Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
Read - Mawa Ghujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
- घी- गुजिया तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
- मावा - 100 ग्राम
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 से 5
- सूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)
विधि - How to make Gujiya
सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.
कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.
एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.
गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.
सुझाव
- कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
- पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
- गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.
कमेंट (363)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिशान्त, गुझिया तेल से भी बनाई जा सकती हैं, लेकिन देशी घी की गुझिया का जबाव नहीं.
निशा; मिली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सगिरा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: स्वेता, गुझिया के लिये स्टफिंग बहुत प्रकार की बनाई जा सकती है, बेसन से, मूंग की दाल से, सूजी से, मेवा से आदि.
निशा: अपर्ना, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine diwali pe gujiya ki banane ki sochi thi aur aapne toh iski recipe bhi de di.now i am going to make this recipe surely
निशा: जी अंजली, हम अवश्य लिखेंगे.
निशा: अंजली, गुझिया का आटा गूथते समय मैदा में मोयन कम डालने पर गुझिया थोड़ी हार्ड बन सकती है, आप अगली बार अच्छी गुझियां बना लेंगी.
agar hum mawa ki jagha basen ya suji daal skte hai to kya hame ye bta skti hai ki...use pehle hame ghee mai bhunna hoga??
निशा: प्रिया, आप बिलकुल सही कह रही हैं, उसे पहले देशी घी में अच्छी तरह भुनने तक, ब्राउन होने तक भूनना होगा.
निशा: निशिका, मैदा में ज्यादा मोयन डालने की वजह से ये नहीं होता, गुझिया फूली तो अच्छी होती है, अगर आपको गुझिया में कसार कम लग रहा है, तब अगली बार थोड़ा और अधिक कसार भरा जा सकता है, ध्यान रहे कि गुझिया फटे नहीं.
happy holi 2 u.....
निशा: गीता, आप को भी होली की शुभकामनायें.
रंग से रंग जाये दुनिया सारी
होली के रंग आपके जीवन को रंग दें
ये शुभकामना है हमारी।
शुभ होली।
निशा: राजेश, धन्यवाद. आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: वीनू, मेरी ओर से भी आपको होली की ढेर सारी शुभकामनायें.
can u pls tell me how to make gud studdinf for gujhiya as yesterday i tried making gujhiya FOR THE FIRST TIME....but the khoya became very loss n soggy ...pls let me know how to have guud gujhiya stuffing.
निशा:निशिका, मेरी ओर से भी आपको होली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: जूही, आप दाने दार खोया से भी गुझिया बना सकते हैं.