फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.
Read - Fruit Custard Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard
- अंगूर - 200 ग्राम
- अनार - 1
- आम - 1
- सेव - 1
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि - How to Make Fruit Custard ?
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.

फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.
सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.
7 -8 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (189)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like ur all recipes it,s very simple to cook n having wonderful taste.thanks for your this afford.
निशा: निया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निया जी, इसके लिये क्रीम आवश्यक है. कन्डेन्स्ड मिल्क बहुत मीठा होता है.
निशा: शुचि जी, आप इसे मैनुअली हाथ के ब्लैन्डर से कर सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा समय लगता है.
निशा: शालिनी जी, फ्रूट में थोड़ा सा नीबू का रस मिलाने से वह काले नहीं होते.
निशा: सोनियां जी, क्रीम बाजार से ही लेनी होती है, घर पर क्रीम नहीं बन पाती है.
निशा: अमन जी, इसके लिये क्रीम आवश्यक है.
निशा: पूर्णिमा जी, क्रीम को किसी भी डेयरी से ली जा सकती है, इसे घर में बनाना मुश्किल है.
Thanks a lot. It becomes very easy to collect all the required ingredients and cook with your way.
Can you please guide me making Amla Murrabba?
निशा: नरेन्द्र जी, आंवला मुरब्बा की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला मुरब्बा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine apple, banana, pine apple, angoor, anaar use kia hai
it is because of fruits?
निशा: सौरभ जी, कस्टर्ड को भी टेस्ट करके देख सकते हैं, एसा भी हो सकता है, कि किसी फल का स्वाद भी कड़वा हो सकता है.
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित आपका सवाल नहीं समझ आ रहा है, फ्रूट कस्टर्ड में छैना का यूज नहीं होता.
निशा: दिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
In this recipe u used cream. So can u please tell me that where it can be available to buy.
निशा: शीतल जी, क्रीम डेयरी पर या किराना स्टोर पर मिल जाती है.