खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aapka recopies banane or samjhane ka tarika bahut acha hai . Mujhe aapki saari recepies bahut achi lagti hain or mai banati bhi hun. Bahut achi banti hain....thank you so much.
निशा: प्रोमिला जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: उमार्शी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I had tried this dish so many times from other sites but everytime it ended with a mess. When I followed your site , I could make it in 1 attempt and that too very tasty
निशा: सोनिका जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: किंजल जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, जब घोल तैयार करते हैं तभी उसमें चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नन्दू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अक्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, मिश्रण कम पका हो तब वह नहीं जमता. आप कढ़ाही में जरा सा पानी और खांडवी मिश्रण डालकर खांडवी को जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए, अगली बार इसे थोड़ा और अधिक पकायें, खांडवी अवश्य जमेगी.
निशा: गौरी जी, मै आशा करती हूं कि आप बहुत ही स्वादिष्ट खांडवी बनाएंगी.
निशा: गौरी जी, बेसन का घोल अच्छे से न पका हो, तब ऎसा होता है. फ्रिज में रखने से भी यह रोल नही हो पाएगा. अगली बार आप जब भी खांडवी बनाएं, तो घोल को मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक करीब 8 से 9 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाइए. घोल गाढ़ा होने पर बर्तन की सतह छोड़ने लगता है, तभी गैस बंद कर दीजिए. डिटेल जानकारी और अच्छे से खांडवी बनाने के लिए इसका वीडियो एक बार अवश्य देख लें.
निशा: पूर्णिमा जी, मैं आशा करती हूं कि आपकी खांडवी अच्छी बने.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz ye bhi batayen
निशा: शिवा जी, आप इसे किसी भी बड़ी प्लेट के बैक पर बना सकते हैं.
निशा: प्रिंसी जी, मिश्रण कम पका होने पर खान्डवी गीली रह जाती है, अगली बार सारी चीजें नाप कर लें और उसे चलाते हुये 10 मिनिट पकायें, आप अवश्य ही अच्छी खान्डवी बनायेंगी.
humne nesan ki jagah galti se makke ka aata mila dia..abhi jo ghol bana ha ..is main adrak mirch ka paste..haldi and namak hai..
kya aap bata sakti hai ab is ka hum kya bana sakte hai...
Please jaldi reply kariyega
निशा: जया जी, इसका आप चीला बना सकती है.
Kya ap bata skti h asa q hua?
निशा: प्रांजल जी, 25 मिनिट तक पकाने के बाद भी बैटर गाढ़ा नहीं हुआ, एसा होता नहीं है, प्लीज रेसिपी का वीडियो देंखें और ट्राई कीजिये, आप अवश्य ही अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्वेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वेद जी, सोहन पपड़ी बनाना थोड़ा कठिन है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, अभी तो जैसी बन रही है वैसी ही बना लीजिये, खाने में तो अच्छी बनेगी.
Mainy stuffed khandvi bnaee thi, taste mai toh bahut acchi bni thee but us ko roll krty huy last ka sira chipktta nhi hai. Khatty time khul jatta hai. Aisa kyu hua.
निशा: सुनीता जी, स्टफ्ड खान्डवी या सादा खान्डवी खाते समय उठाते समय खुल सकती है वह रोल होती है चिपकी नहीं होती.
निशा: सुधा जी, गोल थोड़ा गाढ़ा हो और ठंडा हो गया हो तब इसे फैलाना मुश्किल हो जाता है.
definitely try it
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, ये सारा प्रोसेस बहुत जल्दी का होता है, अप इसे हल्का गरम कर सकती हैं.