ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

📅 28 अगस्त 2015 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (10106)


ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.

Read - How to make Gulab Jamun from Bread  Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes

  • व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • बादाम - 7-8
  • काजू - 7-8
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.

ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.

पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
  • अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
  • गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
  • 24 गुलाब जामुन के लिये
  • समय - 65 मिनिट

Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (10106 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

suraj
Gulab jamun oil kyu nahi peeta hai
निशा: सूरज जी, गुलाब जामुन ओयल में सिकते हैं उसे पीते नहीं.
aditi
Namastr nisha anty... mne aapki bnai hui bahut receipe bnai h.. sb achi bni h... bread gulab jamun ko jb mne chashni me dala to thodi der bad gulab jamun ki upr ki parat fatne lg gai... esa ku hua..
निशा: अदिति जी, अगर चाशनी पतली हो तब एसा हो सकता है.
Prachi
Thnx mam but ye recipe maine pehele bhi 2 bar try ki hai... Ab wapas try karung....

निशा: प्राची जी, आप बहुत अच्छे से रैसिपी बना सकेंगी.
Rohit
Great mam I ha tried for shahi paeer on my birthday it was a fantastic experience thanks alot mam to give me this very easy process to make sahi Paneer

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrs. Divya
Hii mam, ,
I also make it bread gulab jamun n its so delicious and tasty and innovative n unique. N mam my question is make, i want to kale gulab jamun with bread

निशा: दिव्या जी, गुलाब जामुन को थोडा़ ओर अधिक तलें इससे वे काले जामुन बनकर तैयार हो जाएंगे.
AJIT
मेरी ब्रेड की गुलाब जामुन फूल नही रही हे
आटा भी ठीक हे तेल भी पहले पूरा गरम करके फिर आंच धीमी कर दी पर गुलाब जामुन फुलाव नही ले रही हे plz help me
में अपनी ममी को सरपराइज देना चाहता था पर अप्सोस

निशा: अजीत जी, गुलाब जामुन नरम बनकर तैयार होते हैं फूलते नहीं है.
farhat
nisha ji mere gulab jamun talte waqt fut kr beh gae ,btaiye gulab jamun kaise nhi futenge

निशा: फरहत जी, प्लीज गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, घी अच्छा गरम करे, कम गरम घी में गुलाब जामुन फट जाते हैं, और मावा में मैदा की मात्रा कम होने पर भी गुलाब जामुन फट जाते हैं, पहले एक गुलाब जामुन तल कर देखें, अगर वह फट रहा है तब मावा थोड़ा मैदा मिलाकर मिश्रण को फिर से चिकना करें और गुलाब जामुन बनायें, अच्छे गुलाब जामुन बनकर तैयार होंगे.
Leena kachhap
Atta wheat ka dalna h.ya bread ka hi atta rahega.

निशा: लीना जी, ब्रेड को ही उपयोग करना है.
asha
hello mam,
mene try kare apki recipi . mam mughe please btaeye ki jb bahar s talte he..SB sahi tha but khate tim andr ka bread sb kachha sa lag raha tha ...so ky kre because uska swad andar s acha nhi tha ...

निशा:आशा जी, ये ब्रेड के गुलाब जामुन हैं,अगर इनके अन्दर तक चाशनी नहीं गई है तो गुलाब जामुन कच्चे लगते हैं, गुलाब जामुन को चाशनी में 10-12 घंटे तक डूबे रहने दीजिये, इसके बाद खाइये गुलाब जामुन स्वादिष्ट लगेंगे.
kalpana Thapa
Mam apki recipes awesome hoti h I love it mam

निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Geeta rawat
Mam mare sare gulab jamun fat Gaye
Mujhe bahut bura laga
Maine chasni mai dal to bhi acche nahi bane
Kindly suggest next time what should I

निशा: गीता जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें. अगली बार ब्रेड को चिकना होने तक गूथे और पहले एक गुलाब जामुन तल कर देखें, वह अच्छा तला जा रहा है तब एक बार 3-4 गुलाब जामुन डालकर उन्हैं हिलाते हुये तले, आप अवश्य ही अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
binder
nisha Ji meri gulaab jamun to bhur gayi thi main kya karoo
Damni sahu
Chenna rasgula banaate samay arrowroot ke badle much aur use kar saakte hai kya

निशा: दामिनी जी, बिना अरारोट के भी आप इसे बना सकती हैं.
Anita
गुलाब जामुन बीच मे कच्चा यानी गांठ न रहे कया करे । कृपया बताए ।

निशा: अनीता जी, अगर मिश्रण अधिक सख्त है, उसमें मैदा अधिक है, तेज आग पर तला गया है या चाशनी गाढ़ी है तब एसा हो सकता है, सारी चीजों को नाप कर लीजिये, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
swati
hello mam maine bread ke rasgulle banaye banane se pahe aapka video bhi dekha waise maine apke lagabhag 170 video download kar rakhe hai aur recipe try karne se pahe me video zarur dekhti hu . mane rasagulle banaye to wo bahut achchhe bane par andar se ek matar ke dane barabar ka hissa tight rah gya maine dusri bar fir koshish socha apo msg kake pareshan na karu par dusri bar rasgulle bahut achchhe bane ful bhi gye aur chashni me padhne ke bad akar me bhi bade ho gye par andar se bahut tight the ab to man kahta hai ki aur try karo par dar lag raha hai karpya margdarshan kare

निशा: स्वाती जी, स्वाति जी लग रहा है कि चाशनी हल्की गाढ़ी हो रही है, अगली बार चाशनी पर ध्यान दीजिये, आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बनायेंगी.
Sonal joshi
Nice &economic recipe

निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kitabuddin ansari
Neesa ji gulab Jammu banana aasan hai par khana bahut hi lajab

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
meenu
Mam meri gulab jamun soft nhi bni wo ander se bhut tite thi to m kya kru ...
निशा: मीनू जी, मावा में मैदा अधिक डाल दी जायं तब गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
Priya
Awesome nisha Ji
I try it

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shoaib padhan
chasni ka sarbat banana ek cup chini me teen cup pani dalker paka ligyia our usme do nimbu our thoda padina our gulabjal dalker pakha ligyia jab chasni banker tayar ho jaye to ushe freej me rakh digyia ek glass me teen tihay thanda pani our ek tihay chasni dalker pee lejeya maja anay par link ok kray
gulab singh
when we mix gulabjamun in the sugar water after when we earing this gulabjamun then in the inside of gulabjamun the sugar water not disolve completely theen its test is not so and it like without sugar inside of the gulabjamun why

निशा: गुलाब जी, गुलाब जामुन का ढोह सख्त होने से वे सख्त हो जाते हैं, और चाशनी गाढ़ी होने से गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती है, गुलाब जामुन के लिये चाशनी पतली बनाई जाती है.
Divya Jain
Mam jb m gulab jamun fry krne lgi to vo tut gye. Pls give me advise what is my mistake?

निशा: दिव्या जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें.
Neha
Ty for the recipe ma'am. But I had one problem.. mere gulabjamun chasni me daalna k 2-3 hr baad bilkul gal gye or upar se layer chasni me mix ho gyi... what's the reason of this
Manju
I tried to make Gulab Jamun. But all the Gulab burst in the chasani. Pls suggest why this happen

निशा: मंजू जी, चाशनी बहुत गरम हो या पतली हो तब एसा हो सकता है.
kamal
Mam can u tell me our gulab jamun was out side cooked and inside not fully cooked why???
निशा; कमल जी, गुलाब जामुन को तेज आग पर तलें तब एसा हो सकता है.
puja
Mam thanks for receipe main apki receipe ghar par try karti hu mam bread gulab jamun banana ka liye can i use normal milk in place of thick full cream milk if yes than plz tell me mam.

निशा: पूजा जी, आप इसका उपयोग कर सकती हैं.
Shadab Mohammad Chisty
Dearest mem.....
मेम हम अधिकतर आपकी रेसिपी घर पर बनाते है और हर बार बहुत best responce मिलता है..आपके दुवारा बताये गये ब्रेड गुलाब जामुन हम जरुर बनायेगे पर सभी दोस्तों की समस्या को देखते हुवे सभी की सिर्फ एक large समस्या थी की...............
मस्कार
जैसे ही गुलाब लाल जामुन होने लगे ऊपर की परत तेल आ गई और इअ तरह सारे परत लग हो गई |
सारी गोलिया तेल में फैल गई। कुछ नहीं बचा ।
क्या कारण हो सकता है?
यह हम नही चाहते की जब हम घर पर बनाये तो यह समस्या का सामना करना पडे इसलिए आप khuch best solution btaaeye

निशा: गुलाब जामुन को कम गरम घी में डालकर तलने से ये फट सकते हैं, अगली बार घी को अच्छा गरम होने पर पहले 1 गुलाब जामुन डालकर तलें, और वह अच्छा तलें तब आप 2-4 गुलाब जामुन डाल कर तलें, अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
sagarjadhav
this is very good recipe and i liked it.

निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dimple
Hello nisha ji
Main apki bread gulab Jamun ki recipe try ki but gulab jamun fat gay kiu hua ASA aap btao gai Kay
Vasay ma apki recipe bhut. Tray karti hu aur mujhy bhut kuch shikhny ko Mila thnku thnku nisha ji

निशा: डिम्पल जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें, ये नहीं फटेंगे.
rachana dugriya
nmste nisha ji.. mene apki resipe pd k bnai thi bt isme gulab jamun chashni m dalne ke bad vo bikhr gye.. or bahr nikale pr chashni ke sath hi gul gye.. is problem ka solustion bta skte h kya ap.. ki aesa kyu huaa..??? plz reply me nishaji..:]

निशा: रचना जी, चाशनी के पतले होने पर गुलाब जामुन चाशनी में फूट सकते हैं.