फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.
Read - Fruit Custard Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard
- अंगूर - 200 ग्राम
- अनार - 1
- आम - 1
- सेव - 1
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि - How to Make Fruit Custard ?
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.

फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.
सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.
7 -8 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (189)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Apki recipes bahut easy & perfect hoti hai.
Maine fruit custard,Malai kofta,khatta meetha kaddu bnaya.
Mere ghar pr bahut pasand aaya.
Thanku very much
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अक्षत जी, मेरी कोई रैसिपी बुक नहीं है आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ही मेरी सारी रैसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: प्रीती जी, आप अपनी पसंद अनुसार फल डाल सकती हैं, खरबूज और तरबूज में जूस बहुत होता है, इन्है न डालें.
aapka matlab kya us cream se hain jo hm sabjiyo mein milate hain? plz rply thankyou
निशा: श्वेता जी हां सब्जी में डाली जाने क्रीम ही कस्टर्ड के लिये यूज की जाती है.
Pls jankari Dijiye
निशा: मनीष जी, आप तारीफ के असली हकदार है आपने ये खाना बनबाया, बहुत बहुत धन्यवाद.
व्हिप क्या है?
निशा: नगमा जी, व्हिप करने से मतलब फैंटना है.
निशा: श्रुति जी, लच्छा परांठे का वीडियो देखिये और परांठा बनाइये, बहुत अच्छे लच्छा परांठे बनेंगे.
Thank u so much itni achi achi recipes humare sath share karne ke liye..... Me kuch bhi banane se pehle apki website jarur visit karti hu..... fruit custurd me fruits kale na ho iske liye apne bataya tha ki nimbu dalne se fruits kale nahi honge but usse dudh fat jata he to uske liye kuch alternate he kya???
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, आप इसमें ओरेंज काट कर मिक्स कर सकती हैं.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, इसके लिए क्रीम आवश्यक है.
Thanks
निशा: संयोगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिती जी, आप अपनी पसंद अनुसार फ्रूट यूज कर सकती हैं.
निशा: क्रीम डालने से गाढा़पन अच्छा आता है.
I like your recipes . You explain your recipes in very simple words. Thank you so much for sharing. Your choice of ingredients are also very common. I have tried couple of dishes based on your recipes and got great reviews from everyone ..:).
निशा: कंथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
So easy n delicious... i like it..
Very Eassy recipe
is receipe me cream ki place par malai use kr sakte he kya???? sonali
Hello mem... mene custrud bnaya but wo thin ho gya... use gada krne ke liye kya kro
fruit soft nhi ho pate hai so unhe kis waqt dalna sahi hoga ? and me apple,banana,graps and anar use karti hun is custurd mein.....
so please ap muje is question ka answer de....!!
निशा: पिया जी, फ्रूट तो सोफ्ट ही होते हैं, प्लीज रेसिपी को पढ़ लीजिये और वीडियो भी देख लीजिये, आप अवश्य ही अच्छा कस्टर्ड बनायेंगी.
Nisha ji.. how much servings with ur recipe?
निशा: आरशी जी इसे 7-8 सदस्यों को सर्व कर सकते हैं.
good morning mam....
nisha mam mujhe khana banane bilkul nehi ati thi...or meri mrg ho gayi..me sasural me bhi me akeli bohu hun...to bahat problem ho rahi thi koi bi khus nehi the mujhse...fir net me apke recipes padhi...or sab khana banane sikhi..or apke recipes bhi bahat easy or testy bhi he....aab sab mere haatse khana kha kar sab khush he...or apke recipes padh kar sab khana banane bhi sikh li...thank u so much nisha mam...thanks
निशा: प्रियंका जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप वेबसाइट से सीख कर अच्छा खाना बना रही हैं, सीख रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bin kreem k casterd mai kuch jyada changing ti nahi aayege
Q ki cream kaha par mile nahi h...orr hame aaj hi castard tayyar karna h
im right nisha ji.
What to do in this condition