ड हो जाते हैं. उन्हैं पूरे 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये और 8-10 घंटे तक सीरप में डूबे रहने दीजिये, रसगुल्ले बिलकुल अच्छे स्पंजी ही रहेंगे.
निशा: शिल्पी जी, रसगुल्ले कम पके हों तब वे बाद में छोटे और हार्ड हो जाते हैं.
Ab mujhe chhene bnana sikhne hai Jose dukano me bikte hai cream se sje hue
निशा: पूजा जी, आप अच्छे छैना रसगुल्ले बना सकी उसके लिये धन्यवाद, लेकिन चिटके का क्या मतलब है चपटे या कुछ और, चपटे हो गये तब ये बर्तन में स्पेस की कमी के कारण हो जाते हैं.
Maine chhena rasgulle 3-4 bar bnay hain mere rasgulle fool to jate hain but chasni me pade rhne pr ghul jate hain ...aisa kya hai jo mere rasgulle foot jate hai??
निशा: अंजू जी, रसगुल्ले कम पके तब एसा हो सकता है.
निशा: अभिलाषा जी, रसगुल्ला में कहीं भी ब्राउन शुगर का यूज नहीं किया गया है.
निशा: साधना जी, मैदा उतनी अच्छी नहीं होती, अरारोट या कार्न फ्लोर का यूज किया जाता है.