ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

📅 28 अगस्त 2015 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (10106)


ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.

Read - How to make Gulab Jamun from Bread  Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes

  • व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • बादाम - 7-8
  • काजू - 7-8
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.

ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.

पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
  • अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
  • गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
  • 24 गुलाब जामुन के लिये
  • समय - 65 मिनिट

Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (10106 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rachana dugriya
hlo nisha ji.. hm dudh ko gada krne k liye usko ges pr kitni der tk pkaege....????

निशा: रचना जी, दूध को इतना उबालना है की उसमें हल्का सा गाढा़पन आ जाए इसमें 10-15 मिनिट लग सकते हैं.
Anita Joshi
Muje aap Ke ye gulabjamun bhut ache lge muje koi yesi. Chijr ghar PR btane vala nahi h or Friz nahi ho to phir ye bahr khrab. Nahi hoge kya?
निशा: अनीता जी, अगर गुलाब जामुन चाशनी में डूबे रहें तो बाहर रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
sarika
Nisha mam you make such wonderful dishes. please tell , if your recipe book is available in the market. pls tell the name also.
निशा: सारिका जी, मेरी रेसिपी बुक नहीं है, मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर ही मेरा सारा काम है.
Murti Modi
Maine bread ke stuffed Gulabjamun banaye.Garam acche they. Lekin fridge me rakhakar tisare din khaye to khane me hard lagane lage. To fridge se nikalakara soft jamun khane ke liye kyaa karanaa chaahiye? Please bataiye.
निशा: मूर्ती जी, गुलाब जामुन को 12-15 घंटे चाशनी में डुबाकर बाहर ही रखें, इसके बाद इसी चाशनी में गुलाब जामुन को फ्रिज में रख दें, गुलाब जामुन सोफ्ट अच्छे रहते हैं, गुलाब जामुन को फ्रिज से बाहर निकालें और हल्का गरम करने के लिये माइक्रोवेव करें, गुलाब जामुन एकदम सोफ्ट हो जाते हैं.
Satender
Awesome recipe mam, I m big fan of yours.
निशा: सतेन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna
can i used water in place of milk .
निशा: सपना जी, पानी यूज करने पर गुलाबजामुन अच्छे नहीं बनेंगे.
suman
I will try definitely

निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
paramjit singh
MAM MAINE YE RECIPE TRY KI HA, BUT IS RECIPE MAIN GULAAB JAMUN KE ANDER MITHA NHI JATA. YE ISKE OPER WALI PRT MAIN HI REH JATA HA. YE UNDER SE MITHE NHI HUE . PLEASE ISKA SLUTION BTA DEJEYE. OR YE THODE SKHT BI BNE THE.

निशा: परमजीत जी, गुलाब जामुन का ढोह सख्त होने से वे सख्त हो जाते हैं, और चाशनी गाढ़ी होने से गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती है, गुलाब जामुन के लिये चाशनी पतली बनाई जाती है.
SunilKumarSharma
aunty ji thanku
mera naam sunil sharma
aap ki recipe
00someeeeeeeeeeeeee

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THAKOR DINESHKUMAR
verry nice,,,, verry sweet bread gulab jabun aaj unse milna he hume thodi barfi peda, leke chele.....?

निशा: दिनेश जी, धन्यवाद.
Nida
nishaji... do we need to add baking soda in bread gulab jamun?? if yes then how much?

निशा: निदा जी, बेकिंग सोडा नहीं डालना है.
sahiba
Nice recipe nisha ji

निशा: साहिबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmibansal
Mam bread Sukhi l ya gili

निशा: रश्मि जी, ताजा व्हाइट ब्रेड जो आप खाने में यूज कर रहें हैं, वह ले लीजिये.
Monika
Thankes mam

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samiya Aasif sheth wala
Kya gulabjamun main khaane ka soda mila sakte hai? Kyonki ek baar banayi to ander se hard ho gaye
sakshi shing
gulab jamun bnane par papre jaisa chod raha ho to kya kiya jaye

निशा: साक्षी जी, अधिक तेल आग पर तलने के कारण एसा हो सकता है कि गुलाब जामुन सारी ओर एक जैसे न तले हों, कहीं से थोड़े अधिक और कहीं से कम तब एसा हो सकता है.
Khushbu
Hello mam,
Maine jaise hi balls ghee me daale wo bilkul hi ghul gaye...maine ghee tej garm v kiya fir v koi fayda nai hua...ye kaise sahi hoga aur kya bache huye dough ko kisi aur use me laya ja sakta h ?
plz reply
निशा: खुशबू जी, पहले गरम घी में 1 गुलाब जामुन बाल डालकर तलते हैं, यदि वह सही तल रही है तब 4-5 गुलाब जामुन बाल डालकर घी अनके ऊपर उछालते हुये तलते हैं. पहला गुलाब जामुन अगर फट रहा तब ढोह को और मसल लीजिये, अगर वह पतला है तो थोड़े ब्रेड क्रम्बस और मिला कर ढोह को अच्छा चिकना कीजिये, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे, पहली बार 1 बाल डालकर ढोह को चैक करना आवश्यक है.
Surbhi jain
Thanku so much mem , for tis great recepy but gulab jamun ready hone ke bd unme bhot oil rh jata h
निशा: सुरभि जी, कढ़ाई से गुलाब जामुन निकालते समय कलछी को थोड़ी देर कढ़ाई के ऊपर रोक लीजिये, तेल को निकलने दीजिये, गुलाब जामुन में तेल नहीं रहेगा.
Anu Kansal
Nisha Ji, maine aaj hi aapki ye recipe try Ki. Lekin gulab jamun, oil mein dalte hi fat gaye. Oil mein bread spread ho gai. Maine bache huye aate ko dobara aur milk daal k gutha bilkul chikna. Lekin dobara Aisa hi hua. Plz bataiye Ki Kya kami reh gai, kyunki oil bhi tez garm hi tha.

निशा: अनू जी, गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, वह अच्छा तल जाता है, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
monika bhati
Hello Mem,me apki lagbhag sabhi recipy follow krti hu..you help m lot ..mene bread k gulab jamun bnaye bilkul perfect bne ..thnx 4 recipy.. BT ek kami ye reh gai l bread m Jo namkeenpan th vo nh gyaa..plz tell me ye kese dur hoga..thnku

निशा: मोनिका जी, ब्रेड में नमक होता ही है. इसलिए आप इन्हें ज्यादा समय के लिए चाशनी में रहने दीजिए.
reeta
milk gaada kaisa karna ha

निशा: रीता ही, दूध को उबाल कर गाढा़ होने तक पकाएं.
NUTAN
mam aj tak main kuch nhi banae hu banane me dar lagta hai

निशा: नूतन जी, आप डरे न और लगन ओर मेहन से जो भी रैसिपी बनाएंगी वह अच्छी ही बनेगी.
priya kumari
its very nice

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shyam kanwar
Kya ghee ki jagah oil use kar sakte hai?

निशा: श्याम जी, घी में रसगुल्ले ज्यादा अच्छे बनते हैं.
Jyoti
Nice recipe but my gulabjamun fat gye misha ji ghee main dalte hi

निशा: ज्योती जी, प्लीज गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, घी अच्छा गरम करे, कम गरम घी में गुलाब जामुन फट जाते हैं, और पहले एक गुलाब जामुन तल कर देखें, और बाद में 3-4 गुलाब जामुन डालकर तलें, आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
anuradha
mam mene gulab jamun bnae bht tasty bne but beach m se kache lg rhe the, aisa kyu hua

निशा: अनुराधा जी, कम तलने या तेज आंच पर तलने से भी गुलाब जामुन अंदर से कच्चे रह जाते हैं और अगर इनके अन्दर तक चाशनी नहीं गई है तो गुलाब जामुन कच्चे लगते हैं.
Mala kasera
Dear mam , Apke btane ka trika mujhe bhut hi achha lga, supbbbbbbbbbbb

निशा: माला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu
mujhe ye rasggula bhaut pasand hai.

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Farha
Mai zadatar apki recipe dekhkar khana banati hu or bread gulabjamun bhi maine try kia bahut hi achche bane mere khane ki ab sab tareef karne lage hai now my inlaws love n respect me all thanks to u

निशा: फरहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kittu
Maine gulabjamun bnaye the Isi recipe se pr wo soft nhi bne iska kya reason Ho skta h. Kya bread gulabjamun hard hi bnte h?

निशा: किटू जी, ऎसा नही है, अगर मिश्रण अधिक सख्त है, अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट नहीं किया है तब एसा हो सकता है.