फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

📅 12 दिसंबर 2014 👁 10.5 लाख बार देखी गई 💬 189 कमेंट ★ 3.1 (12006)


फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.

Read - Fruit Custard Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard

  • अंगूर - 200 ग्राम
  • अनार - 1
  • आम - 1
  • सेव - 1
  • क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
  • दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)

विधि - How to Make Fruit Custard ?

किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.

क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.


फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.

पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.

सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.

7 -8 सदस्यों के लिये

समय - 40 मिनिट

Fruit Custard Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (12006 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (189)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

zainab
Mne custord bna to liya lekin usme lumps pd gae bht chhote chhote me ab kya kru? Bht thick hogya lumps se .

निशा: ज़ैनाब जी, मिश्रण को ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डालिये और गुठलियां खतम होने तक चर्न कर लीजिये या सूप वाली छलनी में छान कर गुठलियों को मैश कर दीजिये.
Priyanka
Hi mam.muje 40 logoke liye custard banana hai to kitna milk lagega aur fruit ki contety kitni lagegi
निशा: प्रियंका जी, रेसिपी में दी गई सामग्री से बना कस्टर्ड 8- 10 लोंगों के लिये पर्याप्त है, आप सारी चीजें चार गुनी करके ले सकती हैं.
Ruchi middha
Cream is compulsory in custard

निशा: रूचि जी, क्रीम के बिना भी कस्टर्ड बनाया जा सकता है लेकिन क्रीम से ज्यादा स्वादिष्ट कस्टर्ड बनता है.
Naveed
Kya muje batasakte ho ki 100 litre Milk me kitna powder aur sugar aur milkmaid use karna chahiye.
Abdul rahman
fast forward
shubham soni
मेंम मेने यूट्यूब पे एक रेसिपी देखि थी जिसमे घर पे क्रीम बनाने का तरीका बताया था,उसमे घर की मलाई को मिक्सर में फैट-2 कर क्रीम बनाके दिखाई थी,तो में आपसे कन्फर्म करना चाहता हु की क्या ये क्रीम बनाके कस्टर्ड में काम में ले सकते है क्या....?
निशा: शुभम जी, क्रीम को फैंट कर जो क्रीम बनाई है उसे य़ूज कर सकते हैं, लेकिन इसमें बटर अधिक होता है, तो इसे थोड़ी कमा मात्रा में डालें, अच्छा कस्टर्ड बनेगा.
shubham soni
मेंम क्या हम इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते है क्या..?
और मेंम इसको कितने दिन तक फ्रिज़ में रख कर के खाया जा सकता है..?
और मेंम क्रीम न हो तो मलाई का उपयोग कर सकते है क्या...?

निशा: शुभम जी, हां, आप ड्राय फ्रूट्स डाल सकते हैं. ताजा फ्रूट क्रीम ज्यादा अच्छी लगती है, इसमें घी की मात्रा कम होती है, आप थोड़ी चाहें तो मलाई डाल सकती हैं. 1 दिन से ज्यादा इसे नही रखा जा सकता. बचे हुये कस्टर्ड को आप फ्रीजर एं रख सकते हैं, और जब भी चाहें यूज कर सकते हैं.
Neelam hardainiya
hello mem. mujhe aapki har recipe bahut acchii aur aasan lgti hai me har recipe aapki recipe se hi taiyar karti hu

निशा: नीलम जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Neha chauhan
Nisha ji..i want to ask that from where i have to purchase cream,,,,kya naam se milti h ye cream

निशा: नेहा जी, यह आपको किसी भी डेयरी पर मिल जाएगी, या किराना दुकान से अमूल की फ्रेस क्रीम भी ले सकते हैं.
Khushi jain
Hi nisha ji mera custurd,fruits mix karne k baad humesha liquid ho jata he.
निशा: खुशी जी, कस्टर्ड को दूध के साथ गाढ़ा होने तक पकायें और ठंडा होने पर फ्रूट मिलायें, इसमें व्हिप करके क्रीम मिलायें, कस्टर्ड अच्छा गाढ़ा बनकर तैयार होगा.
naziya
You recipe is best

