Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 20.9 लाख बार देखी गई 💬 355 कमेंट ★ 4.2 (27416)


बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.

Read - Besan ke Gatte Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte

गट्टे बनाने के लिये  -

  • बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • खाना सोडा -  1- पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

सब्जी की तरी बनाने के लिये

  • टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही - आधा कप
  • क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
  • तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Besan ke Gatte Curry

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.

किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक   बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये.  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.

बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है.  बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

सावधानिया:

  • बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
  • आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
  • गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.

Besan ke Gatte RecipeVideo in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (27416 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (355)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vaishali
it's very good. my family love it it's very good and easy to make.

thanks
निशा मधुलिका
गुथे हुये बेसन से बनाई गई डंडिया पकाने के लिये, उबलते पानी में ही डालें. गट्टे हार्ड नहीं होंगे.
यह सब्जी चपाती और चावल दोनों के साथ पसन्द की जाती है.
deepti
Hi
congrates for gud work. maine ye banaya hai
bahut tasty recipe hai. isme gatte hard hi hote hai ya mere banane mai kuch kami rah gai aur iska rice or chapati kiske saath combination hota hai? plz bataye
gaurav gupta
The method is allright and the overall result is also very good.
priyanka
oh really so much good i cant express in words {very good}
meenakshi
kya gatte ki sabji ubal ke katene ke baad fry karni hoti hai.
namita
sabse pahle to aapko bahut badhai dena chahti hun ki aap itna aacha kaam kar rahi hain aur wo bhi apni matribhasha main.maine kal aapki batai hui gatte ki sabji banai aur wo mujhe aur mere pati donon ko bahut aachi lagi.bhagwan se yahi prathna hai ki aap isi tarah se kaam karte rahein aur safal rahein.
namgum
hum bhi ghar pe besan ke gatte ki jhol wali sabji khate hai.
Mummy kabhi kabhi uski suckhi sabji bhi banati hai, jaise bhindi ki banate hai.

Oor haa kabhi kabhi namkin chaval banate samay batle (matar), dhaniya oor gatte bhi add karke mummy bahut hi badhiya banati hai.

Aap suchmuch bahut acha kaam kar rahi hai, ye receipes sub ke sath share karke.

aap bhi Indore se hai kya ?
Naresh
Bahut badia Recipe Maja aa gaya
bond007
muje ye reciepe bahoot achi lagi .
dhanyawad
sandhya Raj
Hi,
Very good recipe I Like it very much.when I tried it my family also like this very much
dhaval sudhanva vyas
excellent recipe, liked it very much, tried it adn enjoyed it, especially liked it because it has been suggested without use of Onion/garlic.
Vinod Kumar Purohit
Very good post specially about Rajasthani receipie.