फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.
Read - Fruit Custard Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard
- अंगूर - 200 ग्राम
- अनार - 1
- आम - 1
- सेव - 1
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि - How to Make Fruit Custard ?
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.

फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.
सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.
7 -8 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (189)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mere waha Cream Na mil Paati..
kya bina cream k bhi custord banaya ja sakta hai, ya uski jagah kuch aur add kar sakte hai.maine pichli bar banaya tha to usme doodh se nikli malai use ki thi but thanda hone k baad use khane me gale me jam jata hai..
9792290140
Agar banayi ja sake to please uski bidhi bata dijiyega....
निशा: कोमल जी, इसमें क्रीम को व्हिप करके मिलायें और थोडे फ्रूट भी मिलायें, कस्टर्ड गाढा हो जायेगा.
निशा: राधा जी, डाल सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, कस्टर्ड में कार्न फ्लोर होता है, जो मक्के का स्टार्च होता है, तो इसे व्रत के लिये यूज नहीं किया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धर्मेन्द्र जी, 2 लीटर दूध और 100 ग्राम कस्टर्ड से बना फ्रूट कस्टर्ड 20 लोंगो को खिलाया जा सकता है.
निशा: राहुल जी, दूध में सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये.
निशा: प्रिया जी, कस्टर्ड कड़वापन फ्रूट के कारण हो सकता है.
Aisa kyu hua aap batayegi
Mene kesar eliche custerd powder use kiya tha
निशा: विपुल जी, दूध में कस्टर्ड पाउडर डालते समय आग एकदम धींमी कर लीजिये और कस्टर्ड के अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं, और अब आग मीडियम करके चलाते हुये पकायें, कस्टर्ड अच्छा पक कर तैयार होगा.
निशा: सत्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, घर पर क्रीम कच्चे दूध को मथकर निकाली जा सकती है, लेकिन वह हैवी क्रीम नही होती. हैवी क्रीम आपको मार्केट से ही लानी पड़ेगी.
निशा: जूही जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकते हैं, लेकिन क्रीम डालने से इसमें गाढ़ापन आता है और यह अधिक स्वादिष्ट लगता है.
Mujhe apki sari resipe bhut pasand hai .....By chance ydi ghar me casturd powder avilebal na ho to please kya koe other tipes de sakto ho aap..???
निशा: पूजा जी, आप कार्न फ्लोर का यूज कर सकती हैं, कार्न फ्लोर व्हाइट होता है और यलो फूड कलर का यूज कर सकती हैं. किसी भी किराना स्टोर पर कार्न फ्लोर मिल जाता है.
निशा: शीतल जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी,हैवी क्रीम किसी डेयरी पर मिल जाती है, आप उनसे हैवौ क्रीम केक पर डेकोरेशन के लिये चाहिये, इस तरह बोल कर ले सकती हैं.
निशा: अनिता जी, 2 लीटर दूध से फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए 2 कप क्रीम, 1/2 कप कस्टर्ड पाउडर और 1.5 कप चीनी ले लीजिए.
निशा: शुभम जी, हां आप इसे क्रीम के बिना भी बना सकते हैं.