छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Please Give option of baking powder during making of Rasgulla.
निशा: विजय आपको रसगुल्ला बनाने के लिये बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं , छैना को अच्छी तरह फैट कर भी रसगुल्ला बनाये जा सकते हैं.
please reply me soon as I tried to make rasgulla with buffelow milk and it didn't make.
निशा: कंचन, छैना में डालने के लिये एरोरूट ही अच्छा रहता है,लेकिन कुछ लोग मैदा डाल कर भी बनाते है.
Please advise
mn
houston tx
निशा: शीतल मैदा भी डाली जा सकती है, मात्रा एरोरूट के बराबर ही ले लीजिये.
निशा: ज्योति, मैदा भी डाली जा सकती है, मात्रा एरोरूट के बराबर ही ले लीजिये.
निशा: मोहिन्दर, अगर रसगुल्ले टूट रहे हैं तब मावा में थोड़ा मैदा और मिलाया जा सकता है, इसके लिये आप घी में 1-2 रसगुल्ले तल कर देख सकती हैं और मावा को ठीक करके फिर से रसगुल्ले बना सकती हैं.
maine aaj fir se aapke bataye anusar rasgulle banaye jo kafi lajabab bane
thanx
maine aapki bahut si recipes try ki sabhi bahut tasty thi.main to aapki fan ho gayi hoon.but pata nahi kyon rasgulla nahi ban paye.woh saare pani mein dissolve ho gaye.Plz tell me d reason aur ye bhi bata do ki aapki saari recipes ki videos kaha hai?
Maine aapkee recepie padh kar Rasgulley banaye aur waah Kyaa lajwaab rasgulle baney !
Maine ek baar pehle bhi rasgulley banaaye they aur usme ararot nahi dala tha ,suji dali thee . Woh bahut fuley they aur spongy bhi they, magar taste accha nahi thaaa. Aapke rasgulley taste main to lajwaab they magar spongy thode kam they .
Kyaa karoon ki spongy bhi zyada bane aur taste bhi aapkee recepie wala rahe ?
निशा: निधि,बार बार बनाने से सारी समस्यायें सुलझ जाती है, आप अच्छे रसगुल्ले बनाने लग जायेंगी.
mainey and wife ne rusgulla try kiya but chasni me boil kerne per wo disolve ho gaye.
aisa kyon hua and aapne baiking powder ka use nahi bataya.
plz suggest me thanks
निशा: छैना में यदि पानी की मात्रा अधिक हो तो भी एसा हो सकता है या फिर छैना अच्छी तरह न फैटा गया हो.
Main to aapki fan ho gayee hoon !
Maine aapkee recepie padh kar RAsgulley banaye aur waah Kyaa lajwaab rasgulle baney ! Sabhi ko bahut pasand aaye .
Maine ek baar pehle bhi rasgulley banaaye they aur usme ararot nahi dala tha ,suji dali thee . Woh bahut fuley they aur spongy bhi they, magar taste accha nahi thaaa. Aapke rasgulley taste main to lajwaab they magar spongy thode kam they .
Kyaa karoon ki spongy bhi zyada bane aur taste bhi aapkee recepie wala rahe ?
निशा: शिल्पा, रसगुल्ला पहली बार में अधिक तर लोगों से अच्छे बन ही नहीं पा रहे हैं, रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये, साबधानियां ध्यान रखते हुये फिर से बनाइये, अच्छे और मुलायम रसगुल्ले बन जायेंगे.
निशा: सुगन्ध, धन्यवाद.
main subha 6 vaje utha aur 5 cup doodh
gas par rakha aur us main 2 chamach nimbu ras dala aur paneer banne ke baad
us ko saf pani se saf kya. us main 1chamch ararut aur thorha sa baking powder dala aur mix kya. us ki goli banai.
5 cup pani aur 1 and half cuo suger dali aur chasni tyar ki. jab us main goli dhali 10 minte main goli ke upar se
kush utrne laga aur goli fuli ve kam. kirpa karke karn daso ji.