निशा: नाज़िया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Meenakshi
Kia ap cream Ki jgha milk maid use kr sakte hein
ekta
gud food and best

निशा: एकता जी, धन्यवाद.
Aryan malhotra
Thnku
Nisha jiiiiiii

निशा: आर्यन जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
shalina
I like ur recipy

निशा: शालिनी जी, धन्यवाद.
Prithesh
Can I eat this on fast day ???
निशा: प्रिथेश जी, फ्रूट कस्टर्ड में हमने कस्टर्ड पाउडर का यूज किया है उसमें कार्न फ्लोर होता है इसे व्रत में नहीं खाया जाता है. व्रत के फ्रूट क्रीम बना कर खायें ये बहुत अच्छी लगती हैं.
usha
Mam mujhe aapki recipe bahut achhi lgti h or me try bhi krti hu.but mene friut custurd bnaya to vo bahut ptla bna h plz mujhe btaye ki esko gada kese kiya jae...
Plzzzz tell me mam
निशा: ऊषा जी, कस्टर्ड को दूध में पका कर गाढ़ा करें और क्रीम मिलाकर बनायें, बहुत अच्छा गाढ़ा कस्टर्ड बन कर तैयार होता है.
Archana sharma
Mam...i love ur recipes... Bahut hi easy recipes hoti hai aapki..ye custard bhi bahut mast bana..mai aapki videos bhi dekhi hu or jab bhi mujhe koi recipe seekhni hoti h hai to aapki site par hi search krti hu..mam aap bahut ach6e se describe karti.. thanks

निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
payal pandey
Hi Nisha Mam
Apki receipe bahot hi easy and quick hoti h jyada prblm ni hoti h samjhne me aur banane me.

निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti kapoor
Can we use Papya also in fruit custard

निशा: ज्योति जी, अवश्य आप पपाया भी ले सकते हैं.
urva
Mam fruit custard m cream k kya kam h.
Farha
mam your recepi is good

निशा: फरहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ramdayal
hiiiii mem 8-10liter milk me kitna pavder milaye
bushra
Hi nisha ji ap ki gi gye recipee hi follow kia bt custrd plta ho gya aisa kyu ho gya ?tell me fast
निशा: बुशरा जी, कस्टर्ड की मात्रा कम हो या कम पकाया हो तब एसा हो सकता है.
Hawaldar D.
full cream ka matlab kya hai.

निशा: क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और यह हैवी क्रीम होती है.
Nandita tiwari
WHICH TYPE OF CREAM IS NEEDED PLEASE GIVE ANSHWER IN HINDI
निशा: नन्दिता जी, फ्रेस अमूल क्रीम या डेयरी क्रीम कोई भी ली जा सकती है.
Saumya mishra
Please post some continental dishes
kamya
Nisha g kya mai cream ki jagah ghar mei nikli fresh malai use kar sakti hoo. Thank u aapki bahut se recipe ghar pe try karti hu bahut hi aachi banti hai aapki dishes.

निशा: काम्या जी, कर सकते हैं.
sarba
Nisha unti mine fruit custard dry fruit ananas anar seb kela aam mosammi dekr banana milk maid v Diya lekin uska taste dum kdwa hi plz ap muje avi batae k aisa kya du jisse iska tastes me kdwa khtm ho jae.

निशा: सरवा जी, मौसमी का स्वाद कड़वा होने से एसा हो सकता है, या कस्टर्ड जलने के कारण एसा हो सकता है.
ruby
custard bnane k baad fully cooked krne k bad aisa ku lgta h taste me jaise uncooked ho.
निशा: रूबी जी, कस्टर्ड को उबाल आने के बाद लगातार चलाते हुये पूरे 6-7 मिनिट तक पकायें कच्चा स्वाद नहीं लगेगा.