खांडवी - Khandvi recipe

खांडवी (Khandavi) गुजराती खाना है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और बनाने भी बड़ी आसान है, इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है. प्रस्तुत है एकदम कम तेल के उपयोग से बनी खांडवी.
Read - Khandvi recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khandvi
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने की विधि - How to make Khandvi
सबसे पहले दही को फैंट लीजिये. एक बर्तन मे दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी (Khandavi) को पकाइये. आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खान्डवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
खान्डवी को प्लेट में लगाइये. नारियल और हरे धनिये को खान्डवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी (Khandavi) तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (249)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for giving recipes of khandvi, too good.
निशा: जया,बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam kya khandvi mai roll karte time kuch bhar nahi sakte hai kya jaise kuch barik barik jo khandvi mai achha lage bharne ke baad....
निशा: पूजा, कोशिश कीजिये और बताइये कैसी बनी स्टफ्ड खांडवी.
निशा: रश्मि, हांडवो की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर हांडवो लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अश्विनी, वीडियो को देखिये और कोशिश कीजिये, कोशिश करने से हर काम आसान हो जाता है, हमने भी इसी तरह से सीखा है.
निशा: रेश्मा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: टीना, जी हां आप तीखा खाना पसन्द करती हैं, तब रैड चिल्ली भी डाल सकती हैं.
निशा: जीहां संजू पानी में बेसन पूरी तरह पक जाता है. खांडवी तो जीरो आयल रेसीपी है.
निशा: सुषमा, आपकी खांडवी का घोल अच्छी तरह पका नहीं होगा इसलिये यह खांडवी अच्छी तरह नहीं जमी
Thank you
निशा: पूजा, बेसन का घोल पूरी तरह न पका हो तो खान्डवी रोल नहीं होगी और बेसन का कच्चा स्वाद भी आयेगा.
निशा: सोनल, बेसन के घोल में 2-3 छोटे चम्मच चीनी डालकर खान्डवी को मीठा किया जा सकता है.
निशा: सोनल, खान्डवी के लिये थाली में तेल लगाने से खान्डवी फैलाने में दिक्कत होती है, उसे पतली फैलाना मुश्किल हो जाता है, आप थाली में तेल मत लगाइये.
निशा: रितिका, खान्डवी और ढोकला दोंनो एकदम अलग हैं.
निशा: अर्चना, खान्डवी की परत मोटी होने से वह फोल्ड नहीं हो पाती.
very good site!
lekin video main aur likhai main bahut farak hain.
dhanyawad
निशा: ग्रीता, बहुत बहुत धन्यवाद.