Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.
Read - Besan ke Gatte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte
गट्टे बनाने के लिये -
- बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- खाना सोडा - 1- पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
सब्जी की तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Besan ke Gatte Curry
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.
किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है. बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
सावधानिया:
- बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
- आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
- गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.
कमेंट (355)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine 2 times try kiya har bar tomato ka test jayada aya.
निशा: संदीप जी, आप टमाटर कम कर लीजिए.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालु जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार प्याज भी डाल सकते हैं.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद जी.
निशा: धन्यवाद.
निशा: रीना जी, आटे को बहुत अधिक नरम और बहुत अधिक सख्त न रखें, आटा जिस तरह पूरी बनाने का आटा होता है उस तरह का नरम आटा होना चाहिये, बेसन में थोड़ा तेल और थोड़ा बेकिंग सोडा अवश्य मिलायें, बहुत अच्छे नरम गट्टे बनेंगे.
Bahut majedar sabji bani,aap KO dhanaybad
this recepi is my fevorit dish.and i also try tis recepi.
esan ke gatte sabji ki tari mai dalne ke baad hard ho jate hai kya kare iske liye please bataye nisha ji
निशा: अंघा जी, ढो को अधिक पतला या अधिक सख्त न लगायें, उसमें तेल या बेकिंग सोडा डालें, गट्टे अच्छे बनते हैं.
very nice recipe nisha anty.
Hello mam apne upar besan ke quantity batayi h woh matlab 1 cup + half cup Lena h na
निशा: चिंकी जी, बेसन 1 कप और हाफ कप यानि कि डेड़ कप या 200 ग्राम लिया है.
Nisha ji apki recipe mere liye bhot helpful hai......thanks nisha aunty love uh......
maam mere besan ke gatte jada soft nahi huye. mein apki receipe pardh ke he banaye the.mein jana chaite hu kya karu mein jo vo soft bane next time.
निशा: हिमानी जी, सामग्री नाप कर यूज कीजिये और आटा हल्का नरम रखें, उबलते पानी में आटे के रोल पकने के लिये डालें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेगीं.
hi nisha ji, its always great to read and try your recipes. i read somewhere, they deep fried gatte after boiling. i never heard abour it before that. is it fine?
. pls suggest.
निशा: ज्योती जी हां पंजाबी रेसिपी में गट्टे को डीप फ्राई करके ही बनाया जाता है.
Hello mam jab v main aloo k prathe banati hoon woh fatt jate hai esa kyun
निशा: निन्दर जी, स्टफिंग थोड़ी कम भरे, परांठे को बेलते समय किनारे से बेले और हल्के हाथ से कम प्रेशर लगाते हुये बेले, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
very nic...perfectely explained the cooking method of gatte ki sabji
निशा: दुर्गा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx
aapne ye to bataya nhi ki gatto ko fry bhi krna h pieces krne k baad . meri gravey achi bani h pr gatey disolve nhi ho paye kacha sa fell de rhe h . maine soda bhi daala tha. so plz add ki fry krna h gatto ko.
bye ......
pls reply
maine apki btayi hue kaafi recipes try ki or sbhi bahut testy bni.... or mere ghar me v sbhi ko bahut psnd ati hai.....
thanks for ur all recipes. ......
thanku so much.....
निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, गट्टे बनाकर ठंडे होने के बाद पोली में डालकर पैक करके फ्रीजर में रख लीजिये जब भी बनाने हो निकालिये और गरम पानी में डालिये और बना लीजिये.
निशा: मंजू जी, गट्टे के आटे में तेल अधिक नहीं बराबर मात्रा में डालिये और ज्यादा सख्त नहीं, और एकदम नरम नहीं, आटा सोफ्ट जिस तरह पूरी के लिये गूथा जाता है, उस तरह का आटा गूथिये. पानी में अच्छा उबाल आ रहा है तब गट्टे पानी में पकने के लिये डालिये, और हमेशा ही पानी में उबाल बना रहे इस तरह उबालिये, 15-16 मिनट में गट्टे उबल जाते हैं, प्लीज ट्राई अगेन, आप अच्छे गट्टे अवश्य बनायेंगी.
निशा: जिया जी, हां मठा भी बिलकुल इसी तरह यूज किया जा सकता है.