ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

📅 28 अगस्त 2015 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (10106)


ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.

Read - How to make Gulab Jamun from Bread  Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes

  • व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • बादाम - 7-8
  • काजू - 7-8
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.

ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.

पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
  • अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
  • गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
  • 24 गुलाब जामुन के लिये
  • समय - 65 मिनिट

Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (10106 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rabi
Madam when I put the Janina into the sugar syrup; after sometime Janina are depressed. Please tell me what is the solution?

निशा: रबी जी, चाशनी गाढ़ी होने के कारण ऎसा हो सकता है. आप चाशनी में थोड़ा सा गरम पानी और मिला लीजिए.
Mitra
Madam everytime i make the dough, the dough become very sticky. Please help me.

निशा: मित्रा जी, एक साथ ज्यादा दूध डालने के कारण या गाढ़ा दूध न लेने की वजह से यह स्टिकी हो सकता है. ब्रेड के गुलाब जामुन का डोह तैयार करने के लिए गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम दूध इस्तेमाल कीजिए और ब्रैड के चूरे में इस दूध को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालते हुए डोह बनाइए.
Rajni
Hello mam. Maine try kiya but gulab jamun andr se katche reh gye ase kyu

निशा: रजनी जी, मिश्रण को अच्छे से मैश ना किया जाए या गुलाब जामुन तेज आंच पर तले जाएं, तब वे अंदर से कच्चे रह जाते हैं. आप गुलाबजामुन के डोह (dough) को अच्छे से मैश कीजिए और गुलाब जामुन को गर्म तेल में धीमी-मध्यम आंच पर तलिए, गुलाब जामुन अंदर से कच्चे नही रहेंगे.
Venika singh
Thank you nisha ji for reply mai agli baar phir se try karungi agar ban gai toh isse achi instant dish koi nahi.

निशा: वेनिका जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा. मै आशा करती हूं कि आपके गुलाब जामुन अच्छे बनें.
Venika singh
And many people write here ki gulab jamun phat gae, bread k gulab jamun phat kaise sakte hain bread toh khud hi itni strong binding cheez hai not possible ki bread phat jae. :-

निशा: वेनिका जी, आप इन्हें फिर से बनाकर देखिए, मै आशा करती हूं कि आप बहुत ही अच्छे ब्रेड गुलाब जामुन बना पाएं. बहुत बहुत धन्यवाद.
Venika singh
Hello madam i have tried this recipe but it became so hard that it cannot be able to soak chashni. The worst dish i have ever tried. I thought it was a instant dish but it wasn't.

निशा: वेनिका जी, मिश्रण को अच्छे से न मसला जाए, वह सोफ्ट न हुआ हो, तब ऎसा हो सकता है. आप मिश्रण को अच्छे से मसलकर चिकना डोह तैयार करके ब्रेड गुलाब जामुन बनाइए, ब्रेड गुलाब जामुन सॉफ्ट बनेंगे और चाशनी भी सोखेंगे. किसी भी डिश को बनाने में थोड़ा सा समय तो लगता ही है और प्रैक्टिस के साथ अच्छे से डिश तैयार होती है.
sarita srivastava
Nisha ji kya hum milk ko thick karne ke liye maida use kar sakte hain

निशा: सरिता जी, दूध को गाढ़ा करने के लिए मैदा का नही बल्कि मलाई का यूज कीजिए.
Rajni
Hello nisha g dood garm hona cahiye ya dhanda ?

निशा: रजनी जी, इसके लिए थोड़ा गुनगुना गाढ़ा किया हुआ दूध लेना है.
gayatri wadhwa.
mam g namaste g Mae aap ki fan ho gi hu aap ki btti hue Gulab jamun ki recipe try ki bhut aachy Gulab jamun bnay mam thanks

निशा: गायत्री जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
anu
Nisha ji mane apki ye receipe follow kri.mere gulabjamun.me andar se kache reh gae.ap bta sakti ha ki mane kahan gadbad kri.nisha ji mane ek choti se chiz notice ki mai ghee dalna bhul gae aate me kya vo bhi reason ho sakta ha.please btae taki next time gadbad na ho

