Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

📅 18 मार्च 2008 👁 19.5 लाख बार देखी गई 💬 363 कमेंट ★ 4.0 (23958)

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.

Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe

गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें

Read - Mawa Ghujiya Recipe In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya

आटा लगाने के लिए

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
  • घी- गुजिया तलने के लिए

स्टफिंग के लिए

  • मावा - 100 ग्राम
  • काजू - 1 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 4 से 5
  • स‌ूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)

विधि - How to make Gujiya

सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.

कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.

एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.

गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.

स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.

सुझाव

  • कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
  • पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
  • गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.

How To Make Gujiya Video In Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (23958 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (363)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
Nisha mam I m ur big fan and Thanku very much 4 ur all recepies.

निशा: नेहा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhishek Pal
Thanks very thanks For the gujhiya recipes

निशा: अभिषेक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma
Very nice and thanks

निशा: सुष्मा जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudha
Please tell the amount of every thing in grams because every body's cup sizes are different. I hope u will reply I am waiting to make. Thanks

निशा: सुधा जी, मैदा- 2 कप (250 ग्राम) और चीनी पाउडर- 1/2 कप (80 ग्राम). बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Nisha ji 1/2kg mava m kitni sugar or maida honi chaya or maida me kitna ghee padaga plz bataya
निशा: रितु जी,1/2 कि.ग्रा. मावा में, 300-500 ग्राम पाउडर शुगर अपनी पसन्द के अनुसार डाल सकते हैं. इतनी स्टफिंग से 800 ग्राम - 1 किग्रा. मैदा की गुजिया बनाई जा सकती हैं.
Vaishali
Cheeni ki matra kitni rkhni chahiye aunty .. Pichli bar m ne bnaya to gujhiya mn se cheeni mawa behne lga ..Plzz help ..

निशा: वैशाली जी, 2 कप मैदा की गुजिया बनाने के लिए 100 ग्राम मावा और आधा कप पिसी हुई चीनी या बूरा लीजिए. पिसी चीनी/ बूरा को भुने मावा के ठंडा होने पर ही मिलाएं, और स्टफिंग बहुत अधिक न भरें.
Vibha Rajvanshi
ठोस मावा से भरी हुई गुजिया कैसे बनेगी तलने पर वह अंदर से खाली हो जाती है तो उसमें ठोस मावा भरा रहे उसेबनाने की तरकीब बताइए
निशा: विभा जी, मावा अगर अधिक भरा जाय तो गुजिया तलते समय फट सकती है, स्टफिंग को एकदम ठोस न भर कर हल्का सा कम भरें और गुजिया को गूठ कर बनायें. गुजिया के फटने के चान्स कम हो जाते हैं.
vandna
Hello mam ! Mera question ye hai Ki 1kg maida m kitna ghee padega

निशा: वंदना जी, 1 किलोग्राम मैदा में 250 ग्राम या 1 कप घी डालना पड़ेगा.
Leena
Ma'am meri filling teekh thee,lakon crust jo Bana Aisa Laga ki sookh Gaya Hein,samosa jaise Laga

निशा: लीना जी, गुजिया के आटे में मोयन कम होने के कारण ऎसा हो सकता है. अगली बार आप जब भी गुजिया बनाएं, तो आटे में मोयन पर्याप्त मात्रा में डालें.
parvinder kaur
Hi mam, gujiya mei kasaar to bahut accha ban gaya but jab vo ban ke ready ki maine to gujiya bahut hard bani. aap iska pls. koi solution bataaiye

निशा: परविन्दर जी, गुजिया के आटे में घी पर्याप्त मात्रा में डालें और गुजिया को मध्यम- धीमी आंच पर तलें.
Sandhya
Thank u sooooooo much apse baat kar ke aisa lag rha jaise mai apni mamma se baat kr rhi hun.thnx again n love u lot, n happy holi.

निशा: संध्या जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
Sandhya
Hello nisha mam Apki recipe bahut hi easy n testy hoti h thnx a lot mam Aaj mujhe ye puchhna h k hmari gujiya me 5 she 6 dino k baad fafundi lagne lagti h, to mai aisa kya dalu Jo gujiya kaphi dino tak safe n testy bani rahe.

निशा: संध्या जी, इसके लिए आपको गुजिया में कुछ भी अलग से डालने की ज़रूरत नही है. गुजिया के लिये मावा को कलर बदलने तक भूने, गुझिया को भी अच्छी तरह सेंकें, आप गुजिया को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद, किसी धुले, साफ सूखे कन्टेनर में इसे भरकर रख दीजिए, गुजिया 15-20 दिन त्क रख कर खायी जा सकती है, इतनी जल्दी खराब नही होगी.
Sanjeev
Thanks your recipe is amazing

निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Snigdha
Thank you so much mam for helping us improve our cooking with your wonderful recipes. I have a question, actually wen I make gujiya they become soft after some time , though I use moyen during kneading. How to make the gujiya crispy

निशा: स्निग्धा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. गुजिया को क्रिस्पी बनाने के लिए इन्हें हल्के गरम घी में धीमी आंच पर तलिए.
vandana singh
Mam meri gujiya thandi hone k baad tight ho jaati hai means uska cover soft nahi rahta hai....main kya karoon...plz advice me

निशा: वंदना जी, गुजिया के आटे में मोयन यानिकि घी कम रह जाए, तब ऎसा हो सकता है. गुजिया के आटे में पर्याप्त मात्रा में घी डालें, आटा थोड़ा सख्त लगायें और हल्की आग पर तलें, बहुत अच्छी गुझिया बनकर तैयार होंगी.
kavita
nice recipe bhut achhe tarike se samjhaya

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tanuja
Hamari gujiya phat jati h

निशा: तनुजा जी, आटे में घी ज्यादा होने के कारण गुजिया फट सकती हैं.
Turshi Gupta
Your all resipis are too good n simple

निशा: तुर्शी जी, धन्यवाद.
Aarti
Can i use oil instead of ghee for frying gujiyas.

निशा: आरती जी, गुजिया तेल में भी फ्राय की जा सकती हैं, लेकिन घी से बनी गुजिया अधिक स्वादिष्ट होती हैं.
Sharda
I like ur all recipes .Ur sites is too good.mujhe Koi b recipe bnani Hoti h me aapki sites open Karti hi thank you so much.happy Holi Nisha ji

निशा: शारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपको भी आगामी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.
satish sahu
I like dish

निशा: सतीश जी, धन्यवाद.
Ramnik Kaur
I made Gujia every year but after cold my guja become hard. pls tell me how ,make gujia soft.

निशा: रमनीक जी, मैदा में मोयन यानि कि घी कम डाला गया हो, तब गुजिया सख्त हो सकती है.
Thulasi
hi nishaji,
the filling has come out well as u suggested but then the outer covering edges break as we put in oil.followed exactly same proportions suggested here. can u pls suggest trick to fold edges in details
Thanks in advance
Thulasi

निशा: थुलासी जी, फिलिंग बहुत ज्यादा होने या ठीक से गुजिया के बंद न होने की वजह से ऎसा हो सकता है. आप पानी में जरा सी मैदा घोल लीजिए और इसे गुजिया के किनारे पर सांचे में रखने के बाद लगाए और फिर बंद कीजिए. ये नही खुलेंगी. बहुत ज्यादा देर तक रखने के बाद फ्राय करने पर भी गुजिया खुल जाती है.
Usha Kapoor Satsangi
Very delicious,
Nisha recipes always fantastic.

निशा: उषा जी, धन्यवाद.
monika
Mam thanks for your quick reply. Maine ghujhiya try ki bus aata mummy k jaise lagaya bins doodh or ghee k bus ek cup maids mai ek bada chamch tail ka moyan pani k saath diya bilkul soft or China aata lagaya today dhila aata rakha or filing mam ki believe me tasty ghujhiya bani .

निशा: मोनिका जी, धन्यवाद.
priyanka
hello nisha ji
mne ghujiya recipe try ki bt meri ghujiya soft ho gyi
mean crispy nhi bni
mne kya glti ki
निशा: प्रियंका जी, आटा गीला हो या गुझिया को तेज आग पर तला गया हो तब ये नरम हो सकती है.
Amrita
Hello Mam, I have two questions 1, why did u put curd or milk for making the dough.
2, instead of mawa I just want to use coconut and little rava for filling. Please tell how to make it.

निशा: अमृ्ता जी, दही या दूध के इस्तेमाल से गुजिया की परत नरम बनती हैं. आप नारियल और रवा से भी स्टफिंग तैयार कर सकती हैं.
mumma
Your preparation style is so easy & yummy

निशा: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
deepa
mujhe ek question hai jb gujiya kadai me dalte hai to wo fut jati hai iske liye koi tips hai kya kya kare jisse gujia ache se bane pls bataiye nisha ji

निशा: दीपा जी, गुजिया किनारों से पानी लगाकर अच्छी तरह चिपकाइए, अगर आप का हाथ, उंगली से कोई गुजिया फट गई हो तो उसे अलग रख दीजिये या दूसरी पूरी बेल कर उसमें भरिए. पूरी एक जैसी बेलिए, बहुत ज्यादा पतली मत करिए, तलते समय कलछी से ध्यान से पलटिए, गुजिया फटेंगी नहीं.
gautam
this is very good site for each and every recipe

निशा: गौतम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.