ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.
Read - How to make Gulab Jamun from Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes
- व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
- घी - 1 छोटी चम्मच
- बादाम - 7-8
- काजू - 7-8
- इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - तलने के लिए
विधि - How to make Gulab Jamun from Bread
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.
ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.
पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.
हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
- अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
- गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
- 24 गुलाब जामुन के लिये
- समय - 65 मिनिट
Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam,
milk ko thickend karne ki jagah kya hum milk powder use kar sakte hain?
निशा: हेमा जी हां किया जा सकता है.
Madam.
Mai ise try kiya tha.Jab balls ko garam oil me dala to upar ka layers nikal jata hai.Phir thora time baad dusre layer bhi nikal jata hai.Is tarah poore oil barik daane se bhar jata hai and Gulab Jamun vanish ho gaya.
Kripaya advice kare.
Thanks/-
निशा: अमिताव जी, घी या तेल जिसमें आप गुलाब जामुन तल रहे है, उसे अच्छा गरम होना चाहिये, तलने के लिये पहली बार 1 गोला डालकर उसे घुमाते हुये अच्छा ब्राउन होने तक तलें, उसके बाद एक बार 3-4 गोलें डालें और गोले पर बिना कलछी लगाये, उसके ऊपर घी उछालते हुये तलें, और प्लेट में निकालने के बाद, चाशनी में डुबायें.
very yery beautiful & sweets bred gulab jamun
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Simply good i m big fan of yours
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam
kitne din tak kharab nhi hote h
निशा: अनीता जी, गुलाब जामुन को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाया जा सकते हैं.
नमस्कार
जैसे ही गुलाब लाल जामुन होने लगे ऊपर की परत तेल आ गई और इअ तरह सारे परत लग हो गई |
सारी गोलिया तेल में फैल गई। कुछ नहीं बचा ।
क्या कारण हो सकता है?
निशा: सरोज जी, तेल पूरी तरह गरम न हो तब एसा हो सकता है.
Namastey mam......
Mera sawal yeh ha k bread gulab jamun ko cooking oil me bhi fry kar saakte hai?
Thank u...
निशा: माना जी हां अवश्य कर सकते हैँ, लेकिन घी के स्वाद की बात ही कुछ और है.
Nisha ji mere gulab jamun fat gaye please bataye ki kya kru ki gulab jamun fate ni .
निशा: मंजू जी, गुलाब जामुन को कम गरम घी में डालकर तलने से ये फट सकते हैं, अगली बार घी को अच्छा गरम होने पर पहले 1 गुलाब जामुन डालकर तलें, और वह अच्छा तलें तब आप 2-4 गुलाब जामुन डाल कर तलें, आप अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
Hello mama
Kya gulab jamun tel me tal sakate ha
Mam ...y bataiye ki bread ..fresh honi chahiyee ya ek do din purani ho
Hello mam,
I am big fan of your simple easy to make receipes and it works wonderful. However i made bread gulab jamun but all the gulab jamun got broken while frying in ghee. They all got dismantled. I made it the exact way you made. Ghee was low heated as well. Can you please suggest some idea to avoid this? Thanku mam
निशा: पूर्वा जी, प्लीज गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, घी अच्छा गरम करे, कम गरम घी में गुलाब जामुन फट जाते हैं, और पहले एक गुलाब जामुन तल कर देखें, और बाद में 3-4 गुलाब जामुन डालकर तलें, आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
hello mam maine try kiya par kadai me jaise hi gulab jamun dala to dire dire sara aata kadai me nichal gaya gulab jamum fry nai gayab ho gaya
निशा: अंजली जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें.
nishaji gulab jamun me bread ki slice banakar hi gulab jamun bante hai ya bina slice kare bhi bana sakte hai
निशा: राजेश जी, गुलाब जामुन ब्रेड स्लाइस से ही बने हैं.
nishaji gulab jamun me bread ki slice banakar hi gulab jamun bante hai ya bina slice kare bhi bana sakte hai
Thanks Nisha ji..... U r such a darling.... Ur recipes means a lot to me... Plz stay wid us like this
kya gulabjamun ka ata dhila hojaye to aur bread dal sakte hey aur koi flever denaho to kya kare?
निशा: प्रीती जी हां और ब्रेड मिलाई जा सकती हैं, और फ्लेवर के लिये इलाइची पाउडर हमने स्टफिंग में डाला है, आप चाशनी में केसर या इलाइची पाउडर डाल सकते हैं.
Delicious recipe. ..
awesome recipe mam i will surly try it...bt plz tell me can i use milk
powder in place of thick full cream milk..if yes then plz tell me ratio too...
thanks
DEAR MAM,
HELLO,
CAN WE USE CONDENSED MILK INSPITE OF THICKENED MILK ?
REGARDS,
निशा: सीमा जी, नहीं कन्डेन्स्ड मिल्क नहीं मिलाना है, हमें मिश्रण को मीठा नहीं करना है.
Nishaji can we use malai to thick milk
निशा: शिखा जी हां अवश्य कर सकते हैं, लेकिन मलाई को मिक्सर में डालकर फैट अवश्य लीजिये.