निशा: अनु जी, मिश्रण को अच्छे से न मसला जाए या गुलाब जामुन को तेज आंच पर बहुत गरम तेल में तला जाए, तो वह बाहर से सिक जाते है और अंदर से कच्चे रह जाते हैं. आप मिश्रण को अच्छे से मसलकर गोले बनाइए और घी को अच्छे से गरम करने के बाद, गैस मध्यम कर लीजिए और घी का तापमान थोड़ा कम होने के बाद ही तलने के लिए डालिए. गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे. दूसरा ब्रैड के गुलाब जामुन को 10 से 12 घंटे चाशनी में डूबे रहने दीजिए. चाशनी अंदर तक न पहुंची हो, तब भी गुलाब जामुन अंदर से कच्चे लगते हैं. चाशनी भी पर्याप्त पतले होने चाहिये.
Rajni
Hello nisha g. I have a question that bread ko gunthte time usme thoda maida daal sakte hain ?

निशा: रजनी जी, ब्रैड में तो मैदा है ही, इसे गूंथने के लिए गाढ़े किए हुए दूध का इस्तेमाल करते हैं.
ममता चतुर्वेदी
क्या दूध की जगह मिल्कमेड का इस्तेमाल कर सकते हैं

निशा: ममता जी, मिल्कमेड में चीनी रहती है,इसे डाल सकते हैं. इसमें दूध का ही इस्तेमाल किया जाता है.
moni keshari
Nisha mam namskar
Bred ka gulab jamun bnane ka aate KO mai milk se ni mlai se banana chahte hai to ky acha ni bnega plz tel me mam please

निशा: मोनी जी, मलाइ में ब्रेड पूरी तरह नरम नहीं हो सकेंगे, आप मलाई को छान कर और दूध मिलाकर ब्रेड से आटा बनाकर तैयार करें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनकर तैयार हो जायेंगे.
Rachna Rastogi
Mam..... Maine gulab jamun bnaye the ache bane.... Par ander se thode hard the........ Pls btayiye ki ander se soft kaise honge??
Thnku....!!!
Reply fast...

निशा: रचना जी, मिश्रण को अच्छे से न मसला जाए, वह सोफ्ट न हुआ हो, या गुलाब जामुन को तेज आंच पर बहुत गरम तेल में तला जाए, तो वह बाहर से सिक जाते है और अंदर से कच्चे रह जाते हैं, इसलिए सख्त हो जाते है. आप मिश्रण को अच्छे से मसलकर गोले बनाइए और घी को अच्छे से गरम करने के बाद, गैस मध्यम कर लीजिए और घी का तापमान थोड़ा कम होने के बाद ही तलने के लिए डालिए.
rashmi
why fry the gulab jamun to distway all

निशा: रश्मि जी, गुलाब जामुन को इसी प्रकार तला जाता है.
GANGASAGAR
so solid recepi i like this

निशा: गंगासागर जी, धन्यवाद.
komal
Agr gulab jamun ka aata dhila ho jaye to kya kre

निशा: कोमल जी, आप इसमें थोड़ा सा अरारोट मिला लीजिए.
sadaf fatima
mam .may I use oil in place of ghee

निशा: सदफ जी, आप रिफाइन्ड तेल या वेजीटेबल आँयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Mona
Hello nisha jee...! Maine apki bahot recipe try ki....sabhi recipes achchhi bni... Thanku nishajee.........

निशा: मोना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
KIrti
निशा जी गुलाब जामुन के मिश्रण मे आरारोट का प्रयोग कर सकते हैं क्या?
निशा: कीर्ती जी, ब्रेड गुलाब जामुन में तो मैदा है इसमें हमने दूध को गाढ़ा करके मिलाना होता है या सादा फुल क्रीम दूध भी मिला सकते हैं, इसमें अरारोट डालने की आवश्यकता नहीं होती.
Amrita
Dear Mam, thanks for replying my previous messages. First time when I made bread gulabjamun it was more than perfect, so I decided to make for a party around 100 pieces, but don't know why it didn't come out so well. While frying the first layer of the balls were coming out. As per your instructions the oil was v hot and the dough was soft too. But I feel I put little more ghee in the dough. Is it one of the reason for the problem I faced?

निशा: अमृ्ता जी, हां यह कारण हो सकता है.
Amrita
Hello Mam, I made bread gulabjamun on Diwali. And it was super hit. In Colombia we don't get gulabjamun so all the Indians were thrilled to have it. No one could make out that it's made of bread. U have made a roack star in front of everyone. This Sunday we have a party of 60 people and everyone wants me to make it again. Pl help me with the no of breads I should use, and how much sugar required for the syrup. Thanks and Happy Diwali.
निशा: अम्रिता जी, हमने 12 ब्रेड स्लाइस से गुलाब जामुन बनाये हैं, इतने ब्रेड में 22-25 गुलाब जामुन बन जाते हैं, और 300 ग्राम चीनी का यूज किया है, अब आपको जितने गुलाब जामुन बनाने हों उसके हिसाब से इन्ग्रीडियेन्ट को मल्टीप्लाई करके इन्ग्रीडियेन्ट लिये जा सकते हैं.
Ritik Sharma
Rasgulle banate samay kiyu phat jate h.

निशा: ऋतिक जी, गुलाब जामुन को कम गरम घी में डालकर तलने से ये फट सकते हैं, अगली बार घी को अच्छा गरम होने पर पहले 1 गुलाब जामुन डालकर तलिए, और वह अच्छा तल जाए तब आप 2-4 गुलाब जामुन डाल कर तलिए, आप अच्छे गुलाब जामुन बनाएंगी.
सुनील शर्मा
नमस्ते निशा जी, निशा जी मेने आपकी रेसपी के वीडियो देख के बहुत सारे रेसेपी बनायी और वो सारी बहुत ही अच्छी बनी, लेकिन ये ब्रेड के गुलाब जामुन नही बने ,तलने तक तो ठीक थे पर चासनी में डालने के बाद सब टूट गए जैसे चुरा सा हो गया ।।क्या मेने गर्म चासनी में डाले इसलिए ।?

निशा: सुनील जी, हां आपने यही गलती कर दी. चाशनी बहुत गरम या पतली हो तो गुलाब जामुन उसमें फूलकर, अधिक नरम होने के कारण टूट सकते हैं.
Neelam Dwivedi taramandal
Mam, bahut bahut bahut dhanewaad itni acchi tarike se aap ne gulab jamun banaane ka tarika bataaya itna tasty taiyaar hua ki muah mein daalne ke baad jee kar raha tha ki muh mein hi rakhe rahen ek baar punh aapko bahut bahut dhanewaad yavm pranam.

निशा: नीलम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
Neha joshi
Namste Mem, bread k gulab jamun banaye ,or jb mene gulab jamun ko ghee me tale to puri tarah bikher gye to aesa kese or kyu hua plz koi upay bataye ki aage se aesa na ho?????

निशा: नेहा जी, गुलाब जामुन के मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ कर चिकना करें, चिकना गोला बनायें, घी अच्छा गरम करे, कम गरम घी में गुलाब जामुन फट जाते हैं. पहले एक गुलाब जामुन तल कर देख लें. बाद में 3-4 गुलाब जामुन डालकर तले.
radha
Thankyou mam.Maine khoye ke gulab jamun banaye jo meri family ne bahut like kiye. Once again thanks mam

निशा: राधा जी, आपका भी धन्यवाद.
Anuj verma
Talne k time pe balls se layer alag ho ri thi, kya kroo?

निशा: अंजू जी, गुलाब जामुन के परत अलग होने का कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, या फिर गुलाब जामुन ढो अच्छा चिकना न बना हो. प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे.
[email protected]
mam maine bread se gulab jamun banane ki kosish ki but sab kuch thik tha but jab mene unhe fry hone ke liye ghee me dala to rasgulle malt ho gaye sari mehnat kharab ho gai aisa kyu hua i dont know .

निशा: सोनी जी, गुलाब जामुन फटने का कारण घी या तेल का कम गरम होना है. घी के अच्छे से गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालिये, वे नहीं फटेंगे, लेकिन जो डोह लगाया है वह चिकना होना चाहिये.
Sikha Sinha
I tried to make the gulab jamuns using bread according to the recipe. but even after soaking gulab jamuns into syrup, they are slight hard at core. is it supposed to be less soft than the conventional gulab jamuns?