Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
Read - Mawa Ghujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
- घी- गुजिया तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
- मावा - 100 ग्राम
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 से 5
- सूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)
विधि - How to make Gujiya
सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.
कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.
एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.
गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.
सुझाव
- कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
- पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
- गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.
कमेंट (363)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनीता, 1 कप मिल्क पाउडर में 1/4 कप अनसाल्टेड मक्खन और 2 टेबल स्पून दूध डालकर धीमी आग सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक पका लीजिये, खोया तैयार हो जायेगा.
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kyo ho jati he
निशा: अपूर्वा, आटा गूथते समय अगर उसमे मोयन यानि कि घी कम डाला जाय तो गुझिया तलने के बाद सख्त हो जाते हैं.
निशा: सुशील, सूजी को अपनी पसन्द के अनुसार तेल या डालडा या देशी घी में भूना जा सकता है.
निशा: सोनक जी गुजिया अगर नहीं फटी थी, मावा आपने उनके अन्दर भरा है तो अन्दर ही रहना चाहिये.
निशा: सोनक जी, वीडियो देखिये, हर चीज को नाप कर लीजिये, और गुजिया बन्द करते समय किनारे पर थोड़ा पानी लगा कर चिपकाइये, और कोशिश कीजिये, आप अच्छी गुजिया बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, गुझियों के लिये मैदा मठरी की मैदा से नरम यानी कि पूरी के आटे जैसी गूंथ लीजिये, कोशिश कीजिये आप अच्छी गुझिया बना लेंगी.
निशा: निम्मी, राजस्थानी गट्टे की सब्जी की तरी थोड़ी गाढ़ी रखें, अच्छी बनेगी.
Maine aapki gujiya recipe is rangpanchmi par try ki , in fact maine life me pahli baar gujiya banayi ....aap believe nahi karengi sabhi bahot hi crispy and tasty bani ....ek bhi gujiya talte waqt na hi khuli na tuti , aapki help se mujhe kaafi taarife mili.Aapne video me jo 4 tips diye the wo bahot hi kaam aaye mere. Thank you so very much .Family ki demand par aaj fir se banane ja rahi hain . Thank you so much once again for your excellent website.
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aapki website se boora aur gujiya banaye. Bahut atchi bani. Sabko pasand aaye. I keep trying your recipies very often. :)
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine apki gujiya recipe follow ki, aur ye sabko bahut pasand ayi...lekin meri gujiya kam bani..sirf 40..apne to 50-55 likha je??aise kyu??
निशा: दीप्ती, गुझिया की लोई थोड़ी बड़ी रखेंगे तो गुझिया कम बनेगी.
निशा: सोनिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
happy holi 2 u.
maine bahut saari mithai banana aap se hi seekha hai.thank u very much 4 d great recipes.
main aap se ek baat ye poochhna chahti hun ki jab bhi main gujia ya samosa banati hun,to un par bahut saare bubbles aa jaate hain,jo dekhne me bahut gande lagte hain.aisa kyun hota hai.pls jarur bataiyega.
once again-HAPPY HOLI 2 U
निशा: मैरी, आटे में घी का मोयन डालिये और आटा सख्त गूथिये, बबल नहीं आयेंगे.
निशा: आकांक्षा, मावा में थोड़ी सूजी मिलाने से स्टफिंग गीली नहीं लगती, और आप सूजी नहीं डालना चाहती तो मत डालिये, बिना सूजी के भी गुझिया की स्टफिंग बनाई जा सकती है.
thank you sooooooooo much
निशा: ज्योति, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, घी को बराबर मात्रा में करने के लिये उसमें थोड़ा मैदा और मिला कर गूथना होगा.
Thanks.