Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 20.9 लाख बार देखी गई 💬 355 कमेंट ★ 4.2 (27416)


बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.

Read - Besan ke Gatte Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte

गट्टे बनाने के लिये  -

  • बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • खाना सोडा -  1- पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

सब्जी की तरी बनाने के लिये

  • टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही - आधा कप
  • क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
  • तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Besan ke Gatte Curry

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.

किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक   बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये.  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.

बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है.  बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

सावधानिया:

  • बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
  • आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
  • गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.

Besan ke Gatte RecipeVideo in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (27416 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (355)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Monabhatiya
I like this
NishaMadhulika
thanks you Monabhatiya
चंचल
मूझे आपकी सारी रेिंशीपि पसदं है
NishaMadhulika
चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका
Rajni
मधुलिका जी, आपकी सभी recipes बहुत ही बढ़ियाँ होती है
बिलकुल simple और घर जैसी
Thanks alot
NishaMadhulika
Rajni जी, आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
abhishek
cream kha milegi
NishaMadhulika
अभिषेक जी, आप अमूल की फ्रेश क्रीम का उपयोग कर सकते हैं. यह आपको किसी भी फूड स्टोर पर मिल जाएगी.
पूजा
आप का सिखाने का तरीका बहुत ही अच्छा है
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद पूजा
Ragini
You are awesome Mam
NishaMadhulika
Ragini जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjay
Thank you mam for this lovely recipe. I will try it for my lovely wife
Maithily Saran Gupta
Sanjay जी, बहुत बहुत धन्यवाद. रेसिपी कैसे बनी हमे जरुर बताइएगा.
Kiran
Thanks
NishaMadhulika
किरन जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
Preeti
I had tried this recipe, everybody liked it, thank you Nisha ji,doing a great job.
NishaMadhulika
प्रीती जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आपका यह प्यार और सहयोग मेरे लिए बहुत मूल्यवान है.
pooja soni
Mast swadist recipe hai Maine ghar me apne family. KO bana kar khilaya savi ko bahut pasand aaya thanks 4 sharing this recipe
NishaMadhulika
पूजा जी, मुझे खुशी है कि आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई. आप इसी तरह अपने अनुभव हमारे साथे शेयर करती रहें. बहुत बहुत धन्यवाद.
Jeevan kumar
Bahut achha h
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jeevan kumar
साधना
लज़ीज और बैहतरीन रैसिपी
NishaMadhulika
साधना जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
kavi
malai daalne se kya hota h

निशा: कवि जी, मलाई का उपयोग ग्रेवी के स्वाद और रंग दोनों को बढा़ने वाला होता है. अगर आप मलाई का उपयोग न करना चाहें तो उसे उपयोग न करें.
Sonu saini
Week me 3_4time khane se koi problem ( digestive) to nhi hogi? ??

निशा: सोनू जी, किसी भी चीज को संतुलित मात्रा में खाने से कोई नुकसान नही होता लेकिन अधिक मात्रा में सेवन कुछ दिक्कत दे सकता है.
Vipin Sahu
dear Respected Mam.....Aapki Recepi pd kr bnayi mene...bahut Achhhi bani hai....Thank You so Much....Kya yeh sari Recepies PDF file m mil sakti hain kya

निशा: विभु जी, यह सुविधा मेरे पास नहीं है आप चाहें तो अपने सिस्टम द्वारा PDF ले सकते हैं.
Dr. Manisha
Dear madam, kal Maine gatte ki sabji banai. Bahut delicious bani. Thanks for sharing nice recipe.

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
vishal
Bhai tune gatte banane me mirch and haldi kyu ni batayi

निशा: विशाल जी, गट्टे के तड़्के में इन मसालों का उपयोग किया है.
mala jaiswal
nishaji,kya hum gatte ko tel me fry kar ke curry me daal sakte hai?

निशा: माला जी, कर सकते हैं.
priyanka
gatte ko soft kaise bnae , bht hi jada hard ho jate h banne k bad

निशा: प्रियंका जी, गट्टा के लिये बेसन का आटा गूथते समय, तेल या बेकिंग सोडा डालिये, पानी में उबलते पानी में बेसन से बनी स्टिक डालिये, और तेज फ्लेम पर ही पकाइये.
Sandeep saini
If I want to use deep fry gattee then what do
Bcoz fry gate is sell in market
निशा: संदीप जी, आप गट्टे को डीप फ्राई करके बना सकते हैं.
Kajal
Sabji me dahi daal ke sabji Ka color ur jata hai
निशा: काजल जी, दही सफेद होने के कारण वह सब्जी के कलर को हल्का कर देता है.
àarti
Nice recipe, i like basan k gate ki sbji and thanks for this mathod.....

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarita
It was very very tasty

निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
DineshBariwa
good

निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aruna sharma
what is pinch.

निशा: अरूणा जी, पिंच का मतलब एक चुटकी से है.
Kamlesh bhatia
Thank you Nisha ji for sach a wonderful recipe.whether can we prepare this after fry

निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Goyal
Today I made this gatte ki sabzi for dinner with roti,it turned out really tasty. My husband liked it very much.Thank you so much Nisha mam.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravindravyas P. Vyas
Very good receipe send other such receipis to me once again dhanyavad.

निशा: रविंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
partha morang
Good&easy recepy

निशा: पार्थ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rekha
Bahut khatta hua, please suggest how I can rectify

निशा: रेखा जी, खटास कम करने के लिए इसमें आप क्रीम या मलाई का उपयोग कर सकते हैं.