Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.
Read - Besan ke Gatte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte
गट्टे बनाने के लिये -
- बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- खाना सोडा - 1- पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
सब्जी की तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Besan ke Gatte Curry
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.
किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है. बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
सावधानिया:
- बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
- आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
- गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.
कमेंट (355)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: krina ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रावत जी, पानी में अच्छा उबाल नहीं आ रहा हो तो गट्टे गल कर पानी में घुल जाते हैं. अगली बार जब भी आप गट्टे बनायें, पानी में अच्छा सा उबाल आने दीजिये, और 1-1 करके गट्टे पानी में उबलने के लिये डालिये, गट्टे बिलकुल भी पानी में नहीं घुलेंगे.
thanks a lot
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, अभी तक तो गट्टे खतम हो गये होंगे, गट्टे में थोड़ा सा पानी डाल कर ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिये, से नरम हो जायेंगे.
nishaji thikns
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, सारी चीजें को अच्छी तरह से मिलाकर, आटे में 1 पिंच बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है. परांठे के आटे जैसा नरम आटा गूंथना है. गट्टे का आटा बहुत ज्यादा सख्त और बहुत ज्यादा नरम नहीं होना चाहिये,
निशा: सुनील जी, गट्टे को टमाटर की ग्रेवी में भी बनाया जा सकता है.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वेबसाइट पर बहुत सारी राजस्थानी रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: चाहत, ग्रेवी में दही यूज किया जा सकता है, लेकिन टमाटर से सब्जी का टेस्ट और कलर दोंनों ही अच्छे आते है.
निशा; प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I need a suggestion actually we dont eat tomatoes so wat can b used against it
निशा: आनाह जी, ग्रेवी अकेले दही से बनाई जा सकती है, टमाटर आवश्य नहीं है.
Thanx a lot.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
me subji aap ke sbi ke recpe bht pasand h..
kaya hum lushan past kar ka dal sakti hai?
निशा: आकांक्षा जी हां अवश्य डाला जा सकता है.