खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i have made superb khandvi
thanks to your recipe
निशा: पूजा, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशिका, खान्डवी बनने के बाद, उसके ऊपर डाली जा सकती हैं.
निशा: कल्पना, शेलो फ्राई करना है तब थोड़ा सा तेल तवे या कढ़ाई में डालो और फ्राई करो, लेकिन डीप फ्राई के लिये कढाई में काफी सारा तेल डाल कर खाने को तेल में डुबा कर फ्राई करो.
निशा: अनु, मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
निशा: रिचा, अगर खान्डवी का रोल अच्छा बनता है तब बेसन अच्छी तरह पक गया होता है, क्यों कि कच्चा बेसन रोल नहीं बनता है.
.pani kitna jyada dale.
निशा: शिल्पी, खान्डवी के लिए दही और पानी की मात्रा इन्ग्रीडियेन्ट के हिसाब से ही लेनी है. खान्डवी का खट्टा होना दही के अधिक खट्टे होने पर डिपेन्ड करता है. खान्डवी के घोल को मीडियम गैस पर 9-10 मिनिट लगातार चलाते हुये पकाना होता है, इतने समय में बेसन पूरी तरह पक कर तैयार हो जाता है.
Can you tell me how to roast black Chana.
निशा: हर्षिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
you must go
wishes of viewers are with you
निशा: सेहज जी बहुत बहुत धन्यवाद.
thnku,,..so much..:-)
निशा: मंजुला बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा, बहुत बहुत धन्यवाद.
apka khandvi ka video dekhkar mene khandvi banyi to bhot acha banaor sabki tarif bhi mily. jo me apke sath share kar rahi hu.
निशा: भारती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रध्दा, खान्डवी का वीडियो पहले से उपलब्ध है, रैसिपी के फोटो पर दिख रहे सिम्बल पर क्लिक करके वीडियो देखा जा सकता है.
निशा: जावेदजी, आपने पहली बार में ही खान्डवी अच्छी बना ली, मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya khandvi ka ghol ham kdhi banate he vesh hota he or ha use seme kdhi ke jese hi paka na he.
निशा: भारती, खान्डवी अलग रैसिपी है आप उसका वीडियो देखकर खांडवी बनाइये आप खान्डवी बना लेंगी.
निशा: मेघा, खांडवी के लिये बेसन को अच्छी तरह पकाइये, जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है, थाली पर तेल मत लगाइये, गरम गरम पका बैटर थाली पर डालकर पतला फैलाइये, जमने के बाद फोल्ड कीजिये, आप बना पायेंगी, कोशिश कीजिये.
निशा: सलोनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for giving khandvi recipe