फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.
Read - Fruit Custard Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard
- अंगूर - 200 ग्राम
- अनार - 1
- आम - 1
- सेव - 1
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि - How to Make Fruit Custard ?
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.

फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.
सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.
7 -8 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (189)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, इसके लिये क्रीम आवश्यक है. और ठंडे दूध में ही फ्रूट डालने हैं.
निशा: रूचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Custard powdr ki alava ham cornflour use kar sakte hai kya. 1 litr milk ke liye kitna cornflour use kar sakte he.
निशा: मिनाक्षी जी, आप कार्न फ्लोर यूज कर सकती है और इतीनी ही मात्रा में कार्न फ्लोर ले कर बिलकुल इसी तरह उसे पका कर बना लीजिये.
निशा: निहारिका जी, मिश्रण को ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डालिये और गुठलियां खतम होने तक चर्न कर लीजिये या सूप वाली छलनी में छान कर गुठलियों को मैश कर दीजिये.
i tried yout receipe.....but dudh jyada ghara ho jata h
निशा: मोहित जी, दूध की मात्रा ज्यादा कर सकते हैं और कस्टर्ड पाउडर थोड़ा कम कर सकते हैं.
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोएब जी, बिना उबाले ठंडा दूध ले लीजिए.
निशा: खुश्बू जी,, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, बाजार में तैयार क्रीम डेयरी पर मिल जाती है. फ्रूट कस्टर्ड के लिये आप क्रीम को सादा मिक्सर में फैट कर ले सकती हैं.
Apki recipe ne meri hmesa help ki h.jab bhi mujhe laga ki me ye kese banugi bas apki recipe dkhte hi sab ready ho jata h.thnk u so much mam I luv u mam
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, पानी मिलाया जा सकता है लेकिन दूध मिलायेंगे तो ज्यादा अच्छा स्वाद बनेगा.
निशा: जी हाँ अवश्य बना सकते हैं.
निशा: भाविका जी, क्रीम के बिना भी कस्टर्ड बनाया जा सकता है लेकिन क्रीम से ज्यादा स्वादिष्ट कस्टर्ड बनता है.
As i asked earlier fruit custurd me fruits kale na ho iske liye apne bataya tha ki nimbu dalne se fruits kale nahi honge but usse dudh fat jata he to uske liye kuch or alternate he kya???
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहा जी, पाउडर को साफ सूखी जगह पर रखें नमी न जाने दीजिए, ये लम्बे समय तक खराब नहीं होता.
निशा: पूजा जी, इसमें आप क्रीम न मिलायें है, बाकी सारी रेसिपी बिलकुल इसी तरह बनायें.
What is custard powder????
I dont anything about this.
निशा: देवेन्द्र जी, कस्टर्ड स्टार्च में कलर और एसेन्स मिलाकर बनाया जाता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से पैक में मिल जाता है.
En mai se kon sa cream lena hai
निशा: सौरव जी, अमूल फ्रैश क्रीम उपयोग कीजिए.
mane custard try kia tha lekin vo bahut hi gaada( Thick)bna hai pls bataye isko patla karne ke liye kya kru. vase maine isme cream nahi dali,kya issssefark padta hai.
निशा: शिखा जी, इसे पतला करने के लिये आप इसमें थोड़ा सा दूध मिला दीजिये. क्रीम नहीं डाली है कोई बात नहीं क्रीम की वजह से ये गाढ़ा नहीं हुआ है, ये कस्टर्ड पाउडर अधिक होने की वजह से गाढ़ा हो गया है.
Dry fruit milk shake kese banate h plz recipe batayiye..
निशा: अनुराग जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.