खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम, ताजा दही ले लीजिये.
SURINDER SINGLA JULANA
निशा: श्रुति, खांडवी सूजी से नहीं बनती.
aapki saari recipies bahut achhi hai
aur ye taarif k kabil hai
thankyou
maine bi aaj khandvi try ki...
kafi acchi bani, thanx a lot
luv u
निशा: अदिति, बेसन को लगातार चलाते रहें तो वह जलेगा ही नहीं, अगर जल गया है और अभी बेसन खांडवी के लिये पूरी तरह नहीं पका है, तो तुरन्त बेसन को दूसरे बर्तन में डालो और जला हुआ भाग पहले बर्तन में रहने देंऔर अच्छे बेसन को फिरसे पका लें.
निशा: अंजू, खांडबी कच्चे बेसन से ही बनाई जाती है, यदि बेस के घोल को अच्छी तरह पका लेते हैं तो वह कच्ची नहीं लगती.
निशा: सुशमा, "अचार" कालम में नीबू के अचार को पढ़ सकती हो.
nisha ji mene khandvi bannai bohot achi bani lekin jab mene ghol ko tel me dala vese hi usme ghutliya pad gai lkin rol to bane ghtliya na ho uske lie kya karna hoga bataengi pls? me aapke utter ka intzar karungi
निशा: हिना, घोल को जल्दी जल्दी चमचे से चलाते रहना हैं.
thanks a lot for khandvi receips
maine khandvi ghar par banai bahut aachi bani, thanks
nisha ji mujhe yeh bazar ki tarha mithi nahi lagi, jo test bazar main aata hain vaisa test nahi aaya baki sub thik bani, kis cheez ki k am honey ki wajha se aaisa hua hoga mam?
pls advise so i can improve it
please send me khandvi video receips
thx
Meine khandvi banayi, taste to bahut achha tha, leking role proper nahi ban paye. Role karte waqt beech mein se toot jati hai. Please advise ki proper role keise ban sakte hai.
निशा: निशि, मिश्रण थोड़ा कम पका हो या खान्डवी की परत मोटी हो तो खान्डवी मोड़ते समय बीच से टुट सकती है.