फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.
Read - Fruit Custard Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard
- अंगूर - 200 ग्राम
- अनार - 1
- आम - 1
- सेव - 1
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि - How to Make Fruit Custard ?
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.

फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.
सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.
7 -8 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (189)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चेतना जी हां आप अपने पसन्द का फ्लेवर्ड कस्टर्ड यूज कर सकते हैं, वनीला कस्टर्ड ज्यादातर लोंग पसन्द करते हैं.
ya keval cream bol dene se koi b shop vala smjh jaega kya ki konse cream chahiye
Fruit custard me 1kilo milk me kitna custard daalte ha
निशा: कल्यानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ur way of making the dishes is very homely and easy.
keep posting new dishes
thanks
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Custard bina cream ke bhi bn skta hai?
निशा: निशा जी, बन तो जायेगा लेकिन स्वाद में थोड़ा हल्का हो जायेगा.
Maine To 2 Paket Custured Ek Hi Saath Dhal Diyaa Our Bahut Gada Ho geya Hai.
thank you mam
Plz rasmalai ki recipe bhi bataye