ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.
Read - How to make Gulab Jamun from Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes
- व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
- घी - 1 छोटी चम्मच
- बादाम - 7-8
- काजू - 7-8
- इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - तलने के लिए
विधि - How to make Gulab Jamun from Bread
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.
ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.
पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.
हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
- अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
- गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
- 24 गुलाब जामुन के लिये
- समय - 65 मिनिट
Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bread ko sukhana h ys taji bread ko mix karna h
निशा: पवित्रा जी, ताजी़ ब्रैड ही लेनी है.
निशा: डोली जी, सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: डिम्पी जी, रसगुल्ले अच्छे गरम घी या तेल में तलें, पहले एक गुलाब जामुन तेल में डाल कर तलें बाद में एक बार में 4-5 गुलाब जामुन एक बार में तलें. ये बिलकुल भी चूर चूर नही होगे.
निशा: सादिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपम जी, ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए.
निशा: सुयश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तब्बसुम जी, इसमें सोडा का यूज नहीं होता है, ये तो बिना सोडा के ही बनता है.
Kya aap muje dudh sahi matra batadakste hai mera matalab hai kitana gram dudh
निशा: आरती जी, दूध नार्मल तापमान पर लिया जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, आपने ब्रेड के गुलाब जामुन बनाये हैं, अगर कम सिके हों तब एसा हो सकता है.
निशा: अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sorry nisha ji Me y msg isme share kr rhi hu kyu k apne hme iska jwab nhi diya .Plz is ab bta dijiy.
Me apse y janna chahti hu k mera beta 4 month k h to kya me use cerelac de skti hu.mera beta bhot kmjor h .Plz tell m fast.
Mam aapki hummne bahut sari recipe try ki Jo ki bahut achchi bani.
Par mam gulab jamun sahi nahi bane, talne tak toh ek dum sahi bane par jaise hi chasini mein dale toh gublab jamun ki upar ki layer hatne lag gai or hummne kafi time tak chasini mein rakha phir bhi chasini ander nahi gai.
Plz mam bataiye kahan par galti rah gai???
Reply soon mam.......
Thanx........
Mam aapki hummne bahut sari recipe try ki Jo ki bahut achchi bani. Par mam gulab jamun sahi nahi bane, talne tak toh ek dum sahi bane par jaise hi chasini mein dale toh gublab jamun ki upar ki layer hatne lag gai or hummne kafi time tak chasini mein rakha phir bhi chasini ander nahi gai.
Plz mam bataiye kahan par galti rah gai???
Reply soon mam.......
Thanx........
recipe
mama
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, मावा में मैदा अधिक होने से एसा होता है.
निशा: महिमा जी, नहीं, आप इसमें गाढा़ किया हुआ दूध ही इस्तेमाल करें.
निशा: प्लीज गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, घी अच्छा गरम करे, कम गरम घी में गुलाब जामुन फट जाते हैं, और पहले एक गुलाब जामुन तल कर देखें, और बाद में 3-4 गुलाब जामुन डालकर तलें, आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
निशा: परवीन जी, घी गरम हो और पहले 1 गुलाब जामुन घी में डालें और सावधानी से घुमाते हुये तलें, अगर गुलाब जामुन पटता हो तो उसे और अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट करें, 2 ब्रेड के क्रम्बस भी मिलाये जा सकते हैं, और फिर से एक गुलाब जामुन डालें और तलें, एक साथ बहुत अधिक गुलाब जामुन न तलें, प्लीज ट्राई अगेन, पहली बार में थोड़े से बनायें, गुलाब जामुन बहुत अच्छे बनते हैं.
tele me the acurate masurment of 1 cup ?
Hello nishaji,I tried this recipe and it make really very delicious. My husband could not understand that it made with bread. Thanx nisha Ji.
निशा: suman ji, I am very happy, thanks a lot.