Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

📅 18 मार्च 2008 👁 19.5 लाख बार देखी गई 💬 363 कमेंट ★ 4.0 (23958)

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.

Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe

गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें

Read - Mawa Ghujiya Recipe In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya

आटा लगाने के लिए

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
  • घी- गुजिया तलने के लिए

स्टफिंग के लिए

  • मावा - 100 ग्राम
  • काजू - 1 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 4 से 5
  • स‌ूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)

विधि - How to make Gujiya

सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.

कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.

एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.

गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.

स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.

सुझाव

  • कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
  • पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
  • गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.

How To Make Gujiya Video In Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (23958 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (363)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ritu
Hi Nisha, this is my 1st attempt in your website, the method u share with us its reminds maaaa wali gujia.......thanks to share some fantastic recipe with picture, I'll definitely tried it...
shikha
Mam how can we make gujhiya crispy?plz reply mam..
sm
great recipe! worked really well and the instructions and quantities are absolutely perfect1 thanks!
kalpana singh
mam maine apke site se momos banaya jo sabko pasand aaya thanku
pooja rohilla
nisha ji chashni waali gujiya kaisi banti hai
mini
thanks 4 imformation nisha ji
sonika
apse accha me bana leti hoo
G'Day Chef Catering
Hi ! Nisha congrats to posted really informative post for us. i am very thankful to describe the process of mawa gujiya recipe . no doubt really helpful. thanks keep it up good work
Deepika
My mawa filling has become very funny not dry pls help immediately
Pragati
Nisha ji main jo gujiya banati hoon wo fry karte time to crispy lagti hai but thodi der baad soft aur fafole wali (bubbly) ho jati hai. Kya karoon jo gujiya crispy aur bina fafole wali bani. Please help
kamla
meri gujia talate samay puri phool jati h isse uska paste proper gujia m ni rhta bus ek jaga rah jata h r dursi side nai rh pata . r ni sek pati h . pl give me any solution
Dipti
Nishaji please bataiye ki meethe mawe ko kis tarah istemal kiya jaa sakta hai gujiya banane ke liye. kyunki chini mawe me pehle se hi mili hui hai jo garam karne se texture ko paste jaisa bana degi. Kya meetha mawa halka garam kiya jaye ya bina garam kiye hi use kiya ja sakta hai.
Please suggest.
varsha jain
Nisha ji kya gujiya ko rifined me tel me fry kar sakte he plse bataye
Geeta
All recipies are too good
Anjana
मेरे पास गोद्रेज क अवन है और उसमे टेम्परेचर ,डिग्री celcius जैसे अप्शन नही है जिससे बेकिंग में असुविधा हु रही मैं cake या कोई भाइ बकेड़baked दिश नहीं बन पा रही हुं plz हेल्प me. अनद थैंक्स फर गुझिया recipie .हैपी holi
geetanjali
mawa wali gujhiya me suji milna jaruri hai kya? bina suji dale sahi banengi gujhiya kya?
निशा: गीतांजली जी, मावा में सूजी डालना आवश्यक नहीं है, बिना सूजी डालें बहुत अच्छी गुजिया बनेगी.
Raj
happy holi in advance , nisha mam
निशा: राज जी, आपको भी होली की बहुत बहुत शुभकामनायें.
shikha
Nisha ji i like ur site.sabhi chize badi hi aasani se samjh aa jati h apke dwara btai gyi.thnk u so much
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishakha
Mam muja apsa ya puchna h agr badi family ka liya gujiya banani h to...uska liya... Kitni. Samgri. Lani hogi....
निशा: विशाखा जी, 1 किग्रा. मैदा से गुजिया बना लीजिये,और 1 मावा से कसार बनायें, 110- 120 गिजिया बनकर तैयार हो जायेंगी.
preeti
Nisha ji mava ko kya ghee me bhuna jata hai?
निशा जी, मावा को घी में नहीं भूना जाता, लेकिन 1 चम्मच घी कढ़ाई में पहले डालकर पिघला लेने से और बाद में मावा डालने से मावा कढ़ाई में चिपकता नहीं है, आसानी से भुन जाता है.
Tanu Arora
Thanx Nisha for your delicious receipes....:)
ritika
nisha ji
gujia ka andar ka mixture gila kaise banta
plz bata dijiye
Radhika
Hlo mam, mughe apse yeh poochna tha ki elachi ke seeds bhi kootnae hae ya nhi
usha
Thanx Nishaji. Gujiya bhut tasty or soft bane. AB me sari receipes aapke hi website se dekhkr banati hu. Thnx a lot for wonderful recepies.
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vish
Hello Nishaji, your recipes are simple to follow. I made the kesar burfi out of milk powder and it turned out very good. Thanks for making cooking so easy. One question can gujiya be deep fried in veg-oil?

निशा: विश जी हां गुझिया को वेज ओइल में फ्राई किया जा सकता है.
supriya
Nisha ji suji ko sek k dalna h ya aise hi.
pushpa prajapati
Nisha ji meri ma nahi hai aur saas due rahti hai Maine shadi ke baad se apse hi khana banana shikha hai thanks as ghujiya b banana shikh gayi Diwali me 5 prkar ke vyajan banaye Maine apse shikhkar thanks b with me as my cooking teacher and like my mother .thanks again
निशा: पुष्पा जी, बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
max parihar
THANKYOU ! FROM MY FAMILY!
supriya
Namste nishaji.
Kya milkmaid s b gujiya bna skate h.plz reply fast. Mje Diwali p bnani h.
निशा: सुप्रिया जी, मिल्क मेड के साथ सूजी और ड्राई फ्रूट डालकर गुझिया बना सकते हैं.
Ramneek Mann
Thanks Nisha G, I respect ur response and completely satisfy with ur answer towards my question.