Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.
Read - Besan ke Gatte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte
गट्टे बनाने के लिये -
- बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- खाना सोडा - 1- पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
सब्जी की तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Besan ke Gatte Curry
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.
किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है. बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
सावधानिया:
- बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
- आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
- गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.
कमेंट (355)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajathani Gatta</a>
Food Recipes</a>
Aisa kyu hua plz plz aap mujhe bataiye
Shayad jyada soda samne ki vajah se
निशा:ममता जी, सोडा अधिक होने से एसा हो सकता है या पानी में अच्छा उबाल नहीं आ रहा हो और गट्टे उबलने के लिये पानी में डाल दिये जाय तो गट्टे गल कर पानी में घुल जाते हैं.
निशा: हूमा जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
निशा: अभिलाषा जी, गट्टे ज्यादा बन जाएं, तो आप इन्हें फ्राय करके भी स्नैक्स की तरह खा सकते हैं या फिर फ्रिज में रखकर 1 या 2 दिन बाद भी गट्टे की सब्जी बना सकते हैं.
निशा: ट्यूबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोकेश जी, हां, यह राजस्थान के परंपरागत व्यंजनों में से एक है.
निशा: रूचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशाबी जी, धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, धन्यवाद.
निशा: निधि जी, धन्यवाद.
निशा: गौतम जी, धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, धन्यवाद.
निशा: किरण जी, गट्टों को नरम तैयार करने के लिए दही डालना आवश्यक है. आप दही की जगह 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल सकते हैं और बाकी सारी चीजें बिलकुल इसी तरह डालकर गट्टे बना सकते हैं.
निशा: स्नेहा जी, टमाटर खट्टे होने के कारण सब्जी खट्टा स्वाद आता है, आप खट्टा स्वाद पसन्द नहीं करते तो इसमें क्रीम डाल सकते हैं, इससे खट्टापन खतम हो जाता है.
निशा: नितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You have mentioned a mix of cream and curd in your written recipe but not in video. Is that way also correct pls?
निशा: लोपमुद्रा जी, क्रीम या मलाई आवश्यक नहीं है, आप चाहें तो डालें या नहीं डालें.
निशा: भावना जी, आटा घी में भूनिये और बादाम पीस कर साथ में बूरा मिलायें और लड्डू बनाये, बेबी के लिये ये लड्डू बहुत अच्छे रहेंगे.
निशा: शेफाली जी, गट्टे 15 -16 मिनिट में अच्छे अन्दर तक पक कर तैयार हो जाते हैं. कम पकने के कारण एसा हो सकता है, आप उन्हैं मसाले में हल्का सा भून कर सब्जी बनायें, वे कच्चे नहीं लगेंगे.
निशा: अनुराधा जी, आप छाछ का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum gutte ko ubalne ke liye pressure cooker ka bhi use kar sakte hai
निशा: विजय जी, गट्टे को खुले ही बर्तन में उबालना होता है.
निशा: आलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, गट्टे का आटा ज्यादा सख्त होने से भी गट्टे सख्त हो सकते हैं.
निशा: शान्ति जी, गट्टे का आटा सख्त होने पर गट्टे सख्त बनते हैं.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रीनिवास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.