ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

📅 28 अगस्त 2015 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (10106)


ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.

Read - How to make Gulab Jamun from Bread  Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes

  • व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • बादाम - 7-8
  • काजू - 7-8
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.

ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.

पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
  • अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
  • गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
  • 24 गुलाब जामुन के लिये
  • समय - 65 मिनिट

Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (10106 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

UZMA PERVIN
bahut achhi recipe h mam par ek confusion h kya main doodh ko bina gadha kiye use kar sakti hu

निशा: उज़मा जी, गाढा़ किया हुआ दूध अधिक बेहतर रहता है पर आप बिना गाढा़ किए भी इसे उपयोग कर सकते हैं.
vinita
गुलाबजामुन तलने पर खिल गए. इसका उपाय क्या होगा.

निशा: विनीता जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें. अगर गुलाब जामुन पटता हो तो उसे और अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट करें, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे.
SONAL
namaste mam aapki ye resipe to bht he aasan aur jab chahe bna lo thanks mam itni achi resipe hume btane k liye .mam mene gulab jamun bnaye the pr vo namkeen bne hai .kya mam aap bta sakte hai k aise kiyu bne hai .

निशा: सोनल जी, ब्रेड में थोडा़ नमक तो होता ही है इसलिए आपको उसका स्वाद आया होगा. देर तक चाशनी में डूबे रहने से नमक का स्वाद कम हो जायेगा.
sanjay
Thanx NISHA Ji me next time phir try kruga apki recipe bht achi hoti h

निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjay
Mene bread k gulabjamun banaye Jo talne par bikhar gye pls NISHA Ji koi sujhav btaiye jisse gulabjamun bikhre nahi ache ban ske

निशा: संजय जी, घी गरम हो और पहले 1 गुलाब जामुन घी में डालें और सावधानी से घुमाते हुये तलें, अगर गुलाब जामुन फटता हो तो उसे और अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट करें, 2 ब्रेड के क्रम्बस भी मिलाये जा सकते हैं, और फिर से एक गुलाब जामुन डालें और तलें, एक साथ बहुत अधिक गुलाब जामुन न तलें, प्लीज ट्राई अगेन, पहली बार में थोड़े से बनायें, गुलाब जामुन बहुत अच्छे बनते हैं.
Sweety
Nisha ji aapki recipe hame bahut pasand aati hai.or bahut saral tarika btati ho aap.

निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajesh Awasthi
rasgulle chasni me dalne ke bad foot ker halwa ho gaye. kya thandi chasni me rasgullon ko dalna chahiy. chhena achha banane ke liye kya sawdhani barten.
निशा: राजेश जी, प्लीज आप ये सवाल छैना रसगुल्ला पर लिखेंगे, तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
Rajesh Awasthi
rasgulle chasni me dalne ke bad foot ker halwa ho gaye. kya thandi chasni me rasgullon ko dalna chahiy

निशा: राजेश जी, आप ब्रेड के गुलाब जामुन के बारे में कह रहें हैं कि वे चाशनी में डालने के बाद फूट गये, तब चाशनी बहुत गरम हो या पतली हो तब एसा हो सकता है.
upendra
nice recepies

निशा: उपेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepti
hello nisha ji maine gulab jamun milk powder se banaye lekin wo talte time to thik the but chashni me dalte hi bhikhar gaye .. pls tell me the reason
निशा: दीप्ती जी, चाशनी पतली हो तो गुलाब जामुन उसमें फूलकर, अधिक नरम होने के कारण टूट सकते हैं.
Rani
Maim kyaaa dudh ko achhe se pkane ke bad mixer me fetna jaroori hota hai and kya hm ghee ke jgh oil me tal sakte hai.
निशा: रानी जी, दूध में मलाई की गांठे न हों उसे आप छान कर यूज कर सकती हैं, और गुलाब जामुन को रिफाइन्ड में तल कर बनाया जा सकता है.
Gunjan
Thank you so much Nisha ji. Its a new recipe for me and bread is always available anywhere.

निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sakshi
Nisha ji thanku so much mere gulab jamun bahut achhe bane the mere husband ki favorite hai unhealthy bahut pasand aye thanku so much again

निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepal
Nisha ji kya ghee ki jagha sarson ka tail daal sakte hai gulab jamun talne k liye

निशा: दीपल जी, मिठाईयां घी में बनी ही अच्छी लगती हैं. आप इन्हैं तलने के लिये रिफाइन्ड ओयल यूज कर सकते हैं लेकिन सरसों का तेल अच्छा नहीं रहता है.
Ratnadeep
Mam bread gulab jamun ban to gaye but chasni me daane k baad soft nahi huye.... Plz give suggestion

निशा: रतना जी, आप उन्हें कुछ ओर देर चाशनी में ही रहने दीजिए.
Sneha
Hii nishaji,
Me puchhna chahti thi ki bread ke dark part ko humne nikala tha uska kya use ho sakta he??

निशा: स्नेहा जी, आप उन्हें ब्रेड क्रम्ब के रूप में उपयोग कर सकते हैं.
Bhawna deepak kumar
I will try this

निशा: भावना जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
Ruchi rathore
I like your receipes

निशा: रूचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madhubala
Mam thnx for the recipe...but mere 15gulabjamun ghee me dalte hi fat gye but usk bad wale sahi ban gye.kya un fate huye gulabjamun ka kuch or bna skte h n bachi hui chasani ko kese use le sakte.plz tell me...
निशा: मधुबाला जी, फटे हुये गुलाब जामुन और चाशनी और गेहूं का आटा मिलाकर सख्त आटा गूंथ कर उनके मीठे शकरपारे बनाये जा सकते हैं, चाशनी को किसी भी हलवे में यूज किया जा सकता है, चाशनी में आटा डालें बैटर बनाएं और मीठे चीले या पैनकेक बनायें, सभी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
lovely
nisha ji aaj pahli baar mujhe aapki receipe ne bahut hi jyada disappoint kiya,jaise-2 aapne bataya,waise maine kiya,heat tak ka dhyan rakha,6-7 baar try kiya........par gulab jamun bikhar ja rhe the kadai m,maine aapki kaafi sari receipe try kiya,par is receipe ne mera kaafi ingredient and time waste kiya,pata nhi aap itna easily kaise bna lin

निशा: लवली जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें. अगर गुलाब जामुन पटता हो तो उसे और अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट करें, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे.
ruby khan
I like gulab jamun this is my fav.
Today I m trying this recepie surely.
Thank u mam for such a good recepie

निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
Nisha ji namste
Mere gulabjamun achhe fry hue lekin chashni me dalne ke thodi der baad hi bhut jyada soft ho gye .pls mujhe btaiye me ise kese thik kru pls....
निशा: पूजा जी, चाशनी पतली होने से एसा हो सकता है, चाशनी थोड़ा गाढ़ा कीजिये, गुलाब जामुन फूल कर सोफ्ट नहीं होंगे.
Meenakshi
Your way of method is very good mam i used to read your recipes.

निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sangeeta thakur
very nice gulab jamun mja aa gya

निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
heena bagwan
Hi mam ,
This is very intresting recipe ..i' ll try it..if any problem i' ll mail u ..
Thanks.

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha khare
So tasty
Thanku nisha ji

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Muskaan Rajput
Thanku very much mam hm sbko itni easy recipe sikhne ke liye maine kal apki Gulab jamun ki recipe dekhi or fir banane ki try bhi ki or Gulab jamun bhut hi ache bane meri family walo ko bhut pasnd bhi aye and u r great mam.
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shailaja kannoor
mere se gulabjamun darar hote h kyo?
निशा: शैलजा जी, मावा को अच्छी तरह मैश करके एकदम चिकना न बनायें तब गुलाब जामुन में दरार हो जाती हैं.
Pooja Rohilla
nishaji mere gulabjamun chashni mein phule nahin iska kya karan ho sakta hai Nishaji maine aapki bahut recipes follow ki hai or sabko pasand bhi aati hai thanks for easy recipes.I like your all recipes.
निशा: पूजा जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त होने के कारण या चाशनी गाढ़ी होने के कारण गुलाब जामुन नहीं फूलते.
sabhya vishwakarma
Hello mam
Maine recipy try ki par gulab jamun ka test tikha lag rha h or normal gulam jamuno ki tarah bhi nhi huye h thode melt ho gaya h.
give me solution plzzz
Thanks
निशा: सभ्या जी, गुलाब जामुन में तीखा तो कुछ भी नहीं है, मैं यहीं कहूंगी कि आप वीडियो को फिर से देखिये, इसकी बाद में बताई गई सावधानियां ध्यान दीजिये और ट्राई कीजिये, आप जरूर से अच्छे गुलाब जामुन बना लेंगी.