Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
Read - Mawa Ghujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
- घी- गुजिया तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
- मावा - 100 ग्राम
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 से 5
- सूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)
विधि - How to make Gujiya
सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.
कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.
एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.
गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.
सुझाव
- कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
- पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
- गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.
कमेंट (363)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Agr srf mawa stuffing ki gujiya bnani ho to kese bnayenge mam pls reply kijiyega mam....
निशा: दिव्या जी, सिर्फ मावा की स्टफिंग करें और कुछ न डालें.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Sk जी, मावा को खोया भी कहा जाता है यह दूध को अच्छे से काढ़ कर बनाया जाता है.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, हां आटे गूथते समय दूध या दही डाल सकते हैं, इससे गुझिया ज्यादा खस्ता बनती हैं.
निशा: श्वेता जी, इसमें थोड़ी सी मलाई मिलाकर लड्डू बना लीजिये या कन्डेन्स्ड मिल्क मिलाकर लड्डू बना दीजिये, बच्चों के लिये भर कर परांठे बना सकते हैं.
निशा: जसबीर जी, मैदा का आटा घी डालकर सख्त लगाइये और गुझिया धीमी आग पर सेकिये, गुझिया अच्छी बनेंगी.
निशा: रीना जी, आटा लगाने समय आटे में घी कम डाला जाय तो गुझिया सख्त हो सकती हैं.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैशन जी, बिना मावा के गुझिया बहुत अच्छी बनती है, और मेरे चैनल और वेबसाइट पर बिना मावा के गुझिया की रेसिपी उपलब्ध है, सूजी की गुझिया या गुड़ मेवा की गुझिया और मिल्क पाउडर गुझिया, मूंग की दाल की गुझिया, प्लीज आप उसे देख लीजिए.
निशा: कश्यप जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मिनाक्षी जी, आटा लगाने समय आटे में घी कम डाला जाय तो गुझिया सख्त हो सकती हैं.
निशा: कमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy Holi
निशा: अंशू जी, आपको भी होली की ढेर सारी शुभकमनाएं धन्यवाद.
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिमा जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर ढेर सारी रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: पूनम जी, सांचा आपको किसी भी बर्तन वाले के पास मिल जाएगा.
निशा: मोनिका जी, आटा एकदम सख्त गुंथना होता है. साथ ही इसमें कम स्टफिंग का उपयोग करें जिससे यह फटे नहीं इन बातों का ध्यान रखें आपकी गुझिया अवश्य अच्छी बनेगी.
bt i m confuse mam ...maide mai moman proper kitna hona chahiye kaise pata chalta h
1kg maide mai lagbhag kitna moman hona chahiye
or maida se bani dish mai momen hamesha same padhta h ya har dish mai alag alag eg. saakhe(mathri),bature......
निशा: सरीता जी, मोयन की मात्रा सही रखें ओर तलते समय अधिक न तलें.
निशा: भावना जी, चाशनी में डालनी की आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूनम जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Iska kya reason hai samajh main nahin aaya.
निशा: पूनम जी, ऎसा करने से आटा सूखता नही है.