खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mene khandvi banai.....achi bani but isme dahi ki thodi khatash ayi taste me.aap bataye khandvi ko aur spicy Kese kar sakte he. Dahi ki khatash b kese door kare.
निशा: मनवीन जी, ताजा दही यूज करने से दही का खट्टा स्वाद नहीं आयेगा. बेसन के घोल में ग्रीन चिल्ली पेस्ट डालने से खान्डवी स्पाइसी बनेगी.
निशा: पटेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: nighatji, कच्चे आम और नीबू का अचार, बहुत लम्बे समय तक चलता है, और इन्हैं अनेक प्रकार से बनाया जाता है, कई तरह के अचार की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, वेबसाइट के पिकल कालम में जाकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीलू जी, खान्डवी को दही या मठ्ठा के साथ बेसन मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन हम ट्राई कर सकते हैं बिना दही और मठ्ठा के, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: माही जी, बेसन थोड़ा कम पका हो तब एसा हो सकता है, अगली बार बेसन के घोल को थोड़ा और पकायें और खान्डवी के ऊपर तड़का भी अच्छी तरह लगायें.
निशा: कोमल जी, आप सभी को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धर्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for this website
निशा: शुचि जी, आप रोटी बनाने का वीडियो देख लीजिये, और अभी अपने घर में रोटी रोजाना आप बनायें देखिये थोड़े ही दिन में आप बहुत अच्छी रोटी बनाना सीख जायेंगी, प्रेक्टिस से गोल रोटी बनने लगती है.
thank you
निशा: लक्ष्मी जी, बैटर थोड़ा कम पका होने पर या खान्डवी की परत मोटी होने पर एसा हो सकता है.
निशा: नूतन जी, आप थोड़ा सा मीठा स्वाद पसन्द करती हैं तो पकाते समय 1 छोटी चम्मच चीनी डाल सकती हैं.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, इसे बाहर रख दीजिये, आसानी से जल्दी ही जम जाती है, इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है.
tasty bhutre bany thanks nisha ji
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plzz help me..
निशा: दीपाली जी हां आप सही समझ रही हैं, नानखताई में घी अधिक होने से वह फ्लेट हो जाती है.
निशा: दीपाली जी, ये आपकी मेहनत की तारीफ है कि आप इतना अच्छा बनाकर खिलाती है, और मेरे काम की तारीफ आप सभी मुझे देते हैं.
निशा: सोना जी, नाप कर इन्ग्रीडियेन्ट लीजिये, और घोल को 9-10 मिनिट लगातार चलाते हुये पकाइये, अच्छा और पूरी तरह घोल पक कर तैयार होगा, और अच्छी खांडवी बनेगी.
Thanks