खांडवी - Khandvi recipe

📅 23 जनवरी 2008 👁 10.4 लाख बार देखी गई 💬 249 कमेंट ★ 4.0 (17848)

Khandvi

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.

Read - Khandvi recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi

  • बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
  • दही-  एक कप
  • पानी -  2 कप
  • हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- एक टेबिल स्पून
  • राई  -  एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
  • हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
  • कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ

बनाने की विधि - How to make Khandvi

सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये.  इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).

घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.

khandvi1.gifमिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.

khandvi2.gif 8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.

अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.  इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.

खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Khandvi recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (17848 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (249)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Iram
Kitne dair Tk khandvi store kr sakte hai?aur khandvi banna kr hum freeze mai rakh sakte hai kya
निशा: ईरान जी, खान्डवी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक यूज कर सकते हैं.
sarika
Curd ke jagah kuch aur daal sakte h

निशा: सारिका जी, खान्डवी बनाने में दही का ही यूज होता है आप इसमें नींबू का उपयोग करके देख सकती हैं, और बताइये कि नीबू की खान्डवी कैसी बनी़?
Amrita agrawal
so nice very testy

निशा: अमृता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajeev Kharbanda
आपसे ज़्यादा आसान रेसिपी बनाना कोई सीखा ही नहीं सकता निशा जी खांडवि के लियें धन्याबाद

निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja dutta
Meri khandvi SB thik bani hai.PR tasty nhi hai..adrak ka use kiya to.ajeeb ka taste aa RHA hai..kya karu tasty banane ke liye

निशा: पूजा जी, खान्डवी के तड़के में सरसों, तिल का यूज करें, नारियल और हरे धनिये का यूज करें, खांडवी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है.
pooja yadav
Very nice Recipe...kya aapki koi Recipe App he kya , agar he to use me download kr k roj ek acchi dishes easily bna sakti hu..!!
.
Waiting for ur rpl

निशा: पूजा जी, मेरे नाम से ही एप बनी हुई है आप उसे डाउनलोड कर सकती हैं. धन्यवाद.
ashok kumar
Some green chilli, coriander and grated coconut can be sprinkled on khandavi before rolling it.

निशा: अशोक जी, कोशिश कर सकते हैं पर फिर शायद रोल करने में दिक्क्त आएगी.
Roshi naqvi
Ma'am !How to make khandavi sweet coz I like little sweet taste like dhokla

निशा: आप इसमें थोडी़ सी चीनी मिला सकते हैं
Dinesh Surti
Thanks Nishaji.. Maine aap ki di gayi recipe jariye Gajar ka Halva or Khandi khub achhi tarh se banayi..

निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chaitrlee
Thank u mam aglibaar Khandvi banate samay me ye baat dhyan me rakhungi.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Chaitralee
Mam mene kal Khandvi banai thi , taste achha tha, lekin proper roll nahi ho paya.

निशा: यदि बेसन का घोल पर्याप्त न पका हो तो खांडवी की परत अच्छी तरह नहीं बनेगी.
shabnam bukhari
I like it ur recipe.

निशा: शबनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jitendra
latest recipes i like food

निशा: जितेंद्र जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नई रैसिपी देख सकते हैं.
Jayshri
How to make khandvi in winters as we know batter get cool down very soon..so m nt able to spread it evenly..plz help me, its urgent
निशा: जयश्री जी, बैटर को ट्रे पर जल्दी से फैलाना होता है, और बचे बैटर के बरतन को ढककर रखने से वह जल्दी ठंडा नहीं होता है, आप चाहें तो बर्तन को गरम भाप पर रख सकते हैं.
khushboo bagri
khandvi k beach m vegetables b add kr skte h?
निशा: खुशबू जी, खान्डवी के बीच में वेजीटेबल नहीं डाली जाती ये प्लेन ही बनती है.
Rekha
I love these recipes and website, I have one question for this recipe,
Is there salt needed in khandvi recipe?
Thanks,

निशा: रेखा जी, अगर आप इसे नमक बिना बनाते हैं तो वह फीकी बनेगी.
Abhilasha kakade-shah
Nice recipe par katti-mithi khandvi kaise banate hai???
gr
good recipe thanks :)

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
rupa
Thank you so much .. I got it right in the first attempt itself..

निशा: रूपा जी, जानकर बहुत अच्छा लगा. धन्यवाद.
Pooja Nainwal
very easy recipies.

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rabiya khan

aapne khandvi ki recipe ki video bhothi saral tarike se btaya h thanx i like


निशा: राबिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Praju

Nisha ji mene khandavi try ki leki uske roles nhi bn rhe or vo thande hone ke baad bhi chip chipa sa he.....


Plz muze btaiye ki ab me kya kru uska. ..kese thik kru. ...........???????



निशा: प्राजू जी, मिश्रण कम पका हो तब वह नहीं जमता, खान्डवी अच्छी नहीं बनती, मिश्रण यूज करने के लिये आप कढ़ाई में थोड़ा घी या तेल डालें, जीरा और नमक डालें,और पकायें और हरा धनियां से गार्निश करके नमकीन हलवा के रूप में सर्व करके यूज कर सकते हैं, आटे के साथ गूथ कर मिस्से परांठे बनाकर यूज कर सकते हैं.
sakshi

mam maine bhi khandvi banayi bahut tasty bani thi thank u mam


निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
brija patel

at which place khandvi is famous


 

Pratima

Mujhe sambhar bataiye


निशा: प्रतिमा जी, सांभर रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांभर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nibedita

Namaste Nisha ji, 


Maine ye recipe try ki aur bahut hi acchi khandvi bani... Aap itne acche se explain karte ho ki choti choti details dhyan me rakh kar recipe try kar sakte hain.. Specially first timers.. Ye meri favourite dish hai.. Aur ab mai ise jab chahe bana ke kha sakti hu... Thank you sooo much... :)


निशा: मोबेदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishan patel anand gujarat

Mene bnaya n hi bnapaya to kya kru btaye


 

Shweta

 


khandvi ke ghol ko pakane me wo sakht na ho uske lie kya krna chahiye


 


निशा: श्वेता जी, घोल बनाने के लिये पानी और दही नाप कर लीजिये, उसे पकाते समय लगातार चलाते हुये पकायें, आग मीडियम और धीमी रखें, इतने घोल 8-9 मिनिट में पककर तैयार हो जाता है, घोल गाढ़ा हो जाता है सख्त नहीं होता. प्लीज ट्राई कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
Renuka Rana

Good recipes


 

gunjan
gud one .....came out so well