ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.
Read - How to make Gulab Jamun from Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes
- व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
- घी - 1 छोटी चम्मच
- बादाम - 7-8
- काजू - 7-8
- इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - तलने के लिए
विधि - How to make Gulab Jamun from Bread
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.
ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.
पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.
हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
- अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
- गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
- 24 गुलाब जामुन के लिये
- समय - 65 मिनिट
Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can I make this recipe with heavy creme on behalf of reduced full creme milk. Pl suggest me
Thanks
निशा: प्रीती जी, गुलाब जामुन के ढोह को अच्छा मसल मसल कर चिकना करें, गोले एकदम चिकने बनें और तलते समय तेल मीडियम गरम हो गैस मीडियम धीमी हो, गुलाब जामुन नहीं फटेंगे.
निशा: रेखा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: रेसिपी पसंद करने और बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Bahott hi swadisth bne or ghr par sabko pasand aaye.
Dhanyawaad Nisha ji !
निशा: शर्मिष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, ब्रेड के डोह को मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, और तलते समय घी या तेल का तापमान मीडियम से अधिक गरम होना चाहिये, गैस भी मीडियम से अधिक होनी चाहिये. गुलाब जामुन नहीं फटेगे.
निशा: अमित जी, रसगुल्ले अच्छे गरम घी या तेल में तलें, पहले एक गुलाब जामुन तेल में डाल कर तलें बाद में एक बार में 4-5 गुलाब जामुन एक बार में तलें. ये बिलकुल भी चूर चूर नही होगे.
निशा: देवी जी, ढो जो आपने तैयार किया है वह एकदम चिकना होना चाहिये और गुलाबजामुन नहीं फटेंगे.
निशा: अकांक्षा जी, परेशान न हों रेसिपी को ध्यान से पढें और गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, इसका विडियो भी देंखें आप अच्छे से गुलाब जामुन बना सकेंगी. और अगर आप मुझे बता सकें की आपको कहां दिक्कत आ रही है तो मैं आपकी और बेहतर तरह से मदद कर पाउंगी.
निशा: ख्वाहिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात जी, अगर मिश्रण अधिक सख्त है, अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट नहीं किया है तब एसा हो सकता है.
निशा: सुषमा जी, तलते समय गुलाब जामुन फटने का कारण तेल का कम गरम होना हो सकता है, एक गुलाब जामुन पहले तल कर देख लेना होता है अगर वह अच्छा तल रहा है तो थोड़े थोड़े 4-6 गुलाब जामुन डाल कर तलना होता है, गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं. चाशनी में गुलाब जामुन के घुलने का कारण है चाशनी का ज्यादा पतली होना. अगली बार आप अच्छे गुलाब जामुन अवश्य बनायेंगी.
निशा: आशा जी, आपके प्रेम ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैकार जी, ताजी ब्रेड ही लेनी है, इसे मिक्सर जार में डाल कर चूरा बना लीजिए.
निशा: कविता जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, मावा में मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर न बनाना या घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें.
Maine gulab jamun bnaye bt wo andr se sakht rh gye bahr se brown hone k bad b or chasni b Nhi sokh pae andr tk..
Kya kru. Plz tell m
निशा: निशा जी,गुलाब जामुन के डोह में अगर मैदा अधिक हो तो गुलाब जामुन अन्दर से सख्त रहते हैं या चाशनी गाड़ी हो तब वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती और गुलाब जामुन अन्दर से सख्त लगते हैं.
निशा: हरप्रित जी, चीनी को ज्यादा पकाने से ऎसा हो जाता है. चाशनी में थोडा़ पानी डालकर आप इसे पतला कर सकते हैं.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
We tried to make gulab jamun from bread. But jamuns did not soak any liquid. They remained very hard. I do not understand why. Please help.
निशा: मुकेश जी, चाशनी गाढ़ी हो तब वह गुलाब जामुन में अन्दर तक नहीं जाती.
निशा: दयानंद जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, गुलाब जामुन को कम गरम घी में डालकर तलने से ये फट सकते हैं, अगली बार घी के अच्छा गरम होने पर पहले 1 गुलाब जामुन डालकर तलें, और वह अच्छा तलें तब आप 2-4 गुलाब जामुन डाल कर तलें, अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
निशा: प्रिया जी, ब्रेड को नरम करके डोह तैयार करने के लिए गाढ़ा किया हुआ दूध आवश्यक है. आप मावा डालना चाहे, तो थोड़ा सा टेस्ट के लिए इसे मिला सकते हैं.