खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
.
निशा: ग्रीता, अगली बार खान्डवी को थोड़ा और पका लीजिये, आप अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
निशा: सुनीता, आपके बेटे ने एकदम ठीक कहा, उसको बहुत बहुत प्यार, धन्यवाद.
thank u so much jbsa maina aapka show dakhna shuru keya hai main sb kuch accha sa bna pate hu maina apke recpie mai sa dhokla ,naan,khandvi,naan khatae bnaye bhut acchha bna hai or ghar main sbko khush keya unke khuse main aapko share nahe kr skte aap khud smjh skte hai jb hm ghar balo ko accha sa kuch tea time mai da to ketna khus hota hai .
निशा: स्वेता, धन्यवाद.
निशा: अनीता, थोड़ी सी प्रेक्टिस करनी होगी, आप अच्छी खान्डवी बना सकेंगी.
on the day of x-mas I've tried eggless cake as per ur recipe .it was very good .thanks a lot
and one tip from my side .. when u put u r ghol to cook in pan just wash pan once and put one drop of oil in it n spread it in entire pan than add ghol it will not stick n cook fast.
निशा: आमी, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, आप रैसिपी के अनुसार बेसन लीजिये, दही और पानी दोनों की मात्रा के बराबर छाच ले लीजिये.
i m new viewer of ur website... n i made khandvi ... n u know what it was superb... thanks a lot .... u dont know how superbly u helping us.... thanks alot.
perfect method and really nice and awesome
i m new viewer of ur website... n i made khandvi ... n u know what it was superb... thanks a lot .... u dont know how superbly u helping us.... thanks alot.
निशा: विनि, धन्यवाद.
निशा: sangya ये तरीका बताने के लिये धन्यवाद. मैं इस तरह बनाऊंगी.
निशा: फिरदौस, धन्यवाद.
निशा: सुक्ला, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुक्ला, खान्डवी में बेसन पक जाता है, आप चाहें तो पानी की थोड़ी मात्रा और ज्यादा कर सकते हैं लेकिन खान्डवी को जमने की कन्सिसटैन्सी तक पका लीजिये.
निशा: अंजू, ये सारी रैसिपी आप बेकिंग कालम में जाकर देख सकती हैं.
निशा; सुलक्षना, मुझे भी बहुत खूशी हुई, धन्यवाद.
mujhse khandvi nahi bani mujhe andaja nahi aya ki ghol kitna gadha rakhna he mene thali me dala aur felaya par vo adhe ghante baad bhi vesa hi raha, pls help
निशा: पूनम, लगता है आपकी खान्डवी थोड़ी कम पकी होने की वजह से नहीं जम सकी.