खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji
निशा: रिपु जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine khandvi banayii. It was perfect in taste and texture. Though i used butter milk instead of curd. Thank you so much!
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
......
Kal Maine veg memos banaye thi ... bhut tasti bani thi... aaj mai khandvi banane ki koshish krungi
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, हमने इसी अनुपात में चीजें लेकर खान्डवी बनाई है और बहुत अच्छी बनती है, आपको ये घोल गाढा लग रहा तो इसमें पानी की मात्रा थोड़ी और बढ़ाकर घोल को गाढ़ा करके खान्डवी बनाइये, और बताइये कैसी बनी?
We can easily understand
Nisha ji i lyk khandvi vry much i was nt knwing hw to make bt aftr watching thz site i read the way to make it... Thank u ... Because of u made thz recipee everyone in my family lykd .. I was appriciated...
निशा: तृ्प्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, खान्डवी के लिये बारीक बेसन लीजिये.
निशा: रिचा, बैटर ज्यादा गाढ़ा हो जाने पा एसा हो सकता है.
निशा: अप्पी जी, पानी में बेसन का घोल बना लीजिये और 1 नीबू का रस लगभग यानि कि 2 टेबल स्पून नीबू का रस डालकर मिला दीजिये.
Nisha me aaj khandvi banaoung ghar ja kar bahut instant sound kar rahi hai & i hope every body will like in my home.Thx office workers ke liye good options hai
mene khandvi banayi thi, veh roll bhi achese ho rhe the aur uska colour bhi thik tha par uska taste kacha tha.could you advise me for the same.
निशा: मोनिका,खान्डवी में तड़का लगाने के बाद ही अच्छा स्वाद आता है, और यदि कच्ची लग रही हैं तो अगली बार घोल को थोड़ा और पका लीजिये, आप अच्छी खान्डवी बना लेंगी
निशा: रीतिका, आप किसी भी कप से इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर ले सकती हैं,प्लीज इसके लिये आप वीडियो देख लेंगी तो सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी, और आप अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
निशा: अनु, बेबी को मेरा बहुत बहुत प्यार और आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
sb thik the .aisa q hua?plz reply
निशा: शुचि, आपने खांडवी काफी देर तक पकाई है तो भी कच्ची है तो या तो गैस बहुत धीमी हो, या बैटर ज्यादा पतला हो गया है, या फिर बैटर ज्यादा है तो उसके हिसाब से समय भी ज्यादा लगता है, आपको इसका कारण समझ आ जायेगा.
cup besan se ya 1 cup besan se tb bhi pakane ka tym 9-10 min he rahega? and my another question is apne video mein phle khandvi ka batter bartan mein dala fir gas on ki toh kya hume bartan ko phle garam nhi karna hai? mam plz reply
निशा: शुचि, बर्तन को गरम नहीं करना है, बैटर तुरन्त जलने लगेगा. खान्डवी कम ज्यादा होने से समय भी कम ज्यादा करना होता है.
निशा: सिमरन, खान्डवी के घोल को 9 -10 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पकाना है और फिर जल्दी से उसे फैलाना भी है, खान्डवी अच्छी बनती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
निशा: कनिका, खान्डवी को तो एसे ही लपेटा जाता है, आप चाहे तो चाट मसाला छिड़क कर लपेट सकते हैं,नारियल बारिक कद्दूकस करके पतला डाल दीजिये, धन्यवाद.