Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
Read - Mawa Ghujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
- घी- गुजिया तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
- मावा - 100 ग्राम
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 से 5
- सूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)
विधि - How to make Gujiya
सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.
कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.
एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.
गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.
सुझाव
- कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
- पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
- गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.
कमेंट (363)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रामनीक जी, गुझिया के अन्दर मीठा कसार बनाकर भरा जाता है, गुझिया बिना चाशनी पगे ही बहुत अच्छी लगती है, लेकिन गुझिया को चाशनी मे डिप करके भी बनाया जाता है जिससे वह और मीठी हो जाती है, अगर आप अधिक मीठी गुझिया खाना पसन्द करते हैं तो गुझिया को चाशनी में डिप करके बना सकते हैं, चाश्नी में गुझिया डिप करना आवश्यक नहीं है.
निशा: रामनीक जी, फ्राई मिन्स डीप फ्राई.
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, अगर आप कम मीठी गुझिया खाना पसन्द करते हैं तब गुझिया को चाशनी में डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: सोनक जी, सोफ्ट गुजिया के लिये उसमें आप घी का मोयन डालिये और मैदा की मात्रा से चौथाई से थोड़ा अधिक डाल कर पूरी के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथिये, इस बार आप अच्छी गुझिया बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, घी ज्यादा अच्छा रहता है, ज्यादा स्वादिष्ट होता है, लेकिन तेल डाला जाता है और तेल की गुझियां सख्त नहीं बनती. तेल को यदि मैदा के चौथाई भाग से कम डाला जाय तो गुझिया सख्त बन सकती हैं.
निशा: सोानक जी, 200 ग्राम मैदा में 50 ग्राम तेल काम करता है, मोयन मैदा का 1/4 भाग डाला जाता है और अच्छा रहता है.
निशा: सोनक जी, 200 ग्राम मैदा में 50 ग्राम घी सही रहता है, इतने मोयन से गुजिया बहुत ही नरम और क्रिस्पी बनती है.
निशा: बबली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gujiya is personal favorite. Thanks for sharing recipe.
निशा: तुषार, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aunty my question is..agar stuffing bach jaye to us stuffing se hum kuch aur bhi bana sakte hai kya..pls help me out..
mene gujiya bnaye thy ..taste mein bahut achy bane but hard bane thy i dont why...plsssssssssssss ans me.
chand se uski chandni boli,
khushion se bhare sabki jholi,
MUBARAK ho apko pyari HOLI..
happy holi to you and your family
jaldi hi hamen suggetion dijiye............
love u god bless :)
निशा: प्रियंका, गुजिया तलने के बाद कसार एक तरफ जी आ जाता है, कसार कम है तो थोड़ा और अधिक लिया जा सकता है.
निशा: सोनक जी, गुझिया के लिये आटा नरम नहीं पूरी जैसा सख्त लगाया जाता है.
निशा: सोनक जी, गुझिया के लिये मैदा बिलकुल पूरी के आटे जैसा सख्त लगाना होता है.
अगर रात भर दुध पङा-पङा जम जाऐ तो क्या वह पनीर बन जाता है ?
युगल
निशा: युगल जी वह दूध पनीर नहीं बनता बल्कि वह खराब हो जाता है.
निशा: अनीता, अन्साल्टेड बटर की जगह घी और दूध यूज किया जा सकता है.
निशा: समिति, मावा